कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश ,Kanya Sumangala Yojana Online Form

UP Kanya Sumangala Yojana Form | UP Online Apply and Form PDF download link is now available on the official website | यूपी कन्या सुमंगला योजना आवेदन Kanya Sumangala Apply Online, कन्या सुमंगला योजना फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड, कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश रेजिस्ट्रेशन

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से राज्य की कन्याओं के भविष्य को बेहतर करने की कोशिश की जा रही है, जिससे आने वाले समय में कन्याओं को लेकर समाज में लोगों की सोच में बदलाव आएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गयी कन्या सुमंगला योजना 2023 के ज़रिये राज्य की कन्याओं के लिए पढाई में होने वाले खर्चों का वहन सरकार द्वारा किया जायेगा। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की कन्याओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा शुरू की गयी इस योजना का लाभ परिवार की केवल दो बेटियां ही उठा सकती हैं। राज्य सरकार द्वारा UP Kanya Sumangala Yojana के माध्यम से लोग कन्याओं के प्रति जागरूक हो सकेंगे।

UP Kanya Sumangala Yojana Form

UP Kanya Sumangala Yojana 2023

इस योजना के तहत, राज्य सरकार द्वारा लड़कियों को कुल 15000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के माध्यम से दी जाने वाली धनराशि को 6 बराबर किश्तों में दिया जायेगा। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी इस UP Kanya Sumangala Yojana के तहत, लड़कियों के परिवार की वार्षिक आय अधिकतम 3 लाख या उससे कम होनी चाहिए। इस योजना का कुल बजट उत्तर प्रदेश सरकार ने 1200 करोड़ रुपये रखा है। 

उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गयी इस योजना आधार पर राज्य में रहने वाली कन्याओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जायेगा, जिससे कन्याएं सभी तरक्की के क्षेत्र में आगे बढ़ें। इस योजना के माध्यम से दी जाने वाली 15000 रुपए की धनराशि के ज़रिये कन्याएं अपनी पढाई को पूरा कर सकेंगी। इस कन्या सुमंगला योजना 2023 के जरिये कन्याएं अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकेंगी, जिसके लिए उन्हें जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी।

कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश का उद्देश्य

हम जानते हैं कि हमारे देश में बहुत-सी कन्याएं आर्थिक स्थिति कमज़ोर होने के कारण अपनी पढ़ाई को पूरा नहीं कर पाती हैं और उन्हें कम आयु में ही काम करने की आवश्यकता पड़ जाती है। इसके दौरान लड़कियां अपनी पढ़ाई को जारी नहीं रख पाती हैं। इसी समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा UP Kanya Sumangala Yojana Form की शुरुआत की गयी है। 

इस कन्या सुमंगला योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य यह है कि उत्तर प्रदेश की कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करना और उनके भविष्य को उज्जवल बनाया जायेगा। इस योजना के माध्यम से ही राज्य की पढ़ने वाली कन्याओं को 15000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जो 6 बराबर किश्तों में लाभार्थियों को प्रदान की जाएगी। इस योजना के माध्यम से सभी नागरिकों की बालिकाओं के प्रति सोच में बदलाव आएगा।

Highlights of Kanya Sumangala Yojana

योजना का नामकन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा
लाभार्थीबालिकाएं
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यआर्थिक मदद देना
लाभविवाह तक किस्तों में आर्थिक मदद
श्रेणीउत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटmksy.up.gov.in/

यूपी कन्या सुमंगला योजना प्रमुख तथ्य

  • उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा 07/02/2019 को वार्षिक बजट पेश करते हुए उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत की थी।
  • योजना में बालिका के जन्म से स्नातक स्तर तक 15 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी जिसे इन्हे शिक्षा के लिए बढ़ावा मिलेगा तथा सशक्तिकरण को भी बल प्राप्त होगा।
  • कन्या सुमंगला योजना में बेटियों की जन्म दर को बढ़ाने ,बेटियों को समाज में उचित स्थान प्रदान करने, बाल विवाह को रोकने के लिए 1200 करोड़ रुपए आवंटित किये गए है।
  • इस योजना के लिए एक परिवार की दो बेतिया आवेदन कर सकती है आवेदन के 3 महीने के भीतर मे आवेदक के बैंक खाते मे राशि जमा होगी।
  • सरकार की इस पहल से समाज में लड़कियों के प्रति सोच को बदलने में सफलता प्राप्त होगी।
  • उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना के द्वारा प्राप्त सहायता राशि से परिवार के ऊपर से बिटिया की पढ़ाई का बोझ कम होगा तथा कन्या भूर्ण हत्या दर में कमी आएगी।

कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश में किये गए बदलाव

प्रदेश सरकार द्वारा कन्या सुमंगला योजना में कई बदलाव किये गए है। पहले इस योजना के आवेदन हेतु परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख थी जिसे अब बढ़ाकर 3 लाख कर दिया गया है। सुमंगला योजना में बिटिया के जन्म से 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक प्राप्त राशि का विवरण निम्न है।

समय प्राप्त राशि
बिटिया के जन्म पर 2 हजार रूपये
टीकाकरण के पूरा होने पर 1 हजार रूपये
प्रथम कक्षा में प्रवेश पर 2 हजार रूपये
कक्षा 6 में प्रवेश पर 3 हजार रूपये
कक्षा 8 में प्रवेश पर 5 हजार रूपये
हाई स्कूल में प्रवेश पर 8 हजार रूपये
21 वर्ष की आयु पूरी होने पर 2 लाख रुपये एकमुश्त

UP Kanya Sumangla Yojana पात्रता मानदंड

  • आवेदक का राज्य  निवासी होना आवश्यक है।
  • यदि किसी परिवार में तीन लड़किया है तो वह परिवार इस योजना का लाभ नहीं ले सकता।
  • आवेदक बिटिया के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • यदि बिटिया का विवाह 18 वर्ष की आयु में हो जाता है तो लाभार्थी को 2 लाख रूपये की एकमुश्त राशि प्राप्त नहीं होगी।

कन्या सुमंगला योजना ऑनलाइन आवेदन आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक बिटिया का आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • हाई स्कूल अथवा इंटर स्कूल की मार्कशीट
  • शपथ पत्र
  • दो फोटो
  • बैंक खाते की पासबुक

कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश ऑफलाइन आवेदन

आप कन्या सुमंगला योजना के लिए ऑफलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते है। आप कन्या सुमंगला योजना आवेदन फॉर्म खंड विकास अधिकारी कार्यलय ,जिला परिवीक्षा अधिकारी,उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराये जायेंगे। मुख्य सचिव डॉ अनूप चंद्र पांडे ने Kanya Sumangla Yojana के बारे में जानकारी देते हुए बताया की आप अपने आवेदन ऑफलाइन माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष जमा कर सकते है जहा से यह आवेदन ऑनलाइन अपलोड किये जायेंगे।

Kanya Sumangala Yojana | यूपी कन्या सुमंगला योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?

यदि आप उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी यूपी कन्या सुमंगला योजना के लिए सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते है तो आप नीचे बताये गए चरणों के अनुसार कन्या सुमंगला योजना ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा शुरू की गयी आधिकारिक “मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना” की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
कन्या सुमंगला योजना
  • आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर आपको Citizen Servise Portal (Apply Online) के लिंक पर क्लिक करना होगा।
कन्या सुमंगला योजना
  • लिंक पर क्लिक सामने एक नया पेज खुल जायेगा यहाँ आपको नीचे “I Agree” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
कन्या सुमंगला योजना
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर कन्या सुमंगला योजना एप्लीकेशन फॉर्म आ जायेगा।
कन्या सुमंगला योजना
  • अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी सभी सम्बंधित जानकारियों का विवरण उलब्ध कराना होगा।
  • अपनी सभी जानकारियों का विवरण उपलब्ध कराने के बाद आप रजिस्ट्रेशन प्रकिया पूर्ण करने के लिए “Send SMS OTP” के लिंक पर क्लिक कर दे।
  • इसके बाद आवेदक आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर सकता है।

Leave a Comment