देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनावो का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग द्वारा 6 जनवरी 2020 को 3:30 PM पर Delhi Assembly Election प्रोग्राम का ऐलान किया गया। इसके साथ ही दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागु हो गई। इस बार दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को वोट डाले जायेंगे, वही नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को होगी।
इस 29 दिनों के सियासी रण में केंद्र सरकार को बजट में दिल्ली से जुडी योजनाओ की घोषणा पर रोक लगा दी गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया की सभी 70 विधानसभा सीटों पर ईवीएम के द्वारा वोट डाले जायेंगे। इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में 1.46 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दिली चुनाव आयोग ने आज शाम सभी राजनितिक पार्टियों की एक बैठक बुलाई है।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा की दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly Election) का कार्यकाल आगामी 22 फरवरी को समाप्त हो रहा है। नियमानुसार उससे पहले ही चुनाव संपन्न कराकर नई विधानसभा का गठन किया जायेगा। इसके साथ ही शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस के साथ बैठक की गई है। मतदाताओं को पोलिंग बूथ पर आने के लिए पिक अप-ड्रॉप मिलेगा।
Table of Contents
दिल्ली विधानसभा चुनाव कार्यक्रम | Delhi Assembly Election Schedule
दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा द्वारा जारी शेड्यूल/कार्यक्रम के अनुसार नामांकन तथा वोटिंग से सम्बंधित जानकारी दी जा रही है। आपसे अनुरोध है की चुनाव जानकारी की सुनिश्चितता के लिए आप एक बार चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य जाए।
कार्यक्रम |
तिथि |
दिल्ली चुनाव अधिसूचना |
14 जनवरी, मंगलवार को |
नामांकन की आखिरी तिथि |
21 जनवरी |
नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी |
23 जनवरी |
नाम वापसी की तारीख |
24 जनवरी |
मतदान की तिथि |
08 फरवरी |
चुनाव नतीजे |
11 फरवरी |
दिल्ली चुनाव आयोग द्वारा जारी Delhi Assembly Election सीटों की जानकारी तथा अन्य पोलिंग बूथो की जानकारी इस प्रकार हैं:-
दिल्ली विधानसभा कुल सीटे |
70 |
कुल पोलिंग बूथ |
13750 |
कुल वोटिंग स्थान |
2689 |
सीटों पर प्रभाव |
58 सामान्य सीट, 12 अनुसूचित सीट |
चुनाव के लिए आवश्यक कर्मचारी |
लगभग 90 हजार |
क्या है दिल्ली का हाल?
देश की राजधानी दिल्ली के विधानसभा चुनावो पर पुरे देश की नजरे रहती है। यहाँ से निकले जनादेश से केंद्र में पार्टी की मजबूती को आँका जाता है। इस बार दिल्ली में करीब 1.46 करोड़ वोटर है, जो राज्य में किसी एक पार्टी को सत्ता की चाबी सोपते है।
कुल वोटर |
1,46,92136 |
पुरुष वोटर |
8055686 |
महिला वोटर |
6635635 |
NRI वोटर |
815 |
थर्ड जेंडर/ट्रांसजेंडर |
489 |
कुल सर्विस वोटर |
11556 |
दिल्ली विधानसभा 2015 के नतीजे
दिल्ली विधानसभा 2015 के नतीजे आम आदमी पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण थे। इन चुनावो में अरविन्द केजरीवाल की लोकप्रियता के आधार पर आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इन चुनावो में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 03 सीटे मिली थी जबकि कांग्रेस अपना खाता खोलने में भी असमर्थ रही थी।
विधानसभा चुनावों के लिए पार्टियों के मुद्दे
- आम आदमी पार्टी – यह दिल्ली में सत्ताधारी दल है जो अपने पांच साल के कार्यो के आधार पर आगे बढ़ते हुए वोट मांगेगा। इसके कार्यो में मुफ्त बिजली-पानी, स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक आदि की सुविधाएं प्रमुख है।
- भारतीय जनता पार्टी – केंद्र की सियासत में सक्रिय भारतीय जनता पार्टी राष्टीय मुद्दों के आधार पर चुनावो में मुद्दे बनाएगी। भाजपा द्वारा इन चुनावो में अपने मुख्यमंत्री प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है।
- कांग्रेस – 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनावों (Delhi Assembly Election) में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था। इस बार के चुनावों में पार्टी कुछ साइट जितने की कोशिश करेगी।