Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2023: Online Apply महिला निधि योजना

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2023 :- राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की महिलाओ के लिए समय समय पर विभिन प्रकार की योजना को शुरू किया जाता है इन योजना के माध्यम से महिलाओ को लाभ प्रदान कर उनके जीवन स्तर में वृद्धि करना है इसी दिशा में राजस्थान सरकार द्वारा 26 अगस्त 2022 महिला समानता दिवस पर राज्य की महिलाओ के लिए एक नई योजना को शुरू किया गया है जिसका नाम राजस्थान महिला निधि योजना है इस योजना के ज़रिये राज्य की महिलाओ को उद्योगों से जोड़ा जाएगा। अगर आप राजस्थान राज्य की महिला है और Mahila Nidhi Yojana का लाभ प्राप्त करना चाहती है तो आज हम आप सभी को योजना से जुडी सभी महत्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

 राजस्थान महिला निधि योजना

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2023

राजस्थान सरकार द्वारा 26 अगस्त 2022 महिला समानता दिवस पर राज्य की महिलाओ के लिए राजस्थान महिला निधि योजना 2022 को शुरू किया गया है इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को उद्योग के क्षेत्र में आगे बढ़ने लोन प्रदान किया जाएगा। जिससे वह बिना किसी समस्या के उद्योग कर सके। महिला निधि योजना के माध्यम से यदि इच्छुक नागरिक 40000 रुपए तक का लोन प्राप्त करना चाहते है तो उन्हें सर्फ 48 घंटों में प्रदान कर दिया जाएगा। परन्तु 40000 रुपए से अधिक लोन प्राप्त करना चाहते है इस तिथि में 15 दिन के समय सीमा में आवेदित सदस्य के समूह के बैंक खाते में जमा कर दिया जाएगा। वर्तमान के समय में राज्य के 33 जिलों के अंदर 270,000 स्वयं सहायता समूह बनाए गए है जिन में राज्य के 3,000,000 परिवार शामिल है 2022-23 में  50,000 स्वयं सहायता समूह बनाने के लिए प्रस्ताव किया गया है |

Rajasthan Gramin Olympic Khel

जिसमे राज्य के 600,000 परिवार शामिल किए जाएंगे। राजस्थान सरकार की Mahila Nidhi Yojana राज्य की महिलाओ के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगी जिससे महिलाओ के जीवन स्तर में वृद्धि प्राप्त होगी और वह एक बेहतर जीवन यापन कर पाएंगी।

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana Highlights

योजना का नामRajasthan Mahila Nidhi Yojana
आरंभ की गईमुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा
घोषित की गई थीबजट 2022-23 में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के माध्यम से
लाभार्थीस्वयं सहायता समूह से जुड़े परिवार
उद्देश्यउद्योग के लिए ऋण प्रदान करना
लाभार्थी परिवारलगभग 36 लाख
साल2022

महिला निधि योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य क्या है

राजस्थान सरकार द्वारा महिला निधि योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिला एवं स्वयं सहायता समूह को उद्यमिता के लिए लोन उपलब्ध करना है जिससे राज्य की महिलाओ को उद्योग में बढ़ावा मिलेगा साथ ही रोजगार में उन्नति होगी। इस योजना के माध्यम से राज्य के स्वयं सहायता समूह को बैंक द्वारा लोन उपलब्ध करवाया जाएगा जिससे उन्हें मजबूत बनाया जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री जी ने 26 अगस्त 2022 महिला समानता दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह को संबोधित करते समय कहा है कि महिलाओं की स्थिति बेहतर बनाने के लिए केवल कानून ही काफी नहीं है उनके साथ समानता के व्यवहार के लिए सामाजिक सोच में बदलाव की जरूरत है। इसी सोच में बदलाव करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने राज्य की महिलाओ के लिए Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2023 का संचालन किया है जिससे उनकी आर्थिक स्तिथि को ठीक किया जा सके साथ ही बेहतर जीवन यापन करने में सक्षम रहे।

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2023 Benefits and Features

  • राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा 26 अगस्त 2022 को महिला समानता दिवस पर राजस्थान महिला निधि योजना 2023 का शुरू किया गया है।
  • इस योजना का एलान बजट 2023 के दौरान राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के माध्यम से की गयी थी।
  • इस योजना के ज़रिये से राज्य की महिला एवं स्वयं सहायता समूह को उद्यमिता के लिए लोन उपलब्ध करना है।
  • Mahila Nidhi Yojana Rajasthan 2023 के माध्यम से जो इच्छुक नागरिक 40000 रुपए तक का लोन प्राप्त करना चाहते है तो उन्हें सर्फ 48 घंटों में प्रदान कर दिया जाएगा। परन्तु 40000 रुपए से अधिक लोन प्राप्त करना चाहते है इस तिथि में 15 दिन के समय सीमा में आवेदित सदस्य के समूह के बैंक खाते में जमा कर दिया जाएगा।
  • वर्तमान के समय में राज्य के 33 जिलों के अंदर 270,000 स्वयं सहायता समूह बनाए गए है जिन में राज्य के 3,000,000 परिवार शामिल है इनकी आवश्यकतानुसार उद्यमिता के लिए लोन उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • 2022-23 में  50,000 स्वयं सहायता समूह बनाने के लिए प्रस्ताव किया गया है जिसमे राज्य के 600,000 परिवार शामिल किए जाएंगे।
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री जी का कहना है कि यह योजना महिलाओं की आर्थिक उन्नति के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
  • देश में राजस्थान तेलंगाना के बाद दूसरा ऐसा राज्य बना हैं जहां पर महिला निधि की स्थापना की गई है।

राजस्थान महिला निधि योजना के तहत योग्यता एवं ज़रूरी दस्तावेज

इस योजना का लाभ केवल राजस्थान के महिला स्वयं सहायता समूह ही आवेदन करने के योग्य हैं।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

राजस्थान महिला निधि योजना 2023 के तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जाने

राजस्थान सरकार द्वारा महिला निधि योजना को अभी सिर्फ शुरू किया गया है राज्य के जो ज़रूरतमंद स्वयं सहायता समूह के ज़रिये लाभ प्राप्त करना चाहते है उन्हें बतादे राज्य सरकार द्वारा अभी इस योजना से सम्बन्धी आवेदन प्रक्रिया को सावर्जनिक नहीं किया गया है जैसे ही सरकार द्वारा आवेदन प्रक्रिया को सावर्जनिक किया जाएगा। हम आप सभी को अपने इस माध्यम से अवदान प्रक्रिया की जानकारी से अगवत करेंगे। कृप्या आप सभी से अनुरोध है हमारे लेख के साथ अवश्य जुड़े रहे।

Leave a Comment