Bihar Dhan Adhiprapti:- केंद्र और राज्य सरकार किसानो की सहायता करने के लिए विभिन प्रकार की योजना को शुरू किया जाता है जिससे किसानो की आय में वृद्धि करने के साथ जीवनशैली में सुधार किया जा सके। ऐसे में बिहार सरकार ने राज्य के किसानो के लिए बिहार धान अधिप्राप्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है राज्य के जो इच्छुक किसान अपने धान को उचित मूल्य पर बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है इसके लिए राज्य सरकार दान खरीद की कीमत कितनी निर्धारित की गई है तो आज आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बिहार धान अधिप्राप्ति योजना से सम्बन्धी जानकारी प्रदान करने जा रहे है जो आपको अपने धन बचने में सहायता करेगी। इसलिए आपसे निवेदन है कृप्या इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।
Table of Contents
Bihar Dhan Adhiprapti 2023-24
बिहार सरकार द्वारा राज्य के किसानो के लिए धान अधिप्राप्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है जिसके लिए राज्य सरकार ने ऑफिसियल नोटिफिकेशन को जारी किया है राज्य के किसान अपने धान को उचित मूल्य पर पैक्स या व्यापार मंडल बेचना चाहते हैं तो वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते है ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आपको अवश्य ध्यान रखना है की किसान पंजीकरण होना अनिवार्य है जो किसान पंजीकृत नहीं है उन्हें डीबीटी कृषि बिहार की आधिकारिक वेबसाइट से पंजीकरण करना होगा। इसके बाद आसानी से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है Bihar Dhan Adhiprapti 2023-24 में अब की बार दो केटेगरी तय की है पहली साधारण धान, दूसरा धान (ग्रेड ए) सरकार द्वारा दोनों प्रकार के लिए अलग-अलग कीमतें निर्धारित की जाती है। धान (ग्रेड ए) को बेहतर माना जाता है जिसके लिए सामान्य धान की तुलना में धान (ग्रेड ए) की उचित कीमत तय होती है।
बिहार धान अधिप्राप्ति 2023-24 से जुडी जानकारी
आर्टिकल का नाम | Bihar Dhan Adhiprapti |
शुरू की गई | बिहार सरकार द्वारा |
संबंधित विभाग | राज्य खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
उद्देश्य | किसानों से उचित मूल्य पर धान खरीदना |
राज्य | बिहार |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
Bihar Dhan Adhiprapti 2023-24 आवेदन की तिथि
- आधिकारिक सूचना के अनुसार खरीफ विवरण मौसम 2023-24 के तहत धान खरीद कार्यक्रम उत्तर बिहार में 1 नवंबर 2023 से शुरू है।
- दक्षिण बिहार में 15 नवंबर 2023 से आवेदन किए जाएंगे। जोकि 15 फरवरी 2024 तक प्रभावी रहेंगे और खरीद के बराबर ही धान फोर्टिफाईड चावल होगा।
- अधिकतम फोर्टीफाइड (कच्चा चावल) प्राप्ति के लिए आवेदन एक नवंबर 2023 से 31 जुलाई 2024 तक प्रभावी रहेगा।
बिहार धान अधिप्राप्ति 2023-24 धान का मूल्य
- बिहार सरकार ने साधारण धान की कीमत 2183 रुपए प्रति क्विंटल तय की गई है।
- धान (ग्रेड ए) की कीमत बिहार सरकार द्वारा 2203 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है।
- Bihar Dhan Adhiprapti 2023-24 के तहत रैयत किसान अधिकतम 250 क्विंटल धान बेच सकता है।
- इसके अलावा गैर रैयत किसान (बटाईदार) बिहार धान अधिप्राप्ति के अंतर्गत अधिकतम 100 क्विंटल धान बेच सकता है।
Bihar Dhan Adhiprapti 2023-24 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- खेत संबंधित दस्तावेज
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
बिहार धान अधिप्राप्ति 2023-24 के तहत आवेदन प्रक्रिया
- आपको सबसे पहले ई सरकारी सहकारिता विभाग बिहार सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
- इस होम पेज पर किसान कार्नर के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको खरीद धान अधिप्राप्ति 2023-24 हेतु आवेदन प्रपत्र के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- ध्यान रहे आवेदन से पहले सभी जानकारी ज़रूर पढ़े।
- अब आपको अपनी किसान पंजीकरण संख्या दर्ज करनी है।
- इसके बाद सर्च के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपको सभी जानकारी दिखाई देगी।
- फिर इसके बाद आपको क्लिक हियर टू अप्लाई नाउ के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म इसमें मालूम की गई सभी जानकारी को सही से दर्ज करना है।
- इसके बाद ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड कर सबमिट कर देना है।
- सबमिट के बाद आपको एक रसीद प्राप्त होगी जिसे आपको सुरक्षित रखना है।