हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन लिस्ट चेक कैसे करें: Haryana Old Age Pension List 2024

Haryana Old Age Pension List: हरियाणा सरकार ने अपने राज्य के बूढ़े नागरिकों को आर्थिक सहायता देने के लिए हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन योजना की शुरुआत की। इस योजना के माध्यम से राज्य के 60 साल से अधिक आयु के वृद्ध नागरिकों को हर महीने 2025 रुपए की पेंशन राशि प्रदान की जाती है। यदि आपने भी इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था तो अब आप अपना नाम हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन योजना लिस्ट में देख सकते हैं क्योंकि हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन योजना लिस्ट को ऑनलाइन प्रकाशित कर दिया गया है। जिन लोगों का नाम इस लिस्ट में होगा केवल उन्हें ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

Haryana Old Age Pension List

अब आप सोच रहे होंगे कि Haryana Old Age Pension List कैसे चेक करें तो आपको बिल्कुल भी सोचने की जरूरत नहीं है। क्योंकि हम नीचे इस आर्टिकल में आपको लिस्ट में नाम चेक करने की पूरी प्रक्रिया बता रहे हैं।

Haryana Free Cycle Yojana

Haryana Old Age Pension List 2024

हरियाणा राज्य की सरकार द्वारा Haryana Old Age Pension List 2024 को ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। जो भी इच्छुक नागरिक अपना नाम इस लिस्ट में चेक करना चाहता है‌‌। वह सामाजिक कल्याण विभाग के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अपना नाम चेक कर सकता है। जिसका नाम भी इस लिस्ट में होगा उन्हें हर महीने 2250 रुपए की आर्थिक सहायता पेंशन के रूप में दी जाएगी। हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन योजना लिस्ट का लाभ राज्य की महिलाओं एवं पुरुषों दोनों को दिया जाएगा।

हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन योजना लिस्ट 2024 – पूरी जानकारी

आर्टिकल का नामहरियाणा वृद्धावस्था पेंशन लिस्ट
लाभार्थीहरियाणा वृद्धावस्था पेंशन योजना के पात्र
विभागसामजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग
प्रदान की जाने वाली राशिहर महीने 2250 रूपए
वर्ष2024
उद्देश्यसभी वृद्धावस्था पेंशनर्स को
राज्यहरियाणा
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pension.socialjusticehry.gov.in/

हरियाणा परिवार पहचान पत्र

हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन लिस्ट में अपना नाम चेक कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको सामाजिक कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
  • वहां जाने के बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें
  • अब आपको होम पेज पर आपको आधार/पेंशन आईडी/खाता संख्या से पेंशन विवरण देखें के सेक्शन में लाभपात्रों की सूची देखें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन लिस्ट
  • इस पेज मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है जैसे जिला, ब्लॉक, क्षेत्र, गांव और पेंशन आदि के नाम का चयन करना है
  • इसके अलावा आप किस आधार पर अपना नाम चेक करना चाहते हैं उसके लिए आपको छांटने का क्रम का चयन करना है।
  • आखिर में आपको कैप्चा कोड दर्ज कर लाभपात्रों की सूची देखें के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने पेंशन पात्रों की सूची प्रदर्शित हो जाएगी। जिसमें आपके गांव में किन-किन सदस्य को पेंशन मिल रही हो गांव की कुल कितने लोगों का नाम वृद्धावस्था पेंशन में जुड़ा हुआ है इन सभी से जुड़ी जानकारी आप देख सकते हैं।
  • इस तरहां आप आसानी से हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन लिस्ट में अपना नाम चेक कर पाएंगे

वृद्धावस्था पेंशन के लाभपात्र अपना आधार कैसे लिंक करें ?

  • वृद्धावस्था पेंशन के लाभपात्र कै आधार लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको “पेंशन सोशल जस्टिस हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • उसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर आपको “लाभपात्र अपना आधार नंबर लिंक करें ” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक न्यू पेज खुलकर आ जाएगा।
Haryana Old Age Pension List
  • इस न्यू पेज पर आपको लाभपात्र आयडी को दर्ज करना है। फिर कैप्चा कोड को दर्ज करना है।
  • आखिर में खोजे के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा, यहाँ से आपको दिशा-निर्देशों के अनुसार अपना आधार संख्या को नियत स्थान पर दर्ज करना है।
  • इस तरह आप ऊपर बताई गई प्रक्रिया को अपनाकर आधार लिंक की प्रक्रिया कर सकते है।

Leave a Comment