MP Ruk Jana Nahi Yojana Admit Card 2024: 10वीं 12वीं के लिए एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां डाउनलोड करें

MP Ruk Jana Nahi Yojana Admit Card: मध्य प्रदेश के उन स्टूडेंट के लिए बड़ी खबर है जिन्होंने रुक जाना नहीं योजना के तहत आवेदन किया था। हम बता दे कि एमपी बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए Ruk Jana Nahi Admit Card को 17 में 2024 को जारी कर दिया गया है। मध्य प्रदेश के वह स्टूडेंट जो एमपी बोर्ड 10th 12th की परीक्षा में फेल हो गए थे और उन्होंने एमपी रुक जाना नहीं योजना के तहत अपना आवेदन किया था वह सभी आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाकर एमपी रुक जाना नही योजना एडमिट कार्ड कक्षा 10वीं और 12वीं डाउनलोड कर सकते हैं। 

Ruk Jana Nahi Yojana

MP Ruk Jana Nahi Admit Card

क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के स्टूडेंट MP Ruk Jana Nahi Yojana Exam में नहीं बैठ सकते हैं। तो आईए नीचे लेख में जानते हैं कि किस तरह आप रुक जाना नही एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Ruk Jana Nahi Admit Card 2024

एमपी बोर्ड ने 17 मई 2024 एमपी रुक जाना नही एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है।  अगर आपने रुक जाना नही योजना 10वीं 12वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना आवेदन किया था तो जल्द से जल्द एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर ले। इस साल रुक जाना नहीं 10वीं की परीक्षा 21 मई 2024 से 31 मई 2024 तक आयोजित की जाने वाली है। वहीं 12वीं की परीक्षा 20 मई 2024 से 7 जून 2024 तक आयोजित की जाने वाली है।

रुक जाना नही एडमिट कार्ड को घर बैठे ही लैपटॉप या मोबाइल के माध्यम से एमपीएसओएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है। स्टूडेंट को अपने MP Ruk Jana Nahi Yojana Admit Card में ‌ परीक्षा की तिथि, केंद्र का नाम, रोल नंबर, पता आदि जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारी मिल जाएंगी।

मुख्य तथ्य- रुक जाना नहीं योजना एडमिट कार्ड 2024

लेख का नाम  Ruk Jana Nahi Yojana Admit Card
राज्यमध्य प्रदेश  
लाभार्थीकक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी  
परीक्षा तिथि20 मई 2024 से 7 जून 2024 तक  
एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रियाऑनलाइन  
आधिकारिक वेबसाइट  https://mpsos.mponline.gov.in/

Ruk Jana Nahi Yojana Admit Card में उल्लिखित विवरण

  • छात्र का नाम
  • पिता का नाम
  • रोल नंबर
  • छात्र के हस्ताक्षर और फोटो
  • छात्रों के लिए परीक्षा दिवस
  • परीक्षा की तारीख और दिन
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • दिशा निर्देश

एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा दिवस के लिए निर्देश

  • विद्यार्थियों को अपने प्रवेश पत्र में उल्लेखित रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
  • परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों को परीक्षा तिथि पर अपना एडमिट कार्ड और एक वैध पहचान पत्र अपने साथ ले जाना होगा।
  • परीक्षा केंद्र पर कोई भी वस्तु ले जाना निषेध है जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल फोन, अध्ययन सामग्री कोई भी अनाधिकृत वस्तु विद्यार्थी द्वारा परीक्षा केंद्र पर नहीं ले जा सकते हैं।
  • पर्यवेक्षकों द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें और प्राधिकरण द्वारा दिए गए नियमों और विनियमों का पालन करें।

Ruk Jana Nahi Yojana Admit Card 2024 Download कैसे करें?

  • रुक जाना नही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश सरकार की रुक जाना नही योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करना है
  • जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने आपका एडमिट कार्ड खुलकर आ जाएगा।
  • आप डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक कर एडमिट कार्ड को डिवाइस में पीडीएफ के रूप में डाउनलोड कर लेना है। और इसका प्रिंट आउट निकाल लेना है।

रुक जाना नहीं योजना 2024 कक्षा 10वीं की एग्जाम्स डेट लिस्ट

सब्जेक्ट का नामपरीक्षा की तिथि  
विज्ञान21 मई 2024  
हिंदी22 मई 2024  
अंग्रेज़ी24 मई 2024  
अंक शास्त्र25 मई 2024  
अर्थशास्त्र27 मई 2024  
सामाजिक विज्ञान28 मई 2024  
बिजनेस स्टडीज29 मई 2024  
गृह विज्ञान30 मई 2024  
मराठी31 मई 2024  
संस्कृत1 जून 2024  
उर्दू6 जून 2024  

 

कक्षा 12वीं की एग्जाम्स डेट लिस्ट 2024

सब्जेक्ट का नामपरीक्षा की तिथि  
हिंदी20 मई 2024  
गणित, संस्कृत21 मई 2024  
अंग्रेज़ी22 मई 2024  
भौतिकी, राजनीति विज्ञान24 मई 2024  
उद्यमिता रोजगार कौशल25 मई 2024  
रसायन विज्ञान27 मई 2024  
अर्थशास्त्र28 मई 2024  
जीवविज्ञान, लेखा29 मई 2024  
बिजनेस स्टडीज30 मई 2024  
भूगोल31 मई 2024  
इतिहास1 जून 2024  
गृह विज्ञान6 जून 2024  
कटिंग टेलरिंग एवं ड्रेस मटेरियल, आशुलिपि इत्यादि।7 जून 2024

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब

रुक जाना नहीं योजना एडमिट कार्ड डाउनलोड  कैसे कर सकता है?

रुक जाना नहीं योजना एडमिट कार्ड मध्य प्रदेश राज्य के कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in  पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Ruk Jana Nahi Yojana Admit Card 2024 कब जारी किया गया?

एमपी बोर्ड ने 17 मई को Ruk Jana Nahi Yojana Admit Card 2024 जारी कर दिया है।

Leave a Comment