Post Office Saving Scheme क्या है और डाकघर बचत योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर लाभ उठाये एवं पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम इंटरेस्ट रेट, समय अवधि व रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जाने
बैंको की तरह पोस्ट ऑफिस में भी उचित ब्याज दर पर अनेको सेविंग स्कीम को चलाया जाता है। पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम्स का उद्देश्य लोगों में बचत की भावना को बढ़ाना है इंडिया पोस्ट का नाम तो आपने सुना ही होगा, यह देश की डाक श्रृंखला को नियंत्रित करती है। लेकिन डाक श्रृंखला को नियंत्रित करने के अलावा, इंडिया पोस्ट निवेशकों के लिए बहुत सारी जमा बचत योजनाएं भी चलाती है, जिसे पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम या डाकघर बचत योजना के नाम से जाना जाता हैं। इस सेविंग स्कीम में निवेशक उच्च ब्याज दर और कर लाभ प्रदान करते हैं। आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत कर में छूट दी गई है। डाकघर कई बचत योजनाओं को चलाता है, जैसे कि; पब्लिक प्रोविडेंट फंड, सुकन्या समृद्धि योजना, राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र आदि। हम आपको अपने इस लेख में इन सभी योजनाओं के बारे में बताएंगे।
Table of Contents
डाकघर बचत योजनाएं स्कीम्स क्या हैं?
हमने इंडिया पोस्ट का नाम सुना है जो इंडिया पोस्ट देश की डाक श्रृंखला को नियंत्रण में रखती है। परन्तु डाक श्रंखला को नियंत्रण करने के अलावा इंडिया पोस्ट निवेशकों के लिए कई सेविंग स्कीम को भी चलाता है, जिसे हम पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम या डाकघर बचत योजना के नाम से भी जानते हैं। इस योजना के अंतर्गत निवेश करने पर उपभोक्ता उचित ब्याज दर का लाभ मिल सकता है। Post Office Saving Scheme 2021 में निवेश करने पर निवेशकों को उच्च ब्याज दर के अलावा ऋण का लाभ भी प्रदान किया जाता है और इस योजना के तहत ऋण में छूट इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80 C के अंतर्गत दी जाएगी। डाकघर द्वारा कई बचत योजनाए चलायी जाती हैं जैसे कि पब्लिक प्रोविडेंट फंड, सुकन्या समृद्धि योजना, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट आदि।
पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम के अंतर्गत ऑनलाइन लेन-देन की सुविधा
समान्य खातों की तरह सुकन्या समृद्धि पब्लिक प्रोविडेंट फंड समेत सरकार की विशेष बचत योजनाओ के अंतर्गत खुलवाए गए खातों में ऑनलाइन पैसा जमा किया जा सकता है। आपको बता दे की यह पैसे मोबाइल के माध्यम से भी जमा किये जा सकते है। पोस्ट ऑफिस की किसी भी प्रकार की स्कीम जैसे की इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक, रिकरिंग डिपॉजिट, सुकन्या समृद्धि अकाउंट या पब्लिक प्रोविडेंट फंड खाते में यह पैसा जमा किया जा सकता है। इस पैसे को जमा करने के लिए आवेदक के मोबाइल फ़ोन में आईपीपीबी मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। इस एप के माध्यम से खाताधारक किसी भी अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सकते है।
![पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम](https://indiascheme.com/wp-content/uploads/2020/07/2-7.jpg)
Highlights of Post Office Saving Scheme
योजना का नाम | पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम |
आरम्भ की गई | भारत सरकार द्वारा |
लाभार्थी | भारतीय नागरिक |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
उद्देश्य | बचत की आदत को बढ़ावा देना तथा उच्च ब्याज दर तथा कर में छूट प्रदान करना |
लाभ | Post Office Saving Scheme, PPF, NSC, FD का लाभ |
श्रेणी | केंद्र सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | www.indiapost.gov.in/vas/Pages/IndiaPostHome.aspx |
अब पहले की तरह मिलेंगे PPF, NSC, SSY पर ब्याज
केंद्र सरकार ने आम आदमी की समस्या को ध्यान में रखते हुए। छोटी बचत योजनाओं पर मिल रहे ब्याज दरों में कटौती का निर्णय वापस लेने की घोषणा की है। Small savings schemes के तहत अप्रैल से जून 2021 तक ब्याज मिलता रहेगा। सरकार ने 31 माच को इन योजनाओं पर ब्याज दरों में कटौती का आदेश दिया था। इनमें एनएससी और पीपीएफ जैसी पॉपुलर बचत योजनाएं भी जुड़ी हैं। छोटी बचत योजनाओं पर 1.1 फीसदी तक ब्याज दर को कम किया गया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने खुद कटौती का निर्णय वापस लेने के लिए Tweet कर दी है। आपको बता दें कि इस योजना के तहत केंद्र सरकार वित्तीय वर्ष की प्रत्येक तिमाही के लिए Small savings schemes के ब्याज दरों की समीक्षा करती है और यदि आवश्यकता हो तो इसे बदल देती है। 1 अप्रैल 2016 से तिमाही आधार पर ब्याज दरों को तय करने की परंपरा चल रही है। छोटी बचज योजना की ब्याज दरें सरकारी सिक्योरिटीज से जुड़ी हैं।
किस योजना पर कितना ब्याज
टाइम डिपॉजिट स्कीम
- साल की जमा पर: 5.50%
- साल की जमा पर: 5.50%
- साल की जमा पर: 5.50%
- साल की जमा पर: 6.70%
Post Office Saving Scheme 2022
केंद्र सरकार द्वारा 1 जुलाई 2020 से 30 सितंबर 2020 (तिमाही) के लिए डाकघर की बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कुछ संशोधन किये गए है। डाकघर की योजनाओं की नई ब्याज दरें इस तिमाही के लिए अपरिवर्तित बनी हुई हैं। आवर्ती जमा (आरडी), पीओ बचत खाता, मासिक आय योजना (एमआईएस), राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी, किसान विकास पत्र (केवीपी) के लिए नई ब्याज दरों की जाँच) ), वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस), समय जमा (टीडी), सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ), सुकन्या समृद्धि खाता योजनाएं। देश के लोग 1 जुलाई 2020 से 30 सितंबर 2020 तक की अवधि के लिए लागू विभिन्न डाकघरों में लागू डाकघर की बचत योजनाओं की नई ब्याज दरों की तालिका 2020 की जांच कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम का उद्देश्य
हम जानते हैं कि देश हुई कोरोना वायरस महामारी से हुए लॉक-डाउन के कारण देश के नागरिकों के खर्च बहुत बढ़ें हैं, जिसकी वजह से नागरिकों के लिए अपने पैसों की बचत करना संभव नहीं हो पाया है। इसी समस्या से बाहर निकलने के लिए केंद्र सरकार ने पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम द्वारा उच्च ब्याज दर का लाभ देने के लिए इस योजना की शुरुआत की गयी है, जिससे कि लोग फिर से आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे। पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम 2021 का उद्देश्य निवेश करने वाले नागरिकों को उच्च ब्याज दर का लाभ देकर अपनी संपत्ति की बचत करना है, और इसके अलावा ऋण में छूट का भी प्रावधान रखा गया है। डाकघर बचत योजना में कई योजनाएं हैं, जिसे सभी वर्ग के नागरिकों को ध्यान में रख कर आरम्भ किया गया है। सभी वर्ग के नागरिकों के लिए कोई-ना-कोई योजना बनाने का पूरा प्रयास किया गया।
पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम्स टैक्सेबिलिटी
स्कीम्स के प्रकार | टैक्सेबिलिटी |
किसान विकास पत्र | आयकर अधिनियम के धारा 80 C के अंतर्गत अधिकतम Rs. 150000 तक की निवेश पर छूट दी गई है। |
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट | आयकर अधिनियम की धारा 80 C के अंतर्गत डेढ़ लाख रुपए की प्रति वर्ष कर कटौती प्रदान की जाएगी। |
पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट अकाउंट 5 years | इस योजना के अंतर्गत मिलने वाला ब्याज पूरी तरह से कर योग्य है। |
पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट | आयकर अधिनियम की धारा 80 C के अंतर्गत अर्जित ब्याज तथा परिपक्वता राशि कर मुक्त है। तथा डेढ़ लाख रुपए की कर कटौती भी है। |
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम | धारा 80 क के अंतर्गत Rs. 150000 तक की कर छूट तथा ब्याज पर Rs. 50000 तक की टीडीएस रेबेट। |
सुकन्या समृद्धि अकाउंट | ब्याज पर Rs. 50000 तक की कर छूट। |
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम | इस योजना के अंतर्गत कोई छूट नहीं है तथा ब्याज भी पूरी तरह से कर योग्य है। |
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट | धारा 80 C के अंतर्गत डेढ़ लाख रुपए की कर छूट। |
पब्लिक प्रोविडेंट फंड | ब्याज पर टीडीएस अर्जित लेकिन परिपक्वता राशि कर मुक्त। |
पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम फीस
डुप्लीकेट पासबुक जारी करना | Rs. 50 |
अकाउंट की स्टेटमेंट लेना या फिर डिपॉजिट रिसिप्ट लेना | Rs. 20 |
खोई हुई या फिर कटे-फटे प्रमाण पत्र के बदले पासबुक जारी करना | Rs. 10 |
नामांकन रद्द करना | Rs. 50 |
खाते का हस्तांतरण | Rs. 100 |
खाते की प्रतिज्ञा | Rs. 100 |
बचत बैंक खाते में चेक बुक जारी करना | 10 चेक तक कोई फीस नहीं उसके बाद Rs. 2 प्रति चेक। |
चेक के डिस ओनर होने पर शुल्क | Rs. 100 |
डाक घर बचत योजना के तहत निवेश सीमाएं
योजनाएं | ब्याजदर (%) | न्यूनतमनिवेश | अधिकतमनिवेश (₹) |
एससीएसएस | 8.70 | 1000 | 15 लाख |
सुकन्या समृद्धि | 8.50 | 250 | 1.50 लाख |
पीपीएफ | 8.00 | 500 | 1.50 लाख |
5 साल का एनएससी – VIII इश्यू | 8.00 | 100 | कोई सीमा नहीं |
टाइम डिपॉजिट | 7.00 – 7.80 | 200 | कोई सीमा नहीं |
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम | 7.70 | 1500 | 4.5 लाख (सिंगल) |
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम | 7.70 | 1500 | 9 लाख (ज्वाइंट) |
किसान विकास पत्र | 7.70 | 1000 | कोई सीमा नहीं |
रेकरिंग डिपॉजिट | 7.30 | 10 | कोई सीमा नहीं |
सेविंग डिपॉजिट | 4.00 | 20 | कोई सीमा नहीं |
पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम न्यूनतम तथा अधिकतम सीमा
स्कीम के नाम | न्यूनतम सीमा | अधिकतम सीमा |
पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट | Rs. 500 | कोई अधिकतम सीमा नहीं |
नेशनल सेविंग रिकरिंग डिपॉजिट अकाउंट | Rs. 100 | कोई अधिकतम सीमा नहीं |
नेशनल सेविंग टाइम डिपॉजिट अकाउंट | Rs. 1000 | कोई अधिकतम सीमा नहीं |
नेशनल सेविंग मंथली इनकम अकाउंट | Rs. 1000 | Rs. 450000 सिंगल अकाउंट में तथा Rs. 900000 जॉइंट अकाउंट में |
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम अकाउंट | Rs. 1000 | Rs. 1500000 |
पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट | Rs. 500 | 1 वर्ष में Rs. 150000 |
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट अकाउंट | Rs. 1000 | कोई अधिकतम सीमा नहीं |
किसान विकास पत्र अकाउंट | Rs. 1000 | कोई अधिकतम सीमा नहीं |
सुकन्या समृद्धि अकाउंट | Rs. 250 | 1 साल में Rs. 150000 |
पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम के लाभ तथा विशेषताएं
- डाकघर बचत योजना के माध्यम से निवेश करने से लोग पैसों की बचत करने के लिए प्रेरित किया जायेगा।
- यदि कोई भी निवेशक इस योजना के अंतर्गत निवेश करता है तो निवेशकों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
- यदि कोई भी निवेशक डाकघर बचत योजना में आवेदन करना करना चाहता है तो वह आसानी से आवेदन कर पायेगा।
- पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम 2021 में आवेदन करने के लिए बहुत ही कम दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है।
- निवेशकों के लिए ये पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम (Post Office Saving Scheme) एक लॉन्ग टर्म निवेश योजना साबित होगी।
- डाकघर बचत योजना 2021 (Post Office Saving Scheme 2021) में 4% से 9% तक की ब्याज दर से निवेशकों को लाभ प्रदान किया जायेगा।
- केंद्र सरकार की यह डाकघर बचत योजना एक सरकारी स्कीम है जिसमे किसी तरह का कोई रिस्क नहीं होगा।
- इस योजना के अंतर्गत निवेश करने से निवेशक को इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80 C के अंतर्गत ऋण में छूट का प्रावधान रखा गया है।
- सभी वर्गों के नागरिकों के लिए कोई-ना-कोई स्कीम रखने का पूरा प्रयास किया गया।
डाक घर बचत योजना
डाक घर बचत योजना केवल एक स्कीम नहीं है, बल्कि इसमें उन सभी योजनाओं की सूची शामिल है जो निवेश पर जोखिम-मुक्त और विश्वसनीय रिटर्न प्रदान करती हैं। ये रिटर्न और सिक्योरिटीज वे भत्ते हैं जो एक निवेशक केंद्र सरकार के विभिन्न बचत विभागों से जुड़े हैं। डाकघर की योजनाएँ भारत के सभी डाकघरों में उपलब्ध हैं। इन योजनाओं का सबसे प्रमुख उदाहरण PPF है, जो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की 8200 शाखाओं के साथ-साथ प्रत्येक भारतीय शहर में डाकघरों में संचालित है। डाकघर बचत योजनाओं में निवेश शुरू करने के लिए, बहुत सीमित दस्तावेजो की आवश्यकता होती है, और साथ ही इन योजनाओं को नामांकन और निवेश करना बहुत आसान है। यही कारण है कि शहरी और ग्रामीण दोनों निवेशकों के लिए इन योजनाओ में निवेश करना सबसे उपयुक्त हैं।
Post Office Saving Scheme for Girl Child
सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं के लाभ के लिए डाकघर बचत योजना के एक भाग के रूप में एक सरकार समर्थित बचत योजना है। इसे 10. वर्ष से कम आयु की बालिका के माता-पिता द्वारा खोला जा सकता है। सुकन्या समृद्धि खाते का कार्यकाल 21 वर्ष या 18 वर्ष की आयु के बाद बालिका विवाह होने तक होता है। अप्रैल 2020 से, यह योजना सालाना 7.6% कंपाउंडेड ब्याज दर प्रदान करती है। माता-पिता अब अधिक से अधिक दो लड़कियों के लिए SSY खाते खोल सकते हैं और जुड़वाँ / ट्रिपल के जन्म के मामले में एक तीसरा खाता खोला जा सकता है।
डाकघर बचत योजनाओं के प्रकार
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम
Post Office Time Deposite Scheme में निवेश करने के लिए बहुत से कार्यकाल विकल्प होते हैं। योजना अंतगर्त निवेश करने के लिए नई राशि ₹200 निर्धारित की होती है। इस स्कीम द्वारा खुले हुए खाते को दूसरे को ट्रांसफर भी कर सकते है । इस खाते को 4 कार्य कालों में बाँट दिया गया है। परन्तु आप 1 साल का Deposite करते हैं तो 5.5% की ब्याज दर रखी जाएगी, 2 साल के लिए भी 5.5 प्रतिशत की ब्याज दर रखी जाएगी तथा 3 साल के लिए भी 5.5 प्रतिशत की ब्याज दर जाएगी। लेकिन आप 5 साल के लिए डिपॉजिट करते हैं तो 6.7% की ब्याज दर जाएगी।
सुकन्या समृद्धि स्कीम
यह योजना को लड़कियों को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के अनुसार 7.6 प्रतिशत की दर से ब्याज का लाभ मिलता है, और इस योजना में निवेश करने के लिए न्यूनतम राशि ₹1000 और अधिकतम राशि ₹1,50,000 रूपये निर्धारित की गयी है, जो कि एक वृत्तीय वर्ष के लिए है। इस योजना के अंतर्गत खाता खोलने से लेकर 15 साल तक न्यूनतम राशि का निवेश करना अनिवार्य है।
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट
योजना में निवेश करने की परिपक्वता अवधि 5 वर्ष निर्धारित की गई है। और इस योजना के अंतगर्त निवेशकों के लिए 6.8% ब्याज दर तय की गई है। डाकघर बचत योजना में निवेश की जाने वाली नई राशि 100 रुपए पर तय की गई है और अधिकतम राशि तय नहीं की गई है।
सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम
7 या अधिक वर्षों के नागरिक इस योजना के तहत निवेश कर सकते हैं और इस योजना के तहत जमा पर ब्याज तिमाही आधार पर प्रदान किया जाता है। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की अवधि 5 वर्ष है। इस योजना के तहत, अपने पति या पत्नी के नाम पर खाता खोला जा सकता है। यदि आप एक लाख से अधिक कर जमा करते हैं, तो यह केवल चेक के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा। सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम के तहत निवेश पर 80C टैक्स छूट दी गई है।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड
यह एक लम्बे समय वाली निवेश योजना है जिसकी अवधि लगभग 15 वर्ष है। Public Providate Fund के तहत, आज तक 7.1% तय किया गया है, अगर आप इस योजना के तहत निवेश करना चाहते हैं, तो इसकी न्यूनतम राशि 50000 से अधिकतम राशि 1,50000 रुपये है। इस योजना के तहत सातवें वर्ष में आंशिक निकासी की अनुमति है।
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम
इस योजना के अंतर्गत निवेशक को प्रतिमाह उनके निवेश पर एक तय राशि निवेश की जाती है। इस योजना के अंतर्गत निवेश करने की न्यूनतम राशि 1500 रुपए, अधिकतम राशि 4.5 लाख रुपए सिंगल होल्डिंग अकाउंट और ₹9,00,000 जॉइंट अकाउंट के लिए निर्धारित की गई है। इस योजना के अंतर्गत 6.6 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है और इसके अलावा इस योजना का मेच्योरिटी पीरियड 5 साल रखा गया है।
किसान विकास पत्रा
राशि को दोगुना करने के लिए योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत 6.9% की ब्याज दर तय की गई है। और अभी तक इस योजना के तहत कोई अधिकतम सीमा तय नहीं की गई है, जबकि इसकी न्यूनतम सीमा 1000 रुपये है।
पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट
इस योजना के तहत 5 साल की अवधि तय की गई है और यह योजना एक मासिक निवेश योजना है। यदि कोई इस योजना के तहत आवेदन करना चाहता है, तो उन्हें प्रतिमा का निवेश करना होगा। और इस योजना के तहत 5.8% ब्याज दर तय की गई है। पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम के तहत, न्यूनतम राशि 10 रुपये है और अधिकतम राशि तय नहीं की गई है।
डाकघर बचत योजना की पात्रता
- केवल भारत के स्थायी निवासी ही Post Office Saving स्कीम का लाभ ले सकते हैं।
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- निवास का प्रमाण
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- निवास का प्रमाण
पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम में आवेदन कैसे करे?
यदि आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको दिए गए निम्न चरणों का पालन करना होगा-
- सबसे आपको अपने निकटतम पोस्ट ऑफिस जाना है। इसके बाद आपको पोस्ट ऑफिस के काउंटर पर जाना है।
- आप जिस भी योजना के आवेदन करना चाहते हैं, उसका फॉर्म आपको काउंटर से लेना है।
- इस फॉर्म में आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी का विवरण जैसे- नाम, पता आदि दर्ज करके सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर देना है।
- सभी औपचारिकताओं के बाद आपको आवेदन फॉर्म पोस्ट ऑफिस में जमा कर देना है।
- इस प्रकार आपका पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम के अंतर्गत आवेदन सफल हो जायेगा।
- पोस्ट ऑफिस बचत योजनाओं के बारे में अधिक जानकारी इसकी आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
PPF, NSC,FD ब्याज दर (1 जुलाई 2020 से 30 सितंबर 2020)
Post Office Savings Scheme Name | Interest Rate for 1 July to 30 September 2020 | Compounding Frequency | Description about Post Office Scheme |
Savings Deposit Scheme Account | 4% | Annually | Post Office Savings Bank Account (PO-SB) Scheme Details |
1 Year Time Deposit | 5.5% | Quarterly | PO Fixed / Time Deposit (TD) Scheme Account Details |
2 Year Time Deposit | 5.5% | Quarterly | |
3 Year Time Deposit | 5.5% | Quarterly | |
5 Year Time Deposit | 6.7% | Quarterly | |
Recurring Deposit (5 years) | 5.8% | Quarterly | PO Recurring Deposit Account (RD) Details |
Senior Citizen Savings Scheme (5 years) | 7.4% | Quarterly & Paid | Senior Citizens Savings Scheme Account Details |
Monthly Income Scheme Account (5 years) | 6.6% | Monthly & Paid | Monthly Income Scheme (MIS) Account Details |
National Savings Certificate (5 years) | 6.8% | Yearly | National Savings Certificate Scheme Details |
Public Provident Fund Scheme | 7.1% | Yearly | PPF Post Office Account Details |
Kisan Vikas Patra | 6.9% (maturity in 10 years 4 months) | Yearly | KVP Scheme Account Details |
Sukanya Samriddhi Account Scheme | 7.6% | Yearly | SSA Account Details |
Contact Us
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद वेबसाइट का होम पेज आपके सामने खुकेगा।
- अब आपको इस होम पेज पर नीचे कांटेक्ट अस का विकल्प दिखाई देगा |
- आपको इस पर क्लिक करना होगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद, अगला पेज आपके सामने खुल जाएगा। इस पेज पर आपको सभी कांटेक्ट नंबर मिलेंगे।
- Toll-Free Enquiry Helpline :- 18002666868
Post Office Saving Scheme Rules
स्कीम्स | रूल्स |
पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट | यहां क्लिक करें |
नेशनल सेविंग्स रिकरिंग डिपॉजिट अकाउंट | यहां क्लिक करें |
नेशनल सेविंग टाइम डिपॉजिट अकाउंट | यहां क्लिक करें |
नेशनल सेविंग मंथली इनकम अकाउंट | यहां क्लिक करें |
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम अकाउंट | यहां क्लिक करें |
पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट | यहां क्लिक करें |
सुकन्या समृद्धि अकाउंट | यहां क्लिक करें |
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट | यहां क्लिक करें |
किसान विकास पत्र | यहां क्लिक करें |
यह भी पढ़े – AIMS पोर्टल: भारत रेलवे, ऑनलाइन RESS कर्मचारी वेतन पर्ची डाउनलोड करें
हम उम्मीद करते हैं की आपको पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।
यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।