आम आदमी राहत वितरण योजना की पहली क़िस्त जारी – यहां देखे लिस्ट नाम

Aam Aadmi Rahat Vitaran Yojana:- हिमाचल प्रदेश में बाढ़ आने की वजह से बहुत बड़ी संख्या में तबाही हुई है जिसकी वजह से नागरिको ने अपने घर गवा दिए है कई नागरिक गंभीर रूप से घायल हुए है और भी कई तरह के नुकसान हुए है इन सभी को सहायता प्रदान करने के महत्व से हिमचाल प्रदेश सरकार द्वारा आम आदमी राहत वितरण योजना को शुरू किया है जिसके माध्यम से बाढ़ से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है 21 अक्टूबर को कुल्लू जिला से आम आदमी राहत वितरण योजना के तहत विशेष राहत पैकेज का लाभ प्रदान किया गया है राज्य के जो पीड़ित नागरिक योजना में आवेदन करके लाभ प्राप्त करना चाहते है उन्हें इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि इस लेख के माध्यम योजना से सम्बन्धी जानकारी प्रदान करने जारहे है जो आपको इस योजना का लाभ लेने में सहायता करेगी।

Aam Aadmi Rahat Vitaran Yojana 2023

Aam Aadmi Rahat Vitaran Yojana 2023

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य के नागरिको के लिए आम आदमी राहत वितरण योजना को शुरू किया है इस योजना के माध्यम से राज्य के आपदा से प्रभावित लोगों आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य के मुख्यमंत्री जी ने Aam Aadmi Rahat Vitaran Yojana के तहत कुल्लू के रथ मैदान से बटन दबाकर आपदा से प्रभावित 324 परिवारों को पहली किस्त के रूप में 9.72 करोड़ रुपए की राहत राशि जारी की है और इस योजना के सफल संचालन के लिए 4500 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है मुख्यमंत्री ने कहा है कि आम आदमी राहत विवरण योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के बाकी जिलों में भी सहायता राशि बांटी जाएगी। इस योजना का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गत जुलाई माह में उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की शुरुआत कुल्लू से ही की थी और आज यहीं से राहत राशि बांटने के लिए योजना का शुभारंभ किया जा रहा हैं।

आम आदमी राहत वितरण योजना 2023 के बारे में सुचना

योजना का नामAam Aadmi Rahat Vitaran Yojana
शुरू की गईमुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 
लाभार्थीआपदा से प्रभावित परिवार 
उद्देश्यपुनर्वास हेतु सहायता राशि प्रदान करना 
साल2023 
राज्यहिमाचल प्रदेश 
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन 

Aam Aadmi Rahat Vitaran Yojana 2023 का उद्देश्य क्या है

  • इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य राज्य के आपदा से प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
  • राज्य सरकार ने अब तक इस योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 9.72 करोड़ रुपए की राहत राशि जारी की है।
  • जुलाई माह में आपदा से कुल्लू जिले में लगभग 4793 लोग प्रभावित हुए हैं और 522 पक्के कच्चे मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए है।
  • इसके अलावा 1106 पक्के मकान में 960 कच्चे घरों को आंशिक तौर पर नुकसान हुआ है।
  • इन सभी नागरिको पहली क़िस्त का वितरण किया है।

बकाया जिलों में भी वितरण सहायता राशि दी जाएगी

राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि आपदा से प्रभाव 16000 परिवारों को आम आदमी राहत योजना की पहली किस्त प्रदेश सरकार ने अपने खजाने से जारी की है। प्रदेश में 35000 मकान त्रासदी में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। जबकि 13000 मकान को आंशिक हानि हुई है। सीएम ने कहा कि उन लोगों को पहली किस्त 3 लाख रुपए की सहायता राशि का ऑनलाइन वितरण किया गया है जिनके घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसी तरह अन्य जिलों में भी राहत वितरण कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी, शिमला, बिलासपुर, किन्नर और सिरमौर जिले में भी राहत राशि वितरण की जाएगी।

आम आदमी राहत वितरण योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक हिमाचल प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना ज़रूरी है।
  • आम आदमी राहत वितरण योजना का लाभ सिर्फ हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी दिया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत आपदा से प्रभावित परिवार ही  आवेदन कर सकते हैं।
  • जिनके घर पूरी तरह से टूट गए हैं ऐसे परिवार आम आदमी राहत वितरण योजना के लिए पात्र होंगे।

Aam Aadmi Rahat Vitaran Yojana के लिए ज़रूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक

आम आदमी राहत वितरण योजना 2023 ऑफलाइन आवेदन

  • आवेदक को पहले अपने करीबी राहत कैंप में जाना है।
  • इसके बाद सम्बंधित अधिकारी से इस योजना में आवेदन करने के लिए संपर्क करना है।
  • इसके बाद अपने जरूरी दस्तावेज और जानकारी कर्मचारियों को प्रदान करनी है।
  • आवेदन दर्ज हो जाने के बाद आपको रसीद दी जाएगी जिसे आपको संभल के रखना है।
  • अब आपके आवेदन की जांच पड़ताल की जाएगी।
  • सब सही पाए जाने के बाद आपको इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

Leave a Comment