हरियाणा जमाबंदी नकल ऑनलाइन: अपना खाता at jamabandi.nic.in Haryana Portal

Haryana Jamabandi Nakal :- हरियाणा सरकार द्वारा जमाबंदी ऑनलाइन पोर्टल पर लैंड रिकॉर्ड की सभी जानकारी प्रदान की जाएगी। इस ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आप आसानी से भूमि का रिकॉर्ड चेक कर सकते है। हम जानते हैं कि पहले भूमि के रिकॉर्ड को कागजातों में दर्ज किया जाता था, जिसका अब हरियाणा सरकार द्वारा डिजिटलीकरण कर ऑनलाइन कर दिया गया है। नागरिकों की इन सब की जानकारी लेने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय की भी बर्बादी होती थी। अब ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से खसरा ,खतौनो, खेवात नंबर आदि की जानकारी कंप्यूटर या मोबाइल पर देख सकते हैं।

हरियाणा अपना खाता भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन जमाबंदी नकल

हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा जमाबंदी नकल की जानकारी हरियाणा अपना खाता वेबसाइट पर उपलब्ध कर दिया गया है। इस पोर्टल पर भूमि रिकॉर्ड से सम्बंधित सभी  जानकारी उपलब्ध करा दी गयी है। अब हरियाणा राज्य के नागरिकों को Haryana Land Record की जानकारी लेने के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। अब घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह पोर्टल प्रत्येक राजस्व संपत्ति में रिकॉर्ड-ऑफ-राइट के हिस्से के रूप में तैयार किया गया ऑनलाइन दस्तावेज है, जिसमे भूमि के कई अधिकारों के स्वामित्व, खेती के बारे में सभी नयी जानकारी उपलब्ध कराई गयी है। इस पोर्टल पर Haryana Land Record की जानकारी को संशोधित किया जाता है। जब पटवारी द्वारा एक जमाबंदी तैयार की जाती है, तब राजस्व अधिकारी द्वारा इसे सत्यापित किया जाता है।

Haryana Jamabandi Nakal

भूमि रिकार्ड हरियाणा का उद्देश्य

हम जानते हैं कि हमारे देश में बहुत से लोग किसी भी सरकारी कार्य के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने से परेशान रहते थे, साथ ही उनके समय की भी बर्बादी होती थी। किसी भी किसान को भूमि की जानकारी लेने के लिए सरकारी दफ्तर ही जाना पड़ता था, जिससे वे समय को नहीं बचा पाते थे। इसी समस्या को देखते हुए हरियाणा सरकार द्वारा जमाबंदी नक़ल ,अपना खाता , खसरा खतौनी की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गयी है। इस भूमि रिकार्ड हरियाणा का उद्देश्य का मुख्य उद्देश्य यह है कि लोगों को पारदर्शी तरीके का अनुभव प्रदान कर डिजिटल इंडिया की और अग्रसर होना है। सभी हरियाणा जमाबंदी नकल ऑनलाइन होने से बहुत सी त्रुटि होने की सम्भावना भी कम हो जाएगी। किसी भी व्यक्ति को सरकारी दफ्तर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे उनके समय की भी बर्बादी नहीं होगी।

हरियाणा कृषि यंत्र अनुदान योजना

हरियाणा  हरियाणा अपना खाता पोर्टल के लाभ

  • ऑनलाइन रिकॉर्ड उपलब्ध होने से लोगों के समय की बचत के साथ साथ सुविधा के  अनुसार पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। हरियाणा राज्य का कोई भी नागरिक पोर्टल का उपयोग कर सकेगा।
  • इस ऑनलाइन प्रणाली की शुरुआत से Haryana Apna Khaata में अपराधिकरण पर भी लगाम लगेगी और भृष्टाचार भी कम होगा।
  • हरियाणा जमाबंदी नकल पोर्टल के माध्यम से भूमि रिकॉर्ड खसरा या खतौनी नंबर से भी जानकारी खोजे जा सकते है, जिसके लिए आपको पटवारखाने जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
  • यदि रिकॉर्ड का प्रिंट आउट ले कर भूमि मालिक किसी बैंक ऋण लेता है, तो वह इस कार्य के लिए हरियाणा जमाबंदी नकल का उपयोग कर सकता है।

भूमि रिकॉर्ड दस्तावेजों के प्रकार

  • जमाबंदी: यह जमाबंदी रिकॉर्ड ऑफ राइट का एक भाग है, जो जमाबंदी के अंतर्गत अधिकारों का स्वामित्व खेती और अप टू डेट राइट्स ऑफ लैंड के विषय के बारे में जानकारी देता है।
  • म्यूटेशन रजिस्टर: इस म्यूटेशन शब्द का मतलब होता है, कि ज़मीन के स्वामित्व में बदलाव आना। इस म्यूटेशन रजिस्टर में खेवत, जमाबंदी से संबंधित जानकारी होती है।
  • खसरा गिरदावरी: यह खसरा गिरदावरी एक फसल निरीक्षण का रजिस्टर होता है। खसरा गिरदावरी पटवारी अक्टूबर और मार्च के महीने में खेत की कटाई का निरीक्षण करता है। इसमें फसल, मिट्टी के वर्गीकरण, खेती करने और खेती करने वाले की क्षमता से संबंधित जानकारी को दर्ज किया जाता है।
  • शाजरा नसब: इस शजरा नसाब में समय-समय पर होने वाले स्वामित्व अधिकारों के उत्तराधिकारी की जानकारी प्रदान की जाती है।
  • लाथा: इस लाथा को हम शजरा के नाम से भी जाना जाता है। पटवारी द्वारा एक लट्ठा नामक कपड़े पर शजरा की एक प्रति राखी जाती है। लाथा में सर्वेक्षण संख्या और एक क्षेत्र के आयाम होते है।
  • रोजानामचा Waqiati: यह रोजानामचा Waqiati पटवारी द्वारा समय-समय पर जारी कार्यकारी निर्देशों के अनुसार रखी गई दैनिक घटनाओं की डायरी होती है।
  • लाल किताब: इस लाल किताब में जमीन से संबंधित कई सारी जानकारियां उपलब्ध होती है। इस लाल किताब में कई जानकारी जैसे- फसल से संबंधित जानकारी, मिट्टी का वर्गीकरण, फसलों के नीचे का क्षेत्र, भूमि का उपयोग, भूमि का स्थानांतरण, कुआ और गांव में सिंचाई के अन्य साधन आदि।
  • रेनफॉल रजिस्टर: इस रेनफॉल रजिस्टर में क्षेत्र के वर्षा से संबंधित पैटर्न की जानकारी प्रदान की जाती है।
  • करंट प्राइस रजिस्टर: इस करंट प्राइस रजिस्टर में खाद्य पदार्थों की मौजूदा कीमत उपलब्ध कराई गयी है।
  • शाजरआ किश्तवाड़: यह शाजरआ किश्तवाड़ गांव का मैप होता है, जिसमें सारे खेतों का विवरण उपलब्ध और वह भी उनके खसरा नंबर के साथ उपलब्ध है।
  • मुंतखीब असमिविर: इस मुंतखीब असमिविर दस्तावेज में खेतों की पूरी जानकारी है और इसी के साथ किराए की राशि भी होती है।

हरियाणा पशुधन बीमा योजना 

हरियाणा जमाबंदी नकल में अपना खाता ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको जमाबंदी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
हरियाणा जमाबंदी नकल
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Jamabandi Nakal” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
हरियाणा जमाबंदी नकल
  • इस पेज पर आपको “By Owner” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसी प्रकार आप बाकि विकल्प जैसे- by Khewat, by Khasra /Survey number या by date of Mutation पर अपने अनुसार क्लिक कर सकते हैं। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा।
  • अब आपको फॉर्म में पूछी गयी जानकारी का विवरण जैसे- डिस्ट्रिक्ट, तहसील, विलेज, जमाबंदी साल आदि जानकारी दर्ज कर देनी है।
  • इसके बाद आपके सामने कुछ जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी, जिसमे से आपको “Select Malik” पर क्लिक करके चयन करना है कि “आपकी भूमि किसके नाम पर है” यदि आप निजी पर क्लिक करते है तो आपसे पूछा जायेगा की “वो किसके नाम पर है” पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने भूमि की पूरी जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।
  • अब आपको कॉपी करनी है तो कॉपी के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आप ऑनलाइन कॉपी भी डाउनलोड कर सकते है।

खसरा खतौनी /हिंसा नंबर ऑनलाइन कैसे खोजे?

  • सबसे पहले आपको जमाबंदी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Query” के सेक्शन से “Owner Details” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा।
हरियाणा जमाबंदी नकल
  • अब आपको फॉर्म में पूछी गयी जानकारी का विवरण जैसे- डिस्ट्रिक्ट, तहसील, विलेज, जमाबंदी साल आदि जानकारी दर्ज कर देनी है।
  • इसके बाद आपके सामने कुछ जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी, जिसमे से आपको “Select Owner Type” का चयन कर लेना है।
  • इसके बाद आपको मालिक प्रकार चयन करने के बाद आपके सामने संख्या, खतौनी नंबर, हिंसा संख्या प्रदर्शित हो जाएगी।

Leave a Comment