बिहार आकस्मिक फसल योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन | एप्लीकेशन फॉर्म स्टेटस

बिहार आकस्मिक फसल योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन | Bihar Aaksmik Fasal Yojana Application Form | Aaksmik Fasal Yojana 2022 Registration

केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानो के कल्याण के लिए विभिन प्रकार की योजना और अभियान का संचालन किया जाता है जिससे किसानो की समस्या का समाधान एवं कल्याण किया जा सके। इसी दिशा में बिहार सरकार द्वारा राज्य के कुछ जिलों में सूखा पढ़ने की वजह से परेशान किसानो के लिए बिहार आकस्मिक फसल योजना को शुरू किया गया है इस योजना के तहत किसानो को बीज खरीदने पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी। राज्य में कुछ जिले ऐसे है जहा कम वर्षा होने के कारण सूखा पढ़ जाता है जिसकी वजह से किसानों को कठिन समस्या का सामना करना पड़ता है अगर आप बिहार राज्य के किसान है और इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करना चाहते है तो आप brbn.bihar.gov.in ऑनलाइन आवेदन कर सकते है Bihar Aaksmik Fasal Yojana से सम्बन्धी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को आखिर तक ज़रूर पढ़े।

मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना 

Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2022

राज्य के जिन जिलों में सूखा पढ़ने की वजह से किसानो को समस्या का सामना करना पढ़ रहा है उन किसानो के लिए बिहार सरकार द्वारा आकस्मिक योजना को शुरू किया गया है इस योजना के माध्यम से राज्य के 11 जिलों के किसानो को बीज खरीदने पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी। जैसे के हम सभी है किसान भाइयो को खेती करते समय प्रकृति आपदाओं जैसे- सूखा पड़ना, अत्यधिक बारिश होना,ओले पड़ना एवं फसल में कीट लग जैसी समस्या से गुज़रना पड़ता है जिस वजह से किसानो को आर्थिक कमज़ोरी का सामना करना पड़ता है इन समस्याओ का समाधान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा Bihar Aaksmik Fasal Yojana को शुरू किया है राज्य के जो इच्छुक किसान इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है वह सिर्फ ज़्यादा से ज़्यादा 2 एकड़ एवं दो फसलों तक ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है और कृषि विभाग द्वारा मक्का, उड़द, अरहर, तोरिया, इनपुट सरसों इनपुट मटर, भिंडी, मूली, ज्वार, कुलठी की फसलों को कवर किया गया है किसानो द्वारा केवल इन्ही फसलों का लाभ उठाने के लिए आवेदन किया जा सकता है जो उनकी पंचायत को आवंटित की गई है।

बिहार आकस्मिक फसल योजना

Key Hightlight of Bihar Aaksmik Fasal Yojana

योजना का नामबिहार आकस्मिक फसल योजना
किसके द्वारा शुरू की गईबिहार सरकार द्वारा
संबंधित विभागकृषि विभाग, बिहार
लाभार्थीराज्य के सूखाड़ घोषित जिलों के किसान
लाभार्थी जिलों की संख्या11 ज़िले
उद्देश्यकिसानों को बीज खरीदने पर अनुदान प्रदान करना
साल2022

राज्य के किन जिलों के किसानों को बिहार आकस्मिक फसल योजना में जोड़ा जाएगा

  • औरंगाबाद
  • गया
  • शेखपुरा
  • जहानाबाद
  • नालंदा
  • जमुई
  • नवादा
  • मुंगेर
  • लखीसराय
  • भागलपुर
  • बांका

बिहार आकस्मिक फसल योजना के तहत कौन कौन सी फसल शामिल है

  • मक्का
  • ज्वार
  • इनपुट सरसों
  • इनपुट मटर
  • अरहर
  • उड़द
  • तोरिया
  • भिंडी
  • मूली

बिहार अकास्मिक फसल योजना 2022 का मुख्य उद्देश्य

राज्य के किसानो के लिए आकस्मिक फसल योजना को शुरू करने का मुख्य उदेश्य प्रदेश के सूखाग्रस्त किसानो को बीज खरीदने पर सब्सिडी प्रदान करना है जिससे किसानो को खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इस योजना के माध्यम से राज्य के 11 जिलों के किसानो को बीज खरीदने पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी। जिससे राज्य के किसान आसानी से खेती कर अपनी आय में वृद्धि कर सके। Bihar Aaksmik Fasal Yojana के ज़रिये किसानो को आर्थिक सहायता के तोर पर बीज अनुदान मुहैया कराई कर रही है ताकि वह सूखे से परेशान  ना हों और उन्हें इस संकट के समय आर्थिक कठिनाई ना आए। और किसान भाई आसानी से अपने कृषि क्षेत्र को और ज़्यादा बेहतर कर सके साथ ही आय में वृद्धि हो।

अकास्मिक फसल योजना बिहार 2022 के फायदे एवं लाभ

  • कृषि विभाग द्वारा बिहार अकास्मिक फसल योजना का लाभ राज्य के वह किसान प्राप्त करने में सक्षम होंगे जो सूखा पढ़ने की वजह से परेशान है
  • वर्तमान में राज्य के 11 ऐसे जिले – गया, नवादा ,औरंगाबाद, जहानाबाद, मुंगेर ,लखीसराय, शेखपुरा ,जमुई, भागलपुर, बांका नालंदा जो सूखे की समस्या से परेशान है इस जिलो के किसान भाई ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • Bihar Aaksmik Fasal Yojana का लाभ किसान ज़्यादा से ज़्यादा 2 एकड़ एवं दो फसलों तक ही प्राप्त कर सकते है।
  • कृषि विभाग द्वारा मक्का, उड़द, अरहर, तोरिया, इनपुट सरसों इनपुट मटर, भिंडी, मूली, ज्वार, कुलठी जैसी फसलों को योजना के तहत कवर किया गया है
  • जिन फसलों को उनकी ग्राम पचायत के लिए आवंटित किया जाएगा केवल उन्ही फसलों का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन किया जा सकता है।

महत्पूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • किसान पंजीकरण संख्या
  • जमीन एवं फसल की जानकारी

बिहार आकस्मिक फसल योजना 2022 रजिस्ट्रेशन कैसे करे

  • आवेदक किसान को सबसे पहले योजना ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • फिर इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
बिहार आकस्मिक फसल योजना
  • अब आपको वेबसाइट के होम पेज पर बीज आवेदन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस नए पेज पर आवेदन पत्र दिखाई देगा।
बिहार आकस्मिक फसल योजना
  • इस आवेदन पत्र में आपको अपना पंजीकरण संख्या को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आवेदन पत्र में मालूम की गई सभी जानकारी को दर्ज करना है।
  • इस तरह से आप आसानी से योजना के तहत आवेदन कर सकते है।

Leave a Comment