बिहार बकरी पालन योजना 2024 | Bihar Bakri Palan Yojana आवेदन फॉर्म & स्टेटस

Bihar Bakri Palan Yojana:- बिहार सरकार द्वारा राज्य के नागरिको के जीवन स्तर में सुधार करने के लिए विभिन प्रकार की योजना को शुरू किया जाता है जिससे नागरिक एक खुशहाल जीवन यापन कर सके। ऐसे में बिहार द्वारा राज्य के नागरिको के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए बिहार बकरी पालन योजना को शुरू किया है जिसके माध्यम से बकरी फार्म खोलना के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी। जिससे नागरिक सरलतापूर्वक अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकेंगे।

Bihar Bakri Palan Yojana

राज्य के जो इच्छुक इस योजना के अंतर्गत के अंतर्गत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते है तो वह इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े। क्योंकि इस लेख में उपलब्ध जानकारी आपको इस योजना का लाभ प्राप्त करने में सहायता करेगी। इसलिए निवेदन है इस लेख को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़े।

बिहार छत पर बागवानी योजना

Bihar Bakri Palan Yojana 2024

बिहार सरकार द्वारा राज्य के नागरिको के लिए बिहार बकरी पालन योजना को शुरू किया है इस योजना के माध्यम से नागरिको बकरी पालन फार्म खोलने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे नागरिक आसानी से बकरी फार्म खोलकर अपना स्वरोजगार स्थापित कर सके। Bihar Bakri Palan Yojana के तहत बकरी फार्म खोलने के लिए बिहार सरकार द्वारा 10 बकरी +1 बकरा, 20 बकरी+1 बकरा, 40 बकरी +1 बकरा के आधार पर 2.45 लाख रुपए तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इसमें से सामान्य वर्ग के नागरिक को 50% अनुदान दिया जाएगा। और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों को 60% का अनुदान प्रदान किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए 2 करोड़ 66 लाख रुपए का बजट तय किया है इस योजना का संचालन बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा किया जा रहा है।

योजना का नामBihar Bakri Palan Yojana
शुरू की गईबिहार सरकार द्वारा
विभागपशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार
लाभार्थीराज्य के नागरिक
उद्देश्यबकरी पालन को बढ़ावा देना एवं रोजगार के अवसर विकसित करना
अनुदान राशि1 से 2 लाख रुपए
राज्यबिहार
साल 2023
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://state.bihar.gov.in/

Bihar Bakri Palan Yojana का उद्देश्य क्या है

  • बिहार सरकार द्वारा बकरी पालन योजना को शुरू करने का उद्देश्य राज्य के नागरिको बकरी फार्म खोलने के लिए सब्सिडी प्रदान करना है।
  • इस योजना के माध्यम से से सामान्य वर्ग के नागरिक को 50% अनुदान दिया जाएगा। और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों को 60% का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए 2 करोड़ 66 लाख रुपए का बजट तय किया है जिससे आसानी से इसका लाभ दिया जा सके।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर नागरिक एक बेहतर जीवन यापन कर सकते है।

बकरी फार्म खोलने पर प्रदान की जाने वाली अनुदान राशि

श्रेणीबकरी फार्म की क्षमता  अनुमानित लागत राशिअनुदानअधिकतम अनुदान की राशि
सामान्य जाति    20 बकरी+1 बकरा 40 बकरी+2 बकरा2 लाख रुपए 4 लाख रुपए50%  1 लाख रुपए 2 लाख रुपए
अनुसूचित जाति    20 बकरी+1 बकरा 40 बकरी+1 बकरा2 लाख रुपए 4 लाख रुपए60%1 लाख रुपए 2 लाख रुपए
अनुसूचित जनजाति    20 बकरी+1 बकरा 40 बकरी+1 बकरा2 लाख रुपए 4 लाख रुपए60%1 लाख रुपए 2 लाख रुपए

Bihar Goat Farm भूमि एवं राशि विवरण सूची 

श्रेणीबकरी फार्म की क्षमता  आवेदक की स्वयं लागतबैंक ऋणभूमि की आवश्यकता
सामान्य जाति    20 बकरी+1 बकरा 40 बकरी+2 बकरा48,000 रुपए 96,000 रुपए20,000 रुपए 40,000 रुपए1800 वर्ग मीटर 3600 वर्ग मीटर    
अनुसूचित जाति    20 बकरी+1 बकरा 40 बकरी+1 बकरा48,000 रुपए 96,000  रुपए20,000 रुपए 40,000 रुपए1800 वर्ग मीटर 3600 वर्ग मीटर  
अनुसूचित जनजाति    20 बकरी+1 बकरा 40 बकरी+1 बकरा60,000 रुपए 1,20,000 रुपए20,000 रुपए 40,000 रुपए1800 वर्ग मीटर 3600 वर्ग मीटर    

बिहार बकरी पालन योजना की लाभ एवं विशेषताएं जानिए

  • बिहार सरकार द्वारा राज्य के नागरिको के लिए बिहार बकरी पालन योजना को शुरू किया है।
  • इस योजना के माध्यम से नागरिको बकरी पालन फार्म खोलने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के तहत लाभार्थी को 2 किस्तों में लोन राशि प्रदान की जाएगी।
  • Bihar Bakri Palan Yojana के तहत बकरी फार्म खोलने के लिए बिहार सरकार द्वारा 10 बकरी +1 बकरा, 20 बकरी+1 बकरा, 40 बकरी +1 बकरा के आधार पर 2.45 लाख रुपए तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • इसमें से सामान्य वर्ग के नागरिक को 50% अनुदान दिया जाएगा। और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों को 60% का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
  • बिहार बकरी पालन योजना के अंतर्गत 2.45 लाख रुपए तक का अनुदान दिया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन किये जाएंगे।
  • राज्य सरकार द्वारा बकरी पालन व्यवसाय करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है।
  • राज्य सरकार द्वारा बकरी पालन योजना के अंतर्गत बकरी फार्म चलाने के लिए 5 साल तक सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना में शामिल होने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • योजना के संचालन के लिए 2 करोड़ 66 लाख रुपए का बजट तय किया है।
  • इस योजना का संचालन बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा किया जा रहा है।
  • राज्य के नागरिको के जीवनशैली में सुधार आएगा और वह एक बेहतर जीवन यापन कर सकते है।

बिहार बकरी पालन योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक को बिहार का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना में शामिल होने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी ज़रूरी है ।
  • बकरी पालन का व्यवसाय करने वाले नागरिक भी इस योजना के तहत पात्र होंगे।
  • किसान भी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए 20 बकरी और 1 बकरा होना आवश्यक है।
  • उमीदवार के पास एक निजी भूमि होनी चाहिए जिसमे बकरी पालन किया जा सके।
  • लाभ्यर्थी के पास निश्चित स्थान, बकरी के खाने की व्यवस्था, पीने की व्यवस्था होनी चाहिए।

Bihar Bakri Palan Yojana के लिए ज़रूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बकरी पालन प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • भूमि प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

बिहार बकरी पालन योजना के तहत आवेदन कैसे करें

  • आवेदक को पहले राज्य सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • अब आपको इस होम पेज पर डिपार्टमेंट के विकल्प में से एग्रीकल्चर अलाइड सेक्शन में से एनिमल एंड फिश रेसौरसे के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुलकर आएगा।
  • अब आपको इस नए पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ के सेक्शन में समेकित बकरी एवं भेद विकास योजना के तहत निजी क्षेत्रों में गॉट फार्म की की स्थापना पर अनुदान की योजना के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • अब इसमें मालूम की गई सभी जानकारी को सही से दर्ज करना है।
  • अब आपको ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करने है।
  • इसके बाद अंत में आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

Leave a Comment