Bihar Paan Vikas Yojana 2024 – पान की खेती पर सरकार देगी 35250 रुपये, किसानों को

Bihar Paan Vikas Yojana 2024 :- आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा हाल ही में आरंभ की गई एक नई योजना के संबंध में जानकारी प्रदान करने जा रहे है। बिहार सरकार के माध्यम से राज्य के किसानों की आय में वृद्धि करने हेतु बिहार पान विकास योजना को जारी किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के किसानों को मगही पान की खेती करने पर सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यदि आप भी बिहार राज्य के किसान नागरिक है और इस योजना के तहत आवेदन करके लाभ प्राप्त करना चाहता है तो इसके लिए आपको हमारा यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक ज़रूर पढ़ना होगा।

Bihar Paan Vikas Yojana 2024

Bihar Paan Vikas Yojana 2024

बिहार सरकार द्वारा राज्य के किसानों को आत्म-निर्भर बनाने हेतु Paan Vikas Yojana को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को मगही पान की खेती करने पर 35,250 रूपए की राशि आर्थिक मदद के तौर पर प्रदान की जाएगी। यहाँ हम आपको सूचित कर देते है कि मगही पान की खेती करने के लिए न्यूनतम खर्च 70,500 रूपए का होगा जिसके चलते किसानों को पान की खेती करने पर 50% अनुदान दिया जाएगा। बिहार पान विकास योजना के अंतर्गत लाभार्थी किसान भाइयो को कम से कम 100 वर्ग मीटर और अधिकतम 300 वर्ग मीटर में मगही पान की खेती को करने पर ही सरकार द्वारा सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। कर सकते है।

Bihar Khatiyan Online

पान विकास योजना के बारे मे जानकारी

योजना का नामBihar Paan Vikas Yojana
आरम्भ की गईराज्य सरकार द्वारा
राज्यबिहार
वर्ष2023
लाभार्थीराज्य के किसान
उद्देश्यपान की खेती को बढ़ावा देना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://horticulture.bihar.gov.in/

Bihar Paan Vikas Yojana का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा पूरे राज्य में Paan Vikas Yojana का संचालन करने का प्रमुख उद्देश्य किसान भाइयो को अधिकतम पान की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना है। राज्य सरकार के तहत किसानों की आमदनी बढ़ाने में भी यह योजना अधिक कारगर साबित होगी जिससे उनके आर्थिक जीवन का विकास होगा।

पान विकास योजना से लक्षित जिलें

  • गया
  • नालंदा
  • औरंगाबाद
  • नवादा
  • शेखपुरा
  • वैशाली

बिहार पान की खेती करने हेतु दी जाने वाली प्रोत्साहन राशी का विवरण

उत्पादइकाई लागतप्रोत्साहन राशीरकबा
मगही और देशी पान का का क्षेत्र विस्ता70500/300m2लागत मूल्य 50% अधिकतम 35250/300m2न्यूनतम 100m2
अधिकतम 300m2

Paan Vikas Yojana के लाभ

  • बिहार सरकार के माध्यम से राज्य के किसानों की आय में वृद्धि करने हेतु बिहार पान विकास योजना को जारी किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को मगही पान की खेती करने पर 35,250 रूपए की राशि प्रदान की जाएगी।
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा और वैशाली जिले के किसानों को दिया जाएगा।
  • इस योजना के तहत खेती करने के लिए न्यूनतम खर्च 70,500 रूपए का होगा जिसके चलते किसानों को पान की खेती करने पर 50% अनुदान दिया जाएगा।
  • Paan Vikas Yojana को पूरे राज्य में संचालित किया जाएगा।

Paan Vikas Yojana की महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन करने की आरम्भ तिथि- 20 नवंबर 2023
  • आवेदन करने की अन्तिम तिथि- अभी ज्ञान नही।

बिहार पान विकास योजना की पात्रता

  • आवेदक को बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए|
  • FPC के सदस्य और व्यक्तिगत किसान योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे|

आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • जमीनी दस्तावेज़
  • बैंक खाता विवरण।
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।
  • मोबाइल नम्बर।

Bihar Paan Vikas Yojana 2024 के तहत रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

  • आवेदक को सर्वप्रथम इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद वेबसाइट का होम पेज आपकी स्क्रीन पर ओपन होगा।
  • अब इस होम पेज पर आपको Scheme के ऑप्शन पर विजिट करके पान विकास योजना के तहत आवेदन करे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात् आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको सभी पॉइंट्स को पढ़कर Agree and Continue के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म ओपन होगा।
  • इसके बाद आपको किसान पंजीकरण संख्या दर्ज करके विवरण प्राप्त करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद पूछी गई सभी जानकारी सही ढंग से इस फॉर्म में दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको मांगे गए दस्तावेज़ों को अपलोड करके सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह से आप आसानी से बिहार पान विकास योजना के अंतर्गत अपना आवेदन कर सकते है।

Leave a Comment