CHC Farm Machinery – CHC APP डाउनलोड करके खेती के उपकरण किराए पर प्राप्त करे

कस्टम हायरिंग सेंटर | CHC Farm Machinery Apply किराए पर मिलेंगे कृषि उपकरण | Download CHC Farm Machinery App | Custom Hiring Service Centres Farm Machinery मोबाइल ऍप

CHC Farm Machinery मोबाइल ऍप को केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी के द्वारा किसानो को लाभान्वित करने के उद्देश्य से लांच किया गया है। केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जी द्वारा CHC Farm Machinery मोबाइल ऍप की शुरुआत की गयी है, जिसके माध्यम से देश के किसानों को खेती करने के लिए मशीनरी और मंहगे उपकरणों को किराये पर प्रदान किया जायेगा, जिससे देश के सभी किसान बहुत ही आसानी से खेती करने में सक्षम होंगे, और किसानो को उनके नज़दीकी क्षेत्र में कस्टम हायरिंग सेंटर्स (CHC) से जोड़ा जायेगा।

CHC Farm Machinery App – कस्टम हायरिंग सेंटर क्या है?

हम जानते हैं कि हमारे देश में सबसे ज्यादा आर्थिक या खेती करने में परेशनियां देश के किसानों को ही आयी है। इसीलिए हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश के किसानों के लिए एक नयी योजना की शुरुआत की गयी है। इस योजना के तहत किसानो को अब खेती करने के लिए महंगे उपकारों को खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी। भारत सरकार द्वारा कस्टम हायरिंग सेंटर Farm Machinery Mobile App की शुरुआत किसानों को खेती करने के करने के उपकरणों को किराय पर देने के लिए की गयी है। इस मोबाइल ऍप के ज़रिये  देश के किसान अपने खेत के 50 किलोमीटर के दायरे में उलपब्ध कृषि उपकरणों को किराए पर ले सकते है। इन उपकरणों को किराए पर सस्ती दरों पर  ले पाएंगे, जिससे किसानो की लागत भी कम होगी और उनकी आय भी बढ़ेगी।

ग्राहक सेवा केंद्र CSP क्या है?

कस्टम हायरिंग सेंटर – Farm Machinery किराए पर मिलेंगे उपकरण

इस मोबाइल ऍप को 12 भाषाओ में उपलब्ध कराया गया है, जिसमे कस्टम हेयरिंग सेंटर Farm Machinery मोबाइल ऍप पर 40,000 से अधिक कस्टम हायरिंग सेवा केन्द्रो को पंजीकृत किया गया है, और 1,20 ,000 से अधिक कृषि मशीनरी और उपकरणों को किराये पर दिया जायेगा, जिसके देश के किसानों को खेती करने के लिए सभी प्रकार के उपकरण उपलब्ध हो जायेंगे। इस CHC Farm Machinery मोबाइल ऍप के ज़रिये कोई भी किसान संभव दरों पर खेती के लिए आवश्यक उपकरणों का चयन करके किराये पर लेने के लिए आर्डर कर पाएंगे। इस योजना का सबसे ज्यादा फायदा देश के छोटे और सीमांत किसानो को होगा, जो देश के छोटे और सीमांत किसान बड़ी ही आसानी  से कृषि उपकरण उचित मूल्य पर किराए पर ले पाएंगे।

CHC Farm Machinery मोबाइल ऍप का उद्देश्य

हम जानते हैं कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस के कारण सबसे  ज्यादा ज्यादा हानि सिर्फ किसानों को ही हुई है, जिससे आज वे खेती करने के महंगे उपकरणों को खरीद नहीं पाते हैं। देश के छोटे और सीमांत किसान जो आर्थिक रूप से कमज़ोर होने के कारण वह कृषि करने के लिए मंहगे उपकरणों को नहीं खरीद पाते, इसलिए सरकार द्वारा CHC Farm Machinery मोबाइल ऍप को लांच किया गया है। कस्टम हेयरिंग सेंटर Farm Machinery मोबाइल ऍप का मुख्य उद्देश्य यह है कि जो किसान खेती करने के लिए महंगे उपकरण खरीद नहीं  पाते हैं, उन किसानों को किराये पर उपकरण उपलब्ध करवाकर किसानों को सहूलियत प्रदान करना है। जिससे किसानो की लागत भी काम लगेगी और आय में भी बेहतर बढ़ोतरी होगी। किसानो को सस्ती दरों कर किराए पर कृषि उपकरण उपलब्ध करवाकर किसानो को खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना और आत्मनिर्भर बनाया जायेगा।

कस्टम हायरिंग सेंटर Farm Machinery मोबाइल ऍप के लाभ

  • इस मोबाइल ऐप के माध्यम से किसान कस्टम हायरिंग सेंटर (सीएचसी) से किसानो के लिए संभव दरों पर आवश्यक मशीनरी का चयन और ऑर्डर कर सकते हैं।
  • इस योजना के माध्यम से देश के किसानो को खेती करने के लिए मशीनरी और मंहगे उपकरणों को किराये पर उपलब्ध कराये जायेगे
  • किसानों के लिए 1,20,000 से अधिक कृषि उपकरणों को किराए पर लेने के उद्देश्य से अब तक 40,000 से अधिक कस्टम हायरिंग सेवा केंद्रों ने इस मोबाइल ऐप पर पंजीकरण किया है।
  • इस मोबाइल ऐप के उपयोग से कम समय सीमा में अधिकतम कृषि जोत के लिए उपकरण उपलब्ध हो जायेंगे और इससे किसानों की आय भी बढ़ेगी।

Download CHC Farm Machinery मोबाइल ऍप

देश के वे इच्छुक लाभार्थी कृषि करने के लिए किराए पर कृषि उपकरणों को प्राप्त करना चाहते है तो उन्हें अपने  मोबाइल फ़ोन के माध्यम से CHC Farm Machinery ऍप डाउनलोड करना होगा। उसके लिए आपको अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले गूगल स्टोर पर जाना और “Google Play Store” ओपन करके CHC Farm Machinery  ऍप को डाउनलोड करना है। डाउनलोड करने के बाद आपको 12 भाषाओ में से अपनी भाषा चुननी होगी, और जिस उपकरण की आपको ज़रूरत है उसको आर्डर कर सकते हैं।

CHC Farm Machinery

यदि कोई किसान किसी उपकरणों पर छूट पाना चाहते है, तो उन्हें जन सेवा केंद्र में जाकर  आवेदन करना होगा। इसके बाद किसान अपनी पसंद का कोई भी उपकरण  जन सेवा केंद्र संचालनको बता सकते है, जिसके बाद जन सेवा केंद्र के संचालन द्वारा एक आवेदन नंबर किसानो को दिया जायेगा। इसके साथ ही किसान साइबर कैफे आदि से भी आवेदन करवाने के लिए स्वतंत्र है।

CHC Farm Machinery App

CHC फार्म मशीनरी ऐप में पंजीकरण कैसे करे?

  • आपके द्वारा CHC फार्म मशीनरी ऐप के डाउनलोड करने के बाद आप इस ऐप में सबसे पहले अपनी भाषा का चयन कर ले।
CHC फार्म मशीनरी ऐप
  • इसके बाद आप अपनी कैटेगरी का चयन कर ले, आप इस ऐप में दिए अनुसार तीन कैटेगरी यूजर्स, फार्मर तथा सर्विस प्रोवाइडर का चयन कर सकते हैं।
  • अपनी कैटेगरी का चयन करने के बाद आपके सामने एक पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा। इस फॉर्म में आपको अपना नाम, आधार नंबर, पैन कार्ड आदि जानकारियों को दर्ज करना होगा।
  • आपके द्वारा फॉर्म में सभी जानकारियों को भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।आपके पंजीकरण के सफलतापूर्वक पूरा हो जाने के बाद आपके सामने मशीनरी की सूची खुल जाएगी।
  • आप यहां से अपनी आवश्यकता के अनुसार मशीनरी का चयन करके उसे किराय पर ले सकते हैं।

यह भी पढ़े – स्टार्टअप इंडिया स्कीम: पंजीकरण पीडीएफ विवरण स्टार्टअपइंडिया

हम उम्मीद करते हैं की आपको CHC Farm Machinery से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।

यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।

Leave a Comment