CG E District Registration 2023: छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे

CG E District Portal Registration एवं छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और लॉगिन कैसे करे तथा सेवाओं की सूची कैसे देखे

देश में बहुत तेज़ी से पूर्ण डिजिटलीकरण की और आगे बढ़ रहा है। इन सब को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा ई-डिस्ट्रिक्ट ऑनलाइन पोर्टल (CG E District Portal) शुरु करने का फैसला लिया गया है।। इस ऑनलाइन पोर्टल की सहायता से आप सभी संभावित आवश्यक दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि आप छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी हैं तब आप आसानी से ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट edistrict.cgstate.gov.in/ के माध्यम से अनेको सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर प्रदेश के स्थानीय निवासियों की सुविधाओं के लिए अनेको विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। इस पोर्टल की सहायता से लोक सेवा केंद्र, नागरिक तथा शासकीय कार्य आसानी से पुरे किये जा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ e-district पोर्टल क्या है?

हम जानते हैं कि देश में फैले कोरोना वायरस के कारण घर से बाहर निकलने पर कोई ही व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति घर से बाहर निकलता है तो उसे कोरोना वायरस होना का खतरा बना रहता है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिक अपने आय प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र और निवासी प्रमाण पत्र जैसे कागजात को बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, इसीलिए राज्य सरकार ने CG E District Portal की शुरुआत की है। आय प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र और निवासी प्रमाण पत्र जैसे कागजात को बनवाने के लिए यदि कोई घर से बाहर निकलता है तो वह सुरक्षित नहीं है। छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल शुरू होने के बाद किसी को भी परेशानियों का सामना करना नहीं पड़ेगा। इस पोर्टल पर आप किसी भी लोक सेवा केंद्र या खुद अपने आप इन दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप घर बैठे भी किसी भी प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल

Chhattisgarh E District Portal

हम जानते हैं कि इंटरनेट के माध्यम से कई ऑनलाइन काम आसान हो गए हैं, जिन्हे घर बैठे किया जा सकता है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा भी CG E District Portal की शुरुआत की गयी है, जिसके माध्यम से राज्य के सभी नागरिक घर बैठे इंटरनेट के जरिये आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप आवेदन की स्थिति की जांच भी कर सकते है, जिससे आपके समय की भी बचत होगी। आप छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की प्रमाणपत्र सेवा के माध्यम से सरकारी विभाग द्वारा प्रदान किये जा रहे सभी प्रमाणपत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आप इस पोर्टल द्वारा अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, जन्म पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाण पत्र और मूल निवासी प्रमाण पत्र जैसे विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता 

CG E District के अंतर्गत सेवाएं

  • आपको हम यहाँ पर ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की कौन-कौन से सेवाय यह बता रहे है जो निम्मलिखित है।

प्रमाण पत्र सेवायें

सरकारी विभाग द्वारा जारी किए गए सभी प्रकार के प्रमाणपत्रों का ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। जो निम्मलिखित है।

  • अनुसूचित जाति
  • अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म पंजीकरण
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • विवाह पंजीकरण
  • विवाह प्रमाण पत्र
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र

आवेदक इन सभी प्रमाण पत्रों को आप घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस प्रक्रिया को पूरा होने से 20 से 25 दिन लग जाते है।

सीजी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल डाउनलोड

आप छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से निम्नलिखित डाउनलोड कर सकते हैं-

  • लोक सेवा गारंटी अधिनियम (PSGA)
  • नागरिक अधिकार-पत्र (Citizen Charter Letter)
  • मोबाईल एप (Mobile App)
  • आवश्यक सॉफ्टवेयर (Required Software)
  • उपयोग पुस्तिका (User Manual)

छत्तीसगढ़ पढ़ई तुंहर दुआर पोर्टल

छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

इच्छुक व्यक्ति छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा-

  • सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “नागरिक” पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपको “Click Here for New Registration” पर क्लिक कर देना है।
E District CG
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा।
  • अब आपको फॉर्म में पूछी गयी जानकारी का विवरण दर्ज करके “सबमिट” के बटन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपको “प्रमाण पत्र सेवा” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने प्रमाण पत्र सेवाओं की सूची प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इस सूची में से आपको जो प्रमाण पत्र बनवाना है, उस पर क्लिक करके आपके सामने फॉर्म खुल जायेगा।
  • उस फॉर्म में पूछी गयी जानकारी का विवरण दर्ज करके और दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट कर देना है।
  • इस प्रकार आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

CG E District Registration की स्थिति कैसे चेक करे?

  • सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
E District CG
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “आवेदन की स्थिति जांच” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा।
E District CG
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म में रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर देना है।
  • अब आपके सामने आवेदन की स्थिति प्रदर्शित हो जाएगी।

Chhattisgarh e-District Helpline

हमारी वेबसाइट माध्यम से आपको छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि इसके बाद भी आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अपनी सभी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। आप निम्न हेल्पलाइन नंबर तथा ई मेल आईडी के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं-

  • हेल्पलाइन नंबर- (0771) 2533-350
  • ईमेल आईडी- edistricthd.cg@gmail.com

लंबित आवेदन की रिपोर्ट सेवा जिलेवार विवरण

  • सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर नीचे आपको “रिपोर्ट्स एवं डैशबोर्ड” के सेक्शन से “Click Here For Detailed Reports” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको “जिलेवार” के सेक्शन से “लंबित रिपोर्ट” के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने लंबित आवेदन की रिपोर्ट की जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इस रिपोर्ट के अंतर्गत आप जिले का नाम, कुल आवेदन, अनुमोदित, निरस्त आदि की जानकारी मिलेगी।

CG ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के अंतर्गत सेवाएं

यहाँ CG ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के अंतर्गत कुछ सेवाएं हैं, जो निम्न प्रकार प्रदर्शित की गयी हैं-

प्रमाण पत्र सेवायें

आप इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी विभाग द्वारा जारी किए गए सभी प्रकार के प्रमाणपत्रों का ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन प्रमाणपत्रों का आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, वे निम्न प्रकार दिए गए हैं-

  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म पंजीकरण
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • विवाह पंजीकरण
  • विवाह प्रमाण पत्र
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र

Note- उपर्युक्त दिए गए सभी प्रमाणपत्रों को आप घर बैठे भी ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और इस प्रक्रिया को पूरा होने में 20 से 25 दिन लग जाते हैं।

  • लाइसेंस सेवायें
  • छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से आप अपने व्यवसाय से मुतालिक सभी तरह के लाइसेंस बनवा सकते हैं, जो निम्न प्रकार दिए गए हैं-
  • कीटनाशक का लाइसेंस,
  • कृषि-उर्वरक लाइसेंस,
  • वज़न और माप- निर्माता नया लाइसेंस
  • दुकान और स्थापना पंजीकरण लाइसेंस
  • ड्राइविंग लाइसेंस

Note- उपर्युक्य दिए गए सभी लाइसेंस आप इस पोर्टल के ज़रिये ऑनलाइन आवेदन करके बनवा सकते हैं। इन लाइसेंस को ऑनलाइन बनवाने की प्रक्रिया में 1 महीने से 1.5 महिना तक लग सकता है।

राजस्व सेवाए

आप छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से राजस्व सेवाओं से जुड़े लाइसेंस भी ऑनलाइन बनवाये जा सकते हैं। कुछ राजस्व सेवाएं निम्न प्रकार दी गयी हैं-

  • छत्तीसगढ़ केरोसिन मर्चेंट लाइसेंस
  • कृषि भूमि / परिवर्तित आरबीसी 6
  • राहत सहायता प्राकृतिक आपदाएँ
  • कोर्ट ऑर्डर सर्टिफिकेट रेवेन्यू कोर्ट

Note- उपर्युक्त दिए गए सभी लाइसेंसों और सर्टिफिकेट आप इस पोर्टल के द्वारा ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से बनवा सकते हैं और इसकी प्रक्रिया में कम से कम 3 महीने तक लग सकते हैं।

ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर प्रमाण पत्र सेवाओं की सूची देखे

  • सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
E District CG
  • वेबसाइट के होम पेज पर नीचे आपको “सेवाएं” के सेक्शन से “प्रमाण पत्र सेवाएं” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर प्रमाण पत्र सेवाओं की सूची प्रदर्शित हो जाएगी।

छत्तीसगढ़ ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल का मुख्य उद्देश्य

भारत तेजी से पूर्ण डिजिटलीकरण की और आगे बढ़ रहा है इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए छत्तीसग्रह सरकार द्वारा एक कदम बढ़ाते हुए ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल की सहायता से आम नागरिक सभी प्रकार की सुविधाओं का लाभ घर  सकते हैं। पहले नागरिको को य प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों को बनवाने के लिए लोक सेवा केंद्र के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की सुविधा के प्रारम्भ होने के उपरांत प्रदेश के किसी भी नागरिक को सरकारी दफ्तरों की लम्बी-लम्बी लाइन में नहीं लगना होगा। इस पोर्टल की सहायता से आम नागरिको को यह अधिकार प्राप्त होता है  वह लोक सेवा केंद्र की सहायता से भी सभी प्रकार के दस्तावेजों के लिए आवेदन कर समय तथा धन दोनों की बचत कर सकते हैं। इस पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिको को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़े – छत्तीसगढ़ भुइयां B1 खसरा, पी-II खतौनी नकल, ऑनलाइन देखें

हम उम्मीद करते हैं की आपको छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।

यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।

पूछे गए प्रश्नों के उत्तर

छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल क्या है?

यह एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसके द्वारा आप आसानी से लोक सेवा केंद्र के अतिरिक्त अन्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

इस ऑनलाइन पोर्टल पर किसी प्रकार की सेवा के लिए आवेदन कैसे किया जा सकता है?

आप उपरोक्त लेख में दिए गए चरणों के द्वारा आसानी से सभी सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।

क्या ऑनलाइन माध्यम से आवेदन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की जा सकती है?

हां, आप ऑनलाइन माध्यम से अपने रजिस्ट्रेशन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

1 thought on “CG E District Registration 2023: छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे”

  1. How to upload document via digi locaker pl explain clear the digi locaker function and your digi lockaer not working. i want to load Aadhar,Pan,Dirving leciance via may mobile JPG image pl explain how to load? this is very hard to load via digi locaker.

    Reply

Leave a Comment