e nam पोर्टल रजिस्ट्रेशन: ई-नाम ऑनलाइन किसान , enam.gov.in Portal

e nam पोर्टल रजिस्ट्रेशन | e nam Kisan Registration | ई-नाम ऑनलाइन किसान पंजीकरण | enam.gov.in Portal | e nam पोर्टल 14 अप्रैल 2016 को हमारे देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के माध्यम से देश के किसानों की फसलों की समस्याओं को हल करने के लिए शुरू की गयी थी। सरकार द्वारा शुरू किये गए e nam पोर्टल को राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के नाम से भी जानते है। राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) के द्वारा लोग इंटरनेट के माध्यम से घर बैठे ही अपनी फसल बेच सकते हैं और अपने बैंक खाते में ही भुगतान प्राप्त कर सकते हैं। तो दोस्तों, आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से ई-नाम पोर्टल 2022 से संबंधित पूरी जानकारी देने जा रहे है, जैसे कि इस पोर्टल का उद्देश्य क्या है, इसके क्या लाभ हैं, क्या विशेषताएं हैं, क्या हैं दस्तावेज और पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया क्या है, तो सभी जानकारी के लिए कृपया हमारे इस लेख को पूरा अंत तक पढ़ें।

E-Nam Portal

केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया enam.gov.in Portal एक अखिल भारतीय इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग पोर्टल है जिसके द्वारा भारत देश के किसान घर बैठे ही इंटरनेट का उपयोग करके आसानी से अपनी फसल बेच व खरीद सकते हैं और अपनी बेचीं हुई फसल का भुगतान अपने बैंक खाते में भी प्राप्त कर सकते हैं। ई-नाम पोर्टल ऐसा है जो कृषि उत्पादों के लिए एकीकृत राष्ट्रीय बाजार बनाने के लिए मौजूदा एपीएमसी मंडियों को ऑनलाइन नेटवर्क से जोड़ने के कार्य करता है, और इसके तहत इस देश के नागरिको को भी बहुत फायदा होता है। देश के वह सभी इच्छुक किसान जो अपने घर पर ही बैठे अपनी फसल बेचना चाहते हैं, उन सभी को इस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा, जिसकी प्रक्रिया आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताने वाले है।

e nam पोर्टल

Highlights of e nam पोर्टल

नामenam.gov.in Portal
आरम्भ की गईकेंद्र सरकार द्वारा
विभागलघु कृषक कृषि व्यापार संघ (एसएफएसी)
लाभार्थीदेश के नागरिक
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
लाभकृषि उत्पादों के लिए एकीकृत राष्ट्रीय बाजार
श्रेणीकेंद्र सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटenam.gov.in

मृदा स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड योजना 

राष्ट्रीय कृषि बाजार का उद्देश्य

जैसा कि आप सभी नागरिक जानते हैं कि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और किसान अपनी उगाई फसल को बिचौलियों के माध्यम से बेचते हैं, इसलिए उन सभी को बहुत नुकसान उठाना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ई-नाम पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के द्वारा किसान अपनी फसल को घर बैठे ही आसानी से बेच व खरीद सकते हैं और बेचीं हुई फसल की राशि को इस पोर्टल के माध्यम से उनके बैंक खाते में ट्रांसफर भी करा सकते है। E-Nam Portal  का उपयोग करके माल उचित मूल्य पर बेचा जा सकता है।

E NAM पोर्टल के लाभ

  • नाम पोर्टल के द्वारा सभी एपीएमसी से संबंधित जानकारी व सुविधाएं तथा सेवाएं एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकते है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से देश के किसान ऑनलाइन आवेदन करके अपनी फसल को अच्छे दामों पर घर बैठे ही ऑनलाइन बैच सकते हैं।
  • E-Nam पोर्टल का लाभ अधिकतम किसानों को मिलेंगा।
  • किसानों को अब बिजोलिया और आढ़तियों पर के द्वारा अपनी फसल बेचने की ज़रूरत नहीं होगी वह घर बैठे ही पोर्टल के द्वारा आसानी अपनी फसल बैच सकते है।
  • इस योजना के तहत देश के किसानो को अधिकतम लाभ दिया जाएंगे।
  • E-Nam पोर्टल ऑनलाइन मार्केट प्लेटफॉर्म पारदर्शी नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से बेहतर कीमत की खोज करता है।
  • सेम आलू प्याज मटर महुआ फल और हरबत मूंग साबुत मसूर साबुत उड़द साबुत मक्का मक्का ग्राम साबुत बाजरा ज्वार धान आदि सरसों बीज सोयाबीन मूंगफली कपास हीरा लाल मिर्च और हल्दी का कारोबार 14 अप्रैल 2016 को 8 राज्यों में से 21 को शुरू हुआ।
  • व्यापार और मूल्य पर वास्तविक समय की जानकारी
  • बेहतर मूल्य खोज के माध्यम से व्यापार में पारदर्शिता
  • राज्य भर के बाजारों तक विस्तारित पहुंच
  • वस्तुओं की गुणवत्ता की जानकारी
  • पारदर्शी ई-बोली प्रक्रिया
  • सीधे ऑनलाइन भुगतान

नाम पोर्टल की विशेषताएं

  • ई नाम पोर्टल के माध्यम से दो राज्यों के बीच काम करना संभव है।
  • इस योजना को 14 अप्रैल 2016 को लॉन्च किया गया था।
  • इस पोर्टल के द्वारा किसान पूरे देश में अपनी फसलों को बेच सकते हैं।
  • ई-नाम पोर्टल लघु कृषि व्यापारी संघ द्वारा लागू किया गया था
  • किसानों को इस पोर्टल के द्वारा फसल बेचने के लिए बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र

E-Nam Portal रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज़ (पात्रता )

  • इस पोर्टल का लाभ लेने के लिए आवेदक देश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ केवल किसान उम्मीदवार ही ले सकते हैं।
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

E-Nam Portal पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रकिया

यदि देश के इच्छुक लाभार्थी किसान इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना चाहते हैं, तो उन सभी को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आपको इ नाम पोर्टल को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद वेबसाइट का होम पेज आपके सामने खुल जायेगा।
e naam पोर्टल
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Registration का विकल्प दिखाई देगा, अब आपको इस विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • आपके द्वारा विकल्प पर क्लिक करने के बाद  आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएंगा।
  • इसके बाद इस पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल कर आ जायेगा, अब आपको इस रजिस्ट्रेशन में पूछी गयी सभी जानकारी दर्ज कर दें है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद अब आपको पासबुक की कॉपी कॉपी या रद्द किए गए चेक और आईडी प्रूफ की स्कैन कॉपी  भी अपलोड कर देनी है।
  • इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको भविष्य के लिए जमा किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेना होगा। इसके बाद पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने पर, किसान मंडियों में अपने कृषि उत्पादों को बेचने के लिए लॉगिन करना हैं।
  • अब आपको लॉगिन करने के लिए पहले पोर्टल के होम पेज पर जाना है, इसके बाद होम पेज पर आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप विकल्प पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएंगा।
  • अब आपको इस पेज पर आपका यूजरनाम ,पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर देना है और लॉगिन के बटन पर क्लिक कर देना है।

पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • इसके पश्चात आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुल जायेगा।
  • आपको इस लोगो फॉर्म में में अपना यूजर नेम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज भरना होगा।
  • इसके बाद आप लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करेंगे।
  • आप इस प्रकार से पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।

ई-एनएएम पोर्टल किसान ऑनलाइन पंजीकरण दिशानिर्देश डाउनलोड कैसे करें

  • आवेदक को सबसे पहले ई नाम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा इसके बाद आपके सामने एक होम पेज खुल जायेगा। इस होम पेज पर आपको Resoures का विकल्प दिखाई देगा अब आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको अब Registration Guidelines के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके समाने अब Registration Guidelines खुल जाएगी।
  • आप अब इस प्रकार से रजिस्ट्रेशन कर सकते हो।

Contact Us

  • NCUI Auditorium Building, 5th Floor, 3, Siri Institutional Area,
  • August Kranti Marg, Hauz Khas,
  • New Delhi – 110016.
  • PhoneHelp Desk No.: 1800 270 0224
  • Fax+91-11- 26862367
  • EmailEmail id- nam[at]sfac[dot]in, enam[dot]helpdesk[at]gmail[dot]com
  • Office Time: 09:30 AM. to 06:00 PM.

e nam रजिस्ट्रेशन किसान हेल्पलाइन (टोल फ्री) नंबर

यदि आपके पास किसी भी तरह का प्रश्न या कठिनाई आ रही है तोई-नाम पंजीकरण किसानों की सहायता के लिए हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर की सुविधा भी प्रदान की है: –

  • हेल्पलाइन (टोल फ्री) नंबर: 1800 270 0224
  • ईमेल आईडी: nam@sfac.in, enam.helpdesk@gmail.com
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://enam.gov.in/web/

यह भी पढ़े – नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट

हम उम्मीद करते हैं की आपको ई-नाम पोर्टल से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।

यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।

Leave a Comment