E Shikshakosh Portal Bihar: स्टूडेंट्स और शिक्षको की हाजिरी और शैक्षणिक योजनाओं का लाभ मिलेगा ई शिक्षाकोष पोर्टल पर

E Shikshakosh Portal Bihar: आज हम इस पोस्ट मे ई शिक्षाकोष पोर्टल से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। यह पोर्टल बिहार के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के जरिए बिहार बोर्ड के विद्यार्थियों व शिक्षकों की हाजिरी पर नजर रखी जाएगी। साथ ही इसके जरिए विद्यार्थियों को शैक्षणिक योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। अगर आप बिहार के छात्र या छात्र है तो हमारे इस पोस्ट को जरूर पढ़िए। इस पोस्ट में आपको इस पोर्टल से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण को जानकारी जाने को मिल जाएगी।

E Shikshakosh Portal Bihar

E Shikshakosh Portal Bihar 2024

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के शिक्षाको और छात्रों की उपस्थिति पर निगरानी करने के लिए ई शिक्षाकोष पोर्टल बिहार को शुरू किया है। इस ऑनलाइन पोर्टल के ज़रिए शिक्षक उपस्थिति, छात्र प्रदर्शन, अंक/ग्रेड और प्रोजेक्ट/असाइनमेंट सबमिशन रिपोर्ट जैसे संपूर्ण छात्र डेटा को डिजिटल रूप से प्रबंधित किया जाएगा। साथ ही यह पोर्टल पर शिक्षकों और स्कूल विभाग का पूरा डेटा भी प्रबंधित करेगा। इसके अलावा शिक्षा विभाग से जुड़ी योजनाओं का लाभ भी अब E Shikshakosh Portal Bihar पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर ही छात्रों को दिया जाएगा।

शिक्षा विभाग ने डीबीटी से जुड़ी योजनाओं जैसे- बालक बालिका साइकिल योजना, बिहार शताब्दी मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना आदि को भी ई शिक्षाकोष पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर क्रियान्वित करने का फैसला लिया है।

शिक्षाकोष पोर्टल बिहार की मुख्य जानकारी

पोर्टल का नामE Shikshakosh Portal Bihar
आरम्भ किया गयाबिहार सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य छात्र और शिक्षक
पोर्टल सेवाएँछात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति पर नजर रखी जाएगी
विभागशिक्षा विभाग बिहार सरकार
वर्ष2024
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://eshikshakosh.bihar.gov.in/ 

बिहार शिक्षाकोष पोर्टल का उद्देश्य

इस पोर्टल क लॉन्च करने का  मुख्य उद्देश्य शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति की निगरानी करना है। E Shikshakosh Bihar पोर्टल के माध्यम से शिक्षा विभाग को बोर्ड के छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति के बारे में सटीक और समयबद्ध जानकारी प्राप्त  होगी, जिससे शिक्षा विभाग उन्हें प्रबंधित करने और आवश्यक कार्रवाई लेने में सक्षम होंगे।  साथ ही शिक्षा विभाग की तमाम योजनाओं का लाभ भी  ई शिक्षाकोष पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर ही छात्रों को दिया जायेगा।

E Shikshakosh Portal Bihar 2024 के लाभ

  • बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने  राज्य के शिक्षाको और छात्रों की उपस्थिति पर निगरानी करने के लिए इस पोर्टल को शुरू किया है।
  • बिहार के सरकारी स्कूलों में मौजूद छात्र व शिक्षकों की उपस्थित, छात्रों का प्रदर्शन, अंक, ग्रेड प्रोजेक्ट, असाइनमेंट सबमिशन रिपोर्ट जैसी सम्पूर्ण  छात्र डाटा को डिजिटल रूप से प्रतबंधित किया जायेगा।
  • E Shikshakosh Bihar Portal के माध्यम से शिक्षा विभाग को बोर्ड के छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति के बारे में सटीक और समयबद्ध जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।
  • इसके जरिये बोर्ड छात्रों के रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से बनाए रखने के लिए शिक्षकों को संपूर्ण डिजिटल पोर्टल प्रदान होगा।

शिक्षाकोष पोर्टल की सहायता से किन योजनाओं को लाभ मिलेगा

  • मुख्यमंत्री बालक-बालिका साइकिल योजना,
  • बिहार शताब्दी मुख्यमंत्री बालिका ड्रेस योजना
  • मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य योजना,
  • मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना
  • मुख्यमंत्री बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना (मैट्रिक प्रथम श्रेणी) आदि।

बिहार शिक्षाकोष पोर्टल 2024 पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • सबसे पहले ई शिक्षाकोष पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट eshikshakosh.bihar.gov.in पर जाये
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको यूजर टाइप का चयन करके क्लिक Sign in करना है।‘
  • इसके बाद अगला पेज खुलकर आएगा जिस पर आप रजिस्टर’ के विकल्प पर क्लिक करे
  • क्लिक करते ही आपके रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ  जायेगा।
  • अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करे
  • इसके बाद मांगे गए दस्तवेजो को स्कैन करके अपलोड करे
  • आखिर में आपको ‘सबमिट’ के विकल्प पर क्लिक कर दे
  • इस प्रकार आप रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।

E Shikshakosh Portal Bihar Login कैसे करें?

  • सबसे पहले ई शिक्षाकोष पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट eshikshakosh.bihar.gov.in पर जाये
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Select User Type का चयन करे
  • उसके बाद उपयोगकर्ता नाम, पासवर्ड, कैप्चा कोड दर्ज करे
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद SIGN IN के विकल्प पर क्लिक करे
  • इस प्रकार आप ई शिक्षाकोष पोर्टल लॉगिन कर सकते है

Leave a Comment