ई मित्र राजस्थान रजिस्ट्रेशन | eMitra Rajasthan @ emitra.rajasthan.gov.in

e Mitra Rajasthan :- राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश में नागरिको को घर बैठे विभिन्न सेवाओं का लाभ देने के लिए ई मित्र राजस्थान पोर्टल की शुरुआत की है। इस ऑनलाइन पोर्टल पर बिजली, पानी, मोबाइल के बिल जमा करवाने से लेकर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, मूल निवास, परीक्षाओं की फीस, विवाह प्रमाण पत्र बनवाना, रेवेन्यू कोर्ट मैनेजमेन्ट, परीक्षा फीस जमा करवाना, रोज़गार आवेदन जैसी अनेकों सेवाओं का लाभ लिया जा सकेगा। यहाँ इस लेख में हम आपको ई मित्र राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट emitra.rajasthan.gov.in के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सेवाओं एवं अन्य आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराएँगे।

Rajasthan Berojgari Bhatta

e Mitra Rajasthan

भारत तेज़ी से डिजिटलीकरण की और आगे बढ़ रहा है। ऐसे में राजस्थान सरकार द्वारा 33 जिलों नागरिको को विभिन्न सेवाओं का लाभ देने के उद्देश्य से eMitra Portal Rajasthan की शुरुआत की गयी है। ई मित्र एक सरकार द्वारा संचालित किया जाने वाला एकीकृत नागरिक सेवा केंद्र है। ई मित्र केन्द्रो के माध्यम से एक ही छत के नीचे विभिन्न सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है। अगर आप राजस्थान के स्थायी निवासी हैं तब आप अपना खुद का भी ई मित्र सेण्टर खोल सकते है। वह सभी इच्छुक जो इस पोर्टल की सहायता से विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

eMitra पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

आप ई मित्र जन सेवा केंद्र पर नीचे दी गयी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं , इसके लिए बस आपको eMitra पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।

  • भामाशाह कार्ड
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बिजली बिल भुगतान
  • गैस बिल भुगतान
  • पानी बिल भुगतान
  •  बैंकिंग सेवा
  • मोबाइल रिचार्ज
  • डिश, फ़ोन बिल जमा करने की सुविधा
  • खाद, फर्टिलाइजर बेचने के लिए लाइसेंस आवेदन
  • सेल परमिशन के लिए आवेदन
  • वोटर स्टोरेज सब्सिडी के लिए आवेदन
  • इस समय 30000 से अधिक ई-मित्र वीसी से जुड़े हुए हैं। इनके माध्यम से ई मित्र सेंटर संचालको को जन-सुनवाई व प्रशिक्षण की सुविधाएं भी दी जा रही हैं।
  • आप 15000 ई-मित्र Kiosk सेंटर पर बैंकिंग सेवाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने भामाशाह कार्ड का प्रयोग करके बैंक खाते से राशि का लेन-देन भी कर सकते हैं। इस समय प्रदेश में 55000 ई-मित्र केन्द्रों पर 450 से ज़्यादा सेवाएं उपलब्ध हैं। ई मित्र केन्द्रो के माध्यम से घर-घर जाकर धनराशि के लेन-देन की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

मित्र राजस्थान पोर्टल के उद्देश्य

राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किये गए ई मित्र पोर्टल का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नागरिको को विभिन्न सेवाओं का लाभ प्रदान करना है। ई मित्र पोर्टल, सेंटर के माध्यम से नागरिको को एक ही छत के नीचे कुशल, पारदर्शी, सुविधाजनक और मैत्रीपूर्ण तरीके से एकीकृत नागरिक सेवाएं प्रदान की जाती हैं। ई-मित्र पोर्टल पर इंटरनेट के माध्यम से विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। पहले विभिन्न सरकारी कामों के लिए अलग-अलग ऑफिसों में जाना पड़ता था जिससे समय खराब होता था व परेशानी भी होती थी। अब इस पोर्टल की मदद से गांव-गांव तक सरकारी सेवाएं घर के पास ही उपलब्ध हैं।

ई मित्र राजस्थान पोर्टल की विशेषताएं

  • ई मित्र पोर्टल पर 24/7 साल के 365 दिन किसी भी सेवा का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
  • इस पोर्टल पर किसी भी सेवा का लाभ लेने के लिए आपको इस पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत करना अनिवार्य होगा।
  • यह सुविधा केवल राजस्थान के स्थायी निवासियों के लिए शुरू की गयी है। इसके अतिरिक्त अन्य प्रदेश के व्यक्ति इस पोर्टल पर सेवाओं का लाभ नहीं के सकते।
  • ई-मित्र की सेवा केवल राजस्थान के 33 जिलों के लिए ही शुरू की गई है अगर आप राजस्थान के निवासी हैं तब आप  eMitra Portal का उपयोग कर सकते हैं।
  • इस समय प्रदेश सरकार द्वारा ई मित्र सेंटर की मदद से भी नागरिको तक सेवाओं का लाभ पहुंचाया का रहा है।

eMitra कियोस्क सेंटर से कमाई कैसे होती है

ई-मित्र सेंटर पर दी जा रही सेवाओं का लाभ लेने के लिए सरकार के द्वारा एक निर्धारित शुल्क का निर्धारण किया गया है। अगर आप ई मित्र संचालक से किसी सेवा का लाभ लेते है तब आपको ई मित्र संचालन कर रहे व्यक्ति को निर्धारित सेवा शुल्क चुकाना होगा। इसी शुल्क के माध्यम से ई-मित्र संचालक अच्छी खासी आमदनी कर रहें हैं। वर्तमान में प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कियोस्क सञ्चालन कर रहे महीने का 25000 से ₹40000 तक कमा सकते हैं। इसके साथ ही किसी दस्तावेज की फोटो कॉपी और लेमिनेशन और अनु सुविधाओं के द्वारा भी एक्स्ट्रा कमाई कर सकते हैं।

मित्र सेंटर खोलने के लिए आवश्यक उपकरण

  • कंप्यूटर
  • माउस
  • प्रिंटर
  • लेमीनेशन मशीन
  • इंटरनेट कनेक्टिविटी
  • कंप्यूटर डेस्क टेबल
  • बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट स्केनर
  • बाइंडिंग मशीन भी लगानी होगी फाइल वगैरा बनाने के लिए

राजस्थान eMitra रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता मानदंड

राजस्थान ई मित्र (eMitra) पोर्टल पर पंजीकरण के लिए आपको दिए गए पात्रता मानदंडों को अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा।

  • केवल राजस्थान के स्थायी निवासी ही राजस्थान ई मित्र पोर्टल में पंजीकरण कराने के लिए पात्र है।
  • इस पोर्टल में सामान्य नागरिक, सरकारी नौकरी करने वाले कर्मचारी तथा उद्योग भी पंजीकरण करा सकते हैं।
  • eMitra Login आईडी प्राप्त करने के लिए व्यक्ति की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • eMitra Service Center खोलने के लिए आपके पास एक जगह का होना अनिवार्य है जहा से नागरिको को सेवाओं का लाभ दिया जा सके।
  • इसके तहत आवेदक की आयु सीमा को 18 से 35 वर्ष के बीच निर्धारित किया गया है।

eMitra रजिस्ट्रेशन आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • भामाशाह कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • दसवीं की अंकतालिका
  • पुलिस वेरिफिकेशन यानी चरित्र प्रमाण पत्र
  • 100-100 रूपये के 2 स्टाम्प पेपर

मित्र राजस्थान ऑनलाइन लॉगिन, पंजीकरण कैसे करे?

वह सभी इच्छुक जो ई मित्र पोर्टल पर लॉगिन, पंजीकरण करना चाहते हैं उन्हें दिए गए आसान से चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको eMitra की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
ई मित्र राजस्थान
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
ई मित्र राजस्थान
  • इस नए पेज पर आपको एसएसओ राजस्थान (SSO Rajasthan) की अधिकारिक वेबसाइट दिखाई देगी।
  • वेबसाइट मुख्यपृष्ठ पर आपसे डिजिटल पहचान (एसएसओ आईडी / उपयोगकर्ता नाम)” और “पासवर्ड” दर्ज करने के लिए कहा जायेगा। सभी मौजूदा उपयोगकर्ता एसएसओ आईडी यूजर नाम/पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन कर सकते है।
  • नए उम्मीदवारों को एसएसओ आईडी रजिस्ट्रेशन के लिए “Registration” विकल्प पर क्लिक करना होगा। एसएसओ आईडी रजिस्ट्रेशन पेज पर आपको तीन अनुभाग दिए जायेंगे।
    • Citizen (नागरिकों के लिए)
    • Udyog (व्यवसाय के लिए)
    • Govt. Employee (सरकारी कर्मचारी के लिए)
ई मित्र राजस्थान
  • एसएसओ आईडी बनाते समय आपको अपने आप ही यूज़र नाम और पासवर्ड बनाना होगा, जिसकी सहायता से आप हर बार पोर्टल में लॉगिन कर सकेंगे।
  • आपके द्वारा किसी भी एक विकल्प का चयन किये जाने के बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा, जिसमे सभी पूछी गयी जानकारियों को दर्ज करके आप पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

मित्र राजस्थान पोर्टल पर सेवाओं की स्थिति कैसे देखें?

ई मित्र पोर्टल पर किसी भी प्रकार की सेवाओं की स्थिति भी जान सकते हैं, इसके लिए आपको नीचे दिए गए आसान से चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको eMitra की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको ONLINE VERIFICATION SECTION (TRACK TRANSACTION) के विकल्प पर क्लिक कर दे।
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको Transaction ID , Receipt Number को दर्ज करना होगा।
ई मित्र राजस्थान पोर्टल पर सेवाओं की स्थिति
  • सभी विवरण दर्ज करने के बाद आप Seach बटन पर क्लिक करके सेवाओं के सम्बन्ध में स्थिति की जांच कर सकते हैं।tgoo

मित्र मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ईमित्र राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “ई मित्र ऐप डाउनलोड” के विकल्प पर क्लिक करना है। अब ड्राप डाउन लिस्ट मे आपके सामने तीन विकल्प आएंगे: –
    • एंड्रॉयड ई मित्र ऐप डाउनलोड
    • आईफोन ई मित्र ऐप  डाउनलोड
    • विंडोस ई मित्र ऐप  डाउनलोड
  • अपनी डिवाइस के अनुसार विकल्प चुने। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
eMitra Mobile App
  • इस पेज पर इंस्टॉल का बटन दबाएं और ई मित्र ऍप आपकी डिवाइस में डाउनलोड हो जायेगा।

ट्रांजैक्शन ट्रैक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ईमित्र राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको मेन्यू में “ऑनलाइन वेरिफिकेशन सेक्शन (ट्रैक ट्रांसक्शन)” के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
eMitra Transaction
  • इस पेज पर अपनी ट्रांसक्शन आईडी या रिसीप्ट नंबर डालकर सर्च का बटन पर क्लिक करे।
  • और आपका ट्रांजैक्शन स्टेटस आपकी स्क्रीन पर होगा।

ट्रांजैक्शन हिस्ट्री जानने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ईमित्र राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको मेन्यू में “ट्रांजेक्शन हिस्ट्री” के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके  सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
eMitra Transaction History
  • अब इस पेज में अपने डिपार्टमेंट का चयन करे और कंस्यूमर key भरे।  अब उन तिथिओं का चयन करे जब से जब तक की डिटेल्स आप देखना चाहते है।
  • अंत में ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देखने के लिए सर्च का बटन दबाये।

GSP सुविधा प्रोवाइडर देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ईमित्र राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको मेन्यू में “जीएसटी सुविधा प्रोवाइडर के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके  सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
GST Provider
  • अब ड्राप डाउन लिस्ट में से अपने जिले के नाम का चयन करे। जिले का नाम चुने ही जीएसपी सुविधा प्रोवाइडर की सूचि खुल जाएगी।

Leave a Comment