Gyan Sankalp Portal Login | ज्ञान संकल्प पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करे

Gyan Sankalp Portal :- राजस्थान सरकार द्वारा राज्य में स्कूलों और शिक्षा की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए 5 अगस्त, 2017 को मुख्यमंत्री विद्यालय कोष योजना की शुरुआत की गयी थी। राजस्थान ज्ञान संकल्प योजना के तहत राजस्थान सरकार माध्यमिक स्कूलों की स्थिति को सुधारने का कार्य करेगी। इस योजना के माध्यम से राजस्थान राज्य के सभी स्कूलों का उचित विकास और स्कूलों की पढाई के लिए सुविधाजनक बनाया जायेगा, साथ ही उनके शिक्षा स्तर को और भी बेहतर बनाया जा सकेगा। इस योजना के ज़रिये राजस्थान राज्य में स्थित राजकीय विद्यालयों की संरचना को मजबूत करने के लिए Gyan Sankalp Portal और मुख्यमंत्री विद्या ज्ञान कोष मे लोगों द्वारा दिए गए आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा सकेगा।

Rajasthan Gramin Olympic Khel

Gyan Sankalp Portal

राजस्थान  राज्य सरकार के सीमित संसाधनों के साथ बेहतर तरीके से शिक्षा प्रदान करना शासन के लिए एक चुनौती बना हुआ है। इसी को देखते हुए समाज के अलग-अलग हितकारी सोचने वाले धारकों को एक साथ आना आवश्यक है और अच्छी  शिक्षा के लिए सेवाओं और बुनियादी ढांचे के मानक में सुधार करना चाहिए। Gyan Sankalp Portal के माध्यम से लक्षित धन जुटाने के लिए शुरू किया गया है। इस पोर्टल को शिक्षा विभाग द्वारा विकसित किया गया है, जिससे पिछले कुछ सालों में राजस्थान राज्य के स्कूलों में शिक्षा विभाग द्वारा कई योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा के रूप से सुधार किया गया है। इसी प्रगति को आगे की ओर बढ़ाने के मकसद से और स्कूलों के सामने आने वाले बड़े आर्थिक घाटे को दूर करने के लिए ज्ञान संकल्प एक शिक्षा वित्तपोषण पोर्टल बनाया गया है।

Gyan Sankalp Portal विभिन्न श्रेणिया 

राजस्थान ज्ञान संकल्प पोर्टल के माध्यम से किसी भी तरह की वित्तीय सहायता 80G के तहत कर में लाभ के लिए माना जायेगा।

  • किसी भी स्कूल का चयन कर उसको गोद लिया जा सकता है।
  • किसी स्कूल को प्रोजेक्ट बना कर उसमें वित्तीय सहयोग या कोई नया प्रोजेक्ट स्कूल के लिए बनाना
  • मुख्यमंत्री कोष में सहयोग करना
  • किसी स्कूल को सहयोग देना

Rajasthan Free Mobile Yojana List

मुख्यमंत्री विद्यालय कोष योजना के लिए Gyan Sankalp Portal पर दान

आप Gyan Sankalp पोर्टल के जरिये Mukhyamantri Vidyadaan Kosh में दान कर सकते हैं। इसके लिए लिंक दिया गया है। इस कोष में दी गयी धनराशि पर आपको 80G के तहत टैक्स में छूट मिलेगी।

Highlights of Gyan Sankalp Portal

योजना का नामराजस्थान ज्ञान संकल्प पोर्टल
आरम्भ की गईराजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा
आरम्भ तिथि5 अगस्त, 2017
लाभार्थीमाध्यमिक विद्यालय
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यढांचागत विकास
लाभबुनियादी सुविधाएं व ढांचागत विकास
श्रेणीराजस्थान सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटhttp://gyansankalp.nic.in/

मुख्यमंत्री विद्यालय राजस्थान ज्ञान संकल्प पोर्टल की विशेषताएं व उद्देश्य

  • इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य कोर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के अंतर्गत संपन्न वर्ग के भामाशाह कार्ड धारको से माध्यमिक विद्यालयों के विकास के लिए दान एकत्रित करना है।
  • इस योजना के तहत संपन्न नागरिक अपनी इच्छा के अनुसार अपने क्षेत्र के किसी विद्यालय को गोद भी ले सकते है।
  • मुख्यमंत्री विद्याधन कोष योजना में दान की गई राशि को कर के दायरे में नहीं लाया जायेगा जिससे विदेशी दान मिलने की संभावनाएं प्रबल होंगी।
  • राजकीय शिक्षा विभाग द्वारा शुरू किया गया राजस्थान ज्ञान संकल्प पोर्टल फंडिंग गेप को भरने में कारगर साबित होगा।
  • इसके साथ ही Gyan Sankalp Portal के माध्यम से सरकारी विद्यालयों का विकास करने के लिए विभिन्न प्रोजेक्ट्स हेतु दानदाताओ का सहयोग प्राप्त किया जायेगा।

राजस्थान ज्ञान संकल्प पोर्टल, मुख्यमंत्री विद्यालय कोष योजना पंजीकरण कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको ज्ञान संकल्प पोर्टल, राजस्थान आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट के होमपेज खुल जायेगा।
Gyan Sankalp Portal
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको मेन्यू में दिए गए रजिस्टर लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको पंजीकरण के सम्बन्ध में कुछ दिशा-निर्देश दिए जायेंगे। आपको इन दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना है।
  • अब आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा यहाँ आपको सभी जानकारी आवेदक के प्रकार का चयन करना होगा।
राजस्थान ज्ञान संकल्प पोर्टल
  • इसके बाद आपको पंजीकरण फॉर्म सभी आवश्यक जानकारियों को भरकर कॅप्टचा कोड को भरते हुए Request OTP के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा, इस ओटीपी को निर्धारित स्थान में भरकर फॉर्म को सबमिट कर दे।
  • इस प्रकार आपका राजस्थान ज्ञान संकल्प पोर्टल के लिए ऑनलाइन मोड में रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा।

Helpline Number

हमारी वेबसाइट माध्यम से आपको मुख्यमंत्री विद्यालय कोष योजना/ज्ञान संकल्प पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि इसके बाद भी आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अपनी सभी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। आप निम्न हेल्पलाइन नंबर तथा ई मेल आईडी के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं-

  • डिपार्टमेंटल और जनरल सहायता के लिए – 9001739911
  • टेक्निकल सहायता के लिए – 9887415785
  • ईमेल आईडी – off.csr.dse@rajasthan.gov.in, ad.csr.dse@rajasthan.gov.in

Leave a Comment