हरियाणा कौशल रोजगार निगम 2024: पंजीकरण फॉर्म व स्टेटस ऑनलाइन चेक करे

Haryana Kaushal Rojgar Nigam: हरियाणा सरकार अपने राज्य के कर्मचारियों को ईपीएफ, ईएसआई एवं अनेक प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं लांच करती रहती है। जिससे राज्य के कर्मचारियों को सामाजिक एवं आर्थिक सहायता मिल सके। आज हम आपको हरियाणा राज्य द्वारा शुरू की गई एक ऐसी ही योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम हरियाणा कौशल रोजगार निगम है। इस योजना के माध्यम से राज्य के नागरिक उन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जिन पर पहले आउटसोर्सिंग के माध्यम से आवेदन किया जाता था।

अगर आप भी इस योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। क्योंकि हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Haryana Kaushal Rojgar Nigam से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे कि उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि से अवगत कराने जा रहे हैं। जो राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होंगी।

हरियाणा ठेकेदार सक्षम युवा योजना

Table of Contents

Haryana Kaushal Rojgar Nigam

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी ने हरियाणा के कर्मचारियों के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम की शुरुआत की है। प्रदेश सरकार द्वारा 1 नवंबर सन् 2021 को कौशल रोजगार निगम पोर्टल को लांच किया जाएगा। इस पोर्टल के द्वारा वह सभी नियुक्तियां ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी जो राज्य में पहले आउटसोर्सिंग नीतियों के तहत की जाती थी। इस नई प्रणाली के द्वारा की जाने वाली भर्तियों के कर्मचारियों को इपीएफ, ईएसआई सुविधाएं जैसे सभी लाभ भी प्रदान किए जाएंगे। राज्य में इस योजना के द्वारा अनुबंधन के आधार पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के शोषण को रोका जा सकेगा। इसके साथ ही हरियाणा सरकार की यह योजना योग्य उम्मीदवारों को पारदर्शिता एवं पर्याप्त रोजगार के अवसर भी सुनिश्चित कराने में बहुत ही कारागार साबित होगी।

Haryana Kaushal Rojgar Nigam

इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश में इस नवीन व्यवस्था के तहत संविदा नियुक्तियां भी मेरिट के आधार पर की जाएगी और सभी योग्य उम्मीदवारों को रोजगार प्राप्त करवाने के लिए कौशल विकास परीक्षण सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। ताकि राज्य के योग्य युवाओं का कौशल विकास करके बेहतर रोजगार की प्राप्ति करवाई जा सके।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य हरियाणा में आउटसोर्सिंग नीति के तहत की जाने वाली नियुक्तियों को ऑनलाइन माध्यम से करना है। सरकार की यह योजना अनुबंधन के आधार पर कार्य करने वाले कर्मचारियों पर होने वाले अत्याचार एवं शोषण को रोकेगी और कर्मचारियों को इपीएफ एवं ईएसआई जैसी सुविधाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।  इसके अलावा सरकार Haryana Kaushal Rojgar Nigam के तहत रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण सत्र का भी आयोजन करेगी। ताकि राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार की प्राप्ति करवाई जा सके। हरियाणा सरकार का यह निर्णय बहुत ही सराहनीय हैं क्योंकि इसके माध्यम से राज्य में युवाओं की बढ़ती हुई बेरोजगारी दर को हटाया जा सकेगा। जिसके परिणाम स्वरूप राज्य का विकास होगा।

Haryana Kaushal Rojgar Nigam

Haryana Kaushal Rojgar Nigam 2024 key Highlights

योजना का नामहरियाणा कौशल रोजगार निगम
शुरू की गईमुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा
लाभार्थीहरियाणा के नागरिक
उद्देश्यआउटसोर्सिंग नीति के तहत की जाने वाली नियुक्तियों को ऑनलाइन करना
साल2024
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://hkrnl.itiharyana.gov.in/

Haryana Van Mitra Yojana

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा आरंभ किया गया है।
  • 1 नवंबर सन् 2021 को इस योजना के तहत कौशल रोजगार निगम पोर्टल को लांच किया जाएगा।
  • राज्य में आउटसोर्सिंग नीतियों के तहत की जाने वाली नियुक्तियों को इस योजना के द्वारा सरकार ऑनलाइन माध्यम से करेगी।
  • इस पोर्टल के माध्यम से पात्र उम्मीदवार राज्य में रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • इस नवीन प्रणाली के द्वारा कार्य पर रखे गए सभी कर्मचारियों को इपीएफ एवं ईएसआई आदि जैसी सुविधाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
  • Haryana Kaushal Rojgar Nigam के द्वारा अनुबंधन के आधार पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के शोषण पर भी रोक लग सकेगी।
  • हरियाणा सरकार इस योजना के तहत कौशल विकास प्रशिक्षण सत्र का भी आयोजन करेगी। जिससे युवाओं को अधिक से अधिक मात्रा में रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।
  • इस नई व्यवस्था के तहत राज्य में संविदा नियुक्तियों को अब मेरिट के आधार पर किया जाएगा। जिससे पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित हो पाएगी।
  • प्रदेश सरकार के इस निर्णय से राज्य में बढ़ती हुई बेरोजगारी दर को घटाया जा सकेगा।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत पात्रता एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आवेदनकर्ता को हरियाणा का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल पर पंजीकरण कैसे करें?

प्रदेश सरकार द्वारा जल्द ही Haryana Kaushal Rojgar Nigam के तहत पोर्टल को लॉन्च किया जाएगा। इस पोर्टल पर नागरिक आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाने वाली नियुक्तियों के लिए अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राज्य के महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री द्वारा इस बात की सूचना प्रदान की गई है कि वह सभी नियुक्तियां जो पहले आउटसोर्सिंग नीति एक और दो के तहत की जाती थी। उन सभी नियुक्तियों के लिए अब नागरिक इस पोर्टल के द्वारा अपना आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्य पर रखे गए कर्मचारियों को इपीएफ एवं ईएसआई का लाभ भी प्रदान किया जाएगा। अगर आप इस योजना के तहत पंजीकरण करना चाहते हैं तो नीचे दी गई निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आपको हरियाणा कौशल रोजगार निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको अप्लाई ऑनलाइन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन पत्र खुलकर आ जाएगा।
  • इस आवेदन पत्र में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे- आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर देना है।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल पर अपना कर सकते हैं।

डिपार्टमेंट लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको हरियाणा कौशल रोजगार निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको डिपार्टमेंट लॉगइन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना यूजरनेम एवं पासवर्ड दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप डिपार्टमेंट लॉगिन कर सकते हैं।

कैंडिडेट लोगिन करने की प्रक्रिया

  • आवेदक को सबसे पहले हरियाणा कौशल रोजगार निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको कैंडिडेट लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • आपको इसके बाद लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार से आप कैंडिडेट लॉगिन कर सकेंगे।

कॉन्ट्रैक्ट एवं आउटसोर्स कर्मचारी की जानकारी भी की जाएगी अपलोड

  • इस योजना के अंतर्गत विभाग के द्वारा यह अपील की गई है की प्रतिष्ठान द्वारा उन सभी कॉन्ट्रैक्ट एवं आउट सोर्स कर्मचारियों की जानकारी अपलोड की जाए जो की सीएस आउटसोर्सिंग पॉलिसी के अंतर्गत कवर्ड है एवं 30 सितंबर 2021 के अंतगरतट कार्य कर रहे थे।
  • मेरा परिवार हरियाणा पोर्टल पर यह जानकारी अपलोड की जा सकती है।
  • विभाग के द्वारा यह जानकारी प्रतिष्ठान के डीडीओ के लॉगइन से अपलोड की जा सकती है।
  • क्योंकि कई प्रतिष्ठान एचआरएमएस/सैलरी पोर्टल पर पंजीकृत है।

करियर से जुड़ी जानकारी कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको हरियाणा कौशल रोजगार निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको करियर इनफार्मेशन  के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पोर्टल खुलकर आ जाएगा।
  • आप इस पोर्टल के द्वारा करियर से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

स्किलिंग बैच कैलेंडर देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको हरियाणा कौशल रोजगार निगम की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको स्किल डेवलपमेंट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको सेक्टर/ट्रेड का चयन करके ओके के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको जॉब/रोल कोर्स का चयन करना है। इसके बाद आपको ओके के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको कैटेगरी का चयन करके ओके के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको ट्रेनिंग पार्टनर, ट्रेनिंग सेंटर, स्कीम एवं तिथि का चयन करके सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन लॉगिन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको हरियाणा कौशल रोजगार निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको हरियाणा सीईटी के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर एवं कैप्चा कोड दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको लॉगइन के विकल्प के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप लॉगइन कर सकते हैं।

जॉब फेयर से जुड़ी जानकारी कैसे प्राप्त करें?

  • सबसे पहले आपको हरियाणा कौशल रोजगार निगम की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको जॉब फेयर के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
हरयाणा कौशल रोजगार निगम
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पोर्टल खुलकर आ जाएगा।
  • इस पोर्टल पर आपको जॉब फेयर के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने जॉब से जुड़ी सभी जानकारी खुलकर आ जाएंगी।

सक्षम युवा कार्यक्रम के तहत नौकरी सर्च करने एवं अप्लाई करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको हरियाणा कौशल रोजगार निगम की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको सक्षम युवा के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
हरयाणा कौशल रोजगार निगम
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको ऑर्गेनाइजेशन टाइप का चयन करना है।
  • अब आपके सामने सभी नौकरियों की सूची खुलकर आ जाएगी।
  • आप अप्लाई के विकल्प पर क्लिक करके नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

अपना फीडबैक देने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको हरियाणा कौशल रोजगार निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको फीडबैक के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
हरयाणा कौशल रोजगार निगम
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको फीडबैक देने  के लिए ईमेल आईडी प्रदान की जाएगी।
  • अब आप इस ईमेल आईडी पर अपना फीडबैक मेल कर सकते हैं।

पोर्टल पर करियर संबंधित जानकारी देखने की प्रक्रिया

  • आवेदनकर्ता को सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके पश्चात अब आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर अब आपको Carrier information पर विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज में आपके स्क्रीन पर आगा पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको करियर से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

संपर्क विवरण देखने की प्रक्रिया

आपको हम अपने इस लेख के माध्यम से हरियाणा कौशल रोजगार निगम योजना से सम्बंधित सभी प्रकार जानकारी बता दी है। अगर अब भी आप को किसी प्रकार की समस्य का सामना कर रहे हो तो प्रश्नों की पुष्टि करनी हो, तो आप संपर्क विवरण के माध्यम से हमारी टीम से सम्पर्क कर सकते है। संपर्क विवरण देखने की प्रक्रिया आपको हमने नीचे दी है।

  • आवेदक को सबसे पहले हरियाणा कौशल रोजगार निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके पश्चात आपके समाने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको कॉन्टैक्ट अस विकल्प दिखाई देगा।
  • इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जायेगा।
  • अब आप इस पेज पर अपना संपर्क विवरण देख सकते है।

Helping Number

  • Address- Haryana Kaushal Rozgar Nigam Limited, Skill Development and Industrial Training Department, Haryana, Kaushal Bhawan, Sector 3, Panchkula
  • Email- hkrn.gov@gmail.com

Leave a Comment