Haryana Van Mitra Yojana 2024: Online Registartion & Eligibility, हरियाणा वन मित्र योजना

Haryana Van Mitra Yojana: प्रकृति ने हमें वृक्ष दिए हैं जो हमें स्वच्छ हवा, लकड़ी, फल, ईंधन, इमारती लकड़ी और रहने के लिए जगह जैसी महत्वपूर्ण चीजें प्रदान करते हैं। लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि इस समय वृक्षों की कटाई बहुत तेजी से की जा रही है, जो वातावरण और हमारे जीवन दोनों के लिए हानिकारक है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने अपने यहां एक योजना को शुरू किया है। जिसका नाम हरियाणा वन मित्र योजना है।  इस योजना के जरिए राज्य के युवाओं को वन मित्र बनने का मौका दिया जाएगा।

Haryana Van Mitra Yojana

आप भी हरियाणा वन मित्र योजना के जरिए वन मित्र बनना चाहते हैं तो आपको अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए हरियाणा सरकार ने हरियाणा वन मित्र पोर्टल को भी लॉन्च किया है। आप इस पोर्टल पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इस योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़िए।

Haryana Van Mitra Yojana List

Haryana Van Mitra Yojana 2024

15 फरवरी 2024 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने वन मित्र योजना को शुरू किया है। इस योजना के जरिए राज्य के युवाओं को वन मित्र बनने का मौका दिया जाएगा। युवा वन मित्र बनकर पौधे लगाएगे और उनकी देखभाल करेंगे। जिसके लिए उन्हें मानदेय दिया जाएगा। इस तरहां इस योजना के माध्यम से गैर वन भूमि पर वृक्षारोपण गतिविधियों में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा। हरियाणा सरकार ने प्रत्येक वन मित्र के लिए 1000 पौधे लगाने की सीमा निर्धारित की है।

  • Haryana Van Mitra Yojana के तहत प्रथम चरण में 7500 वन मित्रों का चयन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।
  • योजना के जरिए राज्य के युवाओं को वन मित्र बनकर रोजगार प्राप्त होगा। साथ ही राज्य में वृक्षारोपण को बढ़ावा मिलेगा।

हरियाणा वन मित्र योजनासम्पूर्ण जानकारी

योजना का नाम  Haryana Van Mitra Yojana
शुरू की गई  मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा
योजना का शुभारंभ15 फरवरी 2024  
लाभार्थीराज्य के नागरिक  
उद्देश्ययुवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना  
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन  
आधिकारिक वेबसाइट  Click Here

हरियाणा वन मित्र योजना मानदेय

  • पहले वर्ष में इस योजना के तहत लाभार्थी को गड्डों की जिओ ट्रेनिंग एवं फोटोग्राफ मोबाइल ऐप पर अपलोड करनी होगी। हरियाणा सरकार द्वारा उन्हें प्रति खोदे गए खड्डे पर ₹20 दिए जाएंगे। जिसके बाद वन मित्रों को लगाए गए पौधों पर ₹30 दिए जाएंगे उसके बाद वन मित्रों को वृक्षारोपण के रखरखाव और सुरक्षा के लिए ₹10 प्रति जीवित पौधे के हिसाब से दिए जाएंगे।
  • दूसरे वर्ष  सरकार द्वारा इस योजना के लाभार्थी को प्रत्येक महीने ₹8 जीवित पौधे के हिसाब से दिए जाएंगे।
  • तीसरे वर्ष में लाभार्थी को प्रत्येक महीने ₹5 प्रति जीवित पौधे के हिसाब से वन मित्रों को दिए जाएंगे।
  • चौथे वर्ष में प्रत्येक महीने ₹3 प्रति जीवित पौधे के हिसाब से वन मित्रों को दिए जाएंगे।

हरियाणा वन मित्र योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के द्वारा गैरवान भूमि पर वृक्षारोपण गतिविधियों में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए वनमित्र योजना को आरम्भ किया गया है।  इस योजना को मिशन 60000 में शामिल किया गया है इस योजना का मुख्य उद्देश्य हरयाणा की गैरवान भूमि पर वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है।। साथ की नागरिको को वन मित्र बनाकर रोजगार प्रदान करना है।

Haryana Van Mitra Yojana 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खटाल खट्टर जी के द्वारा 15 फरवरी 2024 को हरियाणा वन मंत्री योजना की शुरुआत की गई है।
  • इस योजना के जरिए युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का काम किया जाएगा।
  • राज्य के युवाओं को इस योजना के माध्यम से वन मित्र बनने का अवसर प्रदान किया जाएगा। जिसके लिए उन्हें पौधों की प्रारंभिक तैयारी, रोपण और बाद में पौधों के रखरखाव के लिए भुगतान प्राप्त होगा।
  • प्रत्येक वन मित्र के लिए इस योजना के तहत अधिकतम 1000 पौधे लगाने का प्रावधान किया गया है।
  • Haryana Van Mitra Yojana के माध्यम से
  • वन मित्रों को 4 साल तक पौधों की देखभाल के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • Haryana Van Mitra Portal के माध्यम से योजना के तहत प्रथम चरण में 75000 वन मित्रों का चयन किया जाएगा।
  • हरियाणा में यह योजना युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ वृक्षारोपण को बढ़ावा देगी।

हरियाणा वन मित्र योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक हरियाणा राज्य का मूल निवासी हो।
  • 18 से 60 वर्ष तक की आयु का कोई भी व्यक्ति इस योजना के तहत वन मित्र बनने के लिए पात्र होगा।
  • आवेदक के परिवार की सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम हो।

मुख्यमंत्री अंत्योदय दुग्ध उत्पादन सहकारिता प्रोत्साहन योजना

Haryana Van Mitra Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • परिवार पहचान पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Haryana Van Mitra Yojana Registration 2024 कैसे करें?

Haryana Van Mitra Yojana Registration
  • इसके बाद उसे पोर्टल के होम पेज पर वन मित्र पंजीकृत के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इस पेज पर परिवार पहचान पत्र  आईडी दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
हरियाणा वन मित्र योजना
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस  फार्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज कर देना है। और मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
  • अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस तरह आप वन मित्र योजना के तहत वन मित्र बनने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Leave a Comment