मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना 2023: MP Jeevan Shakti Yojana ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

MP Jeevan Shakti Yojana 2023 की शुरुआत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गयी है। आज के समय में भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेज़ी से फेल रहा है। केंद्र तथा राज्य सरकारों द्वारा इस महामारी से बचाव के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे है। ऐसे में संक्रमण से बचाव के लिए मास्क की कमी को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना की शुरुआत की गयी है। इस योजना के अंतर्गत शहरी बेरोजगार महिलाएं सूती कपड़े के मास्क बनाकर ₹11 प्रति मास्क की दर से राज्य सरकार को बेच सकेंगी।

MP Jeevan Shakti Yojana 2023

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। कुछ राज्यों में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलो में तेजी से इजाफा हुआ है। मध्य प्रदेश भी उन राज्यों में शामिल है जहा कोरोना वायरस के संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आये हैं। ऐसे में संक्रमण से बचाव के लिए सभी प्रदेश वासियो को आवश्यक कार्य से बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 25 अप्रैल 2020 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मास्क की कमी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना की घोषणा की गयी जिसके तहत शहरी क्षेत्र की महिलाओ को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे। इस योजना में महिलाएं मास्क बनाकर सरकार को बेच सकती हैं। प्रदेश सरकार द्वारा ₹11 प्रति मास्क की दर से भुगतान किया जायेगा।

इंडेन सिलेंडर कैसे बुक करें

  • MP मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला को जीवन शक्ति आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कराना होगा।
  • सभी पंजीकृत महिलाओ को एक यूजर आईडी और पासवर्ड दिया जायेगा। इस योजना में प्रति मास्क की राशि को आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जायेगा।
  • यहाँ इस लेख में हम आपको इस योजना के आवेदन के सम्बन्ध में सभी जानकारी प्रदान करेंगे।

जीवन शक्ति योजना रजिस्ट्रेशन          

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी MP Jeevan Shakti Yojana का लाभ उठाने के लिए, राज्य की गरीब महिलाओं को इस योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण करने के लिए आप घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद, उधमी महिलाओं को इस पोर्टल का उपयोगकर्ता-आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा जो उनके बैंक खाते में दिया जाएगा। इसके बाद, राज्य की शहरी महिलाएं मास्क बना सकेंगी और उन्हें राज्य सरकार को बेच सकेंगी, जिससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि राज्य के लोगों को सस्ते मास्क भी उपलब्ध होंगे। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी Jeevan Shakti Yojana के माध्यम से महिलाओं को किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होगी। जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

Highlights of the Jeevan Shakti Yojana

योजना का नाममुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
लाभार्थीशहरी क्षेत्रों की महिलाएं
पंजीकरण की प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यमास्क की कमी को पूरा करना
श्रेणीमध्य प्रदेश सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटmaskupmp.mp.gov.in/

मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना 2023 का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में बढ़ते जा रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए मास्क की कमी को पूरा करना है। इसके साथ ही यह योजना लॉक-डाउन के समय में शहरी क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का कार्य करेगी, क्योंकि कोरोना वायरस लाॅक डाउन संकट के चलते रोजगार बिल्कुल बंद हो गया है वह सभी महिलाए जो लॉक-डाउन की स्थिति में खाने-पिने की समस्याओ का सामना कर रही है उन्हें एमपी जीवन शक्ति योजना के माध्यम से लाभ पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। इसके साथ ही प्रदेश में बढ़ते महामारी के संक्रमण के समय मास्क की कमी को भी पूरा किया जा सकेगा। कोई भी इच्छुक महिला दिए गए चरणों का पालन करके योजना में पंजीकरण करा सकती है।

MP Jeevan Shakti Yojana 2023 पात्रता मानदंड

वह सभी जो MP Jeevan Shakti Yojana का लाभ लेना चाह्ते हैं उन्हें दिए गए पात्रता मानदंडो को अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा।

  • केवल मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी महिलाएं ही जीवन शक्ति योजना 2023 का लाभ ले सकती है।
  • इस समय जीवन शक्ति योजना का लाभ शहरी क्षेत्र की महिलाओ को ही दिया जा रहा है।
  • मास्क बनाने के लिए महिला को सिलाई मशीन का बंदोबस्त स्वयं ही करना होगा।
  • इस योजना में महिलाओ को तय मानकों के अनुरूप ही मास्क बनाने होंगे।
  • सभी आवेदक महिलाओ का बैंक में अनिवार्य रूप में खाता होना चाहिए। 

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाते की जानकारी
  • IFSC कोड
  • आवासीय प्रमाण

मध्य प्रदेश जीवन शक्ति योजना ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करे?

वह सभी महिलाएं जो ऊपर दी गयी पात्रता मानदंडों को पूरा करती हैं वह दिए गए चरणों के द्वारा जीवन शक्ति योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकती है।

  • सबसे पहले आपको (maskupmp.mp.gov.in/) मध्य प्रदेश जीवन शक्ति योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “महिला उद्यमी पंजीयन करें” विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • आपके सामने एक पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा। यहाँ आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके ‘मोबाइल नंबर सत्यापित करे’ बटन पर क्लिक कर देना है।
मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना
  • आपको अपने मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, इस ओटीपी को आपको दिए गए स्थान में दर्ज करके स्वयं को सत्यापित कर लेना है।
  • इसके बाद महिला को अपना आधार कार्ड नंबर, अपना नाम, पति का नाम, जन्मतिथि, स्थाई पता, और अपना वार्ड क्रमांक दर्ज कर देना है।
  • क्षमता विवरण में महिला को अपनी क्षमता का विवरण दर्ज करना है की वह एक माह में कितने मास्क बना सकती है।
  • आगे महिला आवेदक को बैंक का नाम, ब्रांच का नाम, खाता संख्या, आईएफएससी कोड आदि से संबधित जानकारियों को दर्ज करना होगा।
  • अपने द्वारा दर्ज जानकारी की जाँच के पश्चात् आप दिए गए बॉक्स में क्लिक करके “सेव करे” बटन पर क्लिक कर दे।
  • इस प्रकार आपका मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना के लिए ऑनलाइन मोड में पंजीकरण पूरा हो जायेगा। आपको पंजीकरण के सम्बन्ध में मोबाइल नंबर पर अलर्ट किया जायेगा।

Login Procedure on Jeevan Shakti Yojana ortal

  • सबसे पहले आपको जीवन शक्ति योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा। 
 Jeevan Shakti Yojana
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुल जायेगा। 
  • इस फॉर्म में आपको  यूजर नेम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज कर देना है। 
  • सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • इस प्रकार आप पोर्टल के अंतर्गत लॉगिन कर सकते हैं।

Leave a Comment