बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2023: आवेदन फॉर्म & पात्रता व लाभ

Kanya Suraksha Yojana Bihar – बिहार राज्य में कन्या भूर्ण हत्या की दर को कम करने के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना की शुरुआत बिहार के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार जी के द्वारा की गई है। इस योजना के तहत परिवार में कन्या के जन्म से ग्रेजुएट होने तक लड़कियों के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के माध्यम से बिहार राज्य सरकार द्वारा गरीब एवं निर्धन परिवार की लड़कियों को 51000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे कन्याओं की पढाई, उनका पालन-पोषण बेहतर हो सकेगा। इस लेख में हम आपको मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2023 के ऑनलाइन आवेदन, पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

Kanya Suraksha Yojana Bihar

Kanya Suraksha Yojana Bihar 2023

हम जानते हैं कि देश के किसी-ना-किसी राज्य में आज भी भ्रूण हत्या, बल विवाह और लड़कियों की शिक्षा के खिलाफ कोई-ना-कोई समूह मौजूद रहता ही है। ये समूह लड़की के पैदा होने पर केवल दुःख मनाता है, और इसके अतिरिक्त लड़कियों को पढ़ने नहीं देता है, ना ही उनको आगे बढ़ने दिया जाता है। इसी समस्या को देखते हुए बिहार राज्य सरकार ने कन्या सुरक्षा योजना की शुरुआत की है, जिससे कि लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा दिया जा सके। बिहार सरकार की पहल Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana के माध्यम से भ्रूण हत्या को रोका जा सकेगा और उस रूढ़िवादि समाज को सुधारने का प्रयास किया जायेगा, जो बेटी के पैदा होने पर शोक मनाते हैं और उन्हे लड़कों से हर मामले में कम आँका जाता है। बिहार राज्य सरकार उन आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी, जिनके  परिवार में बेटी पैदा होगी, जिसके तहत बेटी के पैदा होने से लेकर स्नातक की पढ़ाई पूरी करने पर सरकार की तरफ से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना बिहार 

बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना प्रमुख तथ्य

योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना
आरम्भ की गईमाननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा
लाभार्थीबाल कन्याएं
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यकन्या भ्रूण हत्या दर को कम करना
लाभकन्या के जन्म पर आर्थिक मदद
श्रेणीबिहार सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटwww.wdcbihar.org.in/

महत्वपूर्ण बातें

बिहार राज्य सरकार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के अनुसार सरकार राज्य की लड़की को जन्म के समय 2000 रूपए माता-पिता के खाते में ट्रांसफर किये जाएंगे। बेटी की आयु 1 साल का होने और आधार कार्ड बन जाने के बाद 1 हजार रूपए प्रदान किये जाएंगे। जब बेटी की आयु 2 साल की हो जाएगी, तो उसे 2 हजार रुपए प्रदान किये जाएंगे।  जब लड़की  10वी और 12वी पास करने कर लेती है तो उसे 10000-10000 रूपए प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान किये जाएंगे। वही ग्रेजुएट होने के बाद लड़की को 25 हजार रूपए तक की धनराशि प्रदान की जाएगी।

बिहार अनुग्रह अनुदान योजना आवेदन करें 

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के लाभ

  • मुख्यमंत्री कन्य सुरक्षा योजना के माध्यम से लाभार्थियों को बिहार राज्य सरकार द्वारा 51,100 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस  योजना के ज़रिये बेटी का बाल विवाह ना हो और उसे स्नातक पढ़ाया जा सकेगा जिसके लिए धन राशि को अलग-अलग समय पर आवंटित किया जाएगा।
  • बिहार राज्य सरकार द्वारा राज्य की 1.60 करोड़ लड़कियों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।
  • कन्या सुरक्षा योजना के कारण देश में महिलाएं भी अधिक मात्रा में शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ पाएंगी।
  • यदि गरीब परिवारों को लड़कियों के पैदा होने पर उनको आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, तो भ्रूण हत्या के मामले कम हो जाएंगे।
  • इस Kanya Suraksha Yojana के कारण महिलाएं भी सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ पाएंगी।
  • रूढ़िवादी लोगो की सोच में बदलाव आ सकेगा जो लड़कियों को बढ़ावा नहीं दे पा रहे थे।
  • इस Kanya Suraksha Yojana के माध्यम से बाल विवाह पर पूरी तरह रोक लग सकेगी।
  • मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के ज़रिये भ्रूण हत्या पर रोक लग सकेगी।
  • इस Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana के कारण देश में शिक्षित लोगों की तादात में बढ़ोतरी होगी।

Kanya Suraksha Yojana पात्रता मानदंड

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको दिए गए पात्रता मानदंडों को अनिवार्य रूप से निम्न प्रकार पूरा करना होगा-

  • यदि परिवार में बेटी का जन्म लेती हैं, तो आवेदन करने वाले परिवार को अस्पताल द्वारा जारी किया जाने वाला प्रमाण पत्र देना होगा, जिसमें यह स्पष्ट किया गया हो कि आपके यंहा पुत्री पैदा हुई है।
  • MKSY Scheme का लाभ उठाने के लिए आवेदक को बिहार राज्य का मूल-निवासी होना आवश्यक है।
  • इस योजना का लाभ केवल गरीब वर्ग के समूह के परिवार की लड़कियों को दिया जाएगा।
  • यदि इस योजना के अनुआर आवेदन करने वाले की पुत्री बड़ी हो गई है, तो आवेदन करने के लिए उसके आधार कार्ड की आवश्यकता होगीा।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाला परिवार किसी सरकारी नौकरी पर नहीं होना चाहिए।
  • सरकार को टैक्स देने वाले परिवार भी इस Kanya Suraksha Yojana का लाभ नहीं ले पाएंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत किसी भी उम्र की लड़की आवेदन कर सकेगी।

मुख्यमंत्री राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना बिहार 

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता संख्या
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र
  • पते का सबूत
  • 12 वीं कक्षा की मार्कशीट (अविवाहित लड़कियों के लिए रु 10,000 पाने के लिए)
  • स्नातक की मार्कशीट (रु 25,000 प्राप्त करने के लिए)

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना बिहार ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

आपके द्वारा ऊपर दिए गए पात्रता मानदंडों को पूरा किये जाने की स्थिति में आप दिए गए चरणों के द्वारा ऑफलाइन मोड में ही आवेदन कर सकते हैं।          

  • सबसे पहले लड़की के माता-पिता को अपने नजदीकी बाल विकास परियोजना के आंगनवाड़ी केंद्र पर जाना है।
  • वहाँ से आपको आवेदन पत्र प्राप्त करके उसमे पूछी गयी जानकारी का विवरण दर्ज करके आवश्यक दस्तावेज संलग्न करके आंगनवाड़ी सेविका के पास जमा कर देना है।
  • इस आवेदन प्रक्रिया के पूरी होने के बाद लाभार्थी सूचि में आपकी बेटी के नाम के होनी की जानकारी आपको सूचित कर दी जाएगी।
  • इसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग के पदाधिकारी इस आवेदन प्रत्र को स्वीकृत करेंगे।
  • अब अभिभावक द्वारा दिये गए आवेदन पत्र, पंजीकरण फॉर्म क्रमवार तरीके से पंजीकृत किए जाएंगे।

पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • आवेदक को सबसे पहले बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक होम पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आप अब लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर से आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा इस पेज पर आपको अपनी यूजर आईडीई पासवर्ड तथा कैप्चा कोड भरना होगा।
  • आप अब लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आप इस प्रकार से लॉग इन कर पाएंगे।

डायरेक्टरी देखने की प्रक्रिया

  • आपको सबसे पहले बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक होम पेज खुल जायेगा।
  • आपको इस पेज पर डायरेक्टरी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का नया पेज खुल जायेगा।
  • इस प्रकार से आप इस पेज पर डायरेक्टरी देख सकते हो।

Contact Us

  • Address- Women Development Corporation, R. Block, Daroga Rai Path, Road No – 2, Patna, Bihar 800001
  • Contact Numbers- 0612-2506068/2506078
  • Email Id- support.wdc@bihar.gov.in

Leave a Comment