MP BJP Sankalp Patra – बीजेपी का संकल्प पत्र

MP BJP Sankalp Patra 2024 :- दोस्तों जैसा कि हम सभी जानते है मध्य प्रदेश राज्य में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने है जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी द्वारा 11 नवंबर को मध्य प्रदेश के लिए घोषणा पत्र को लागू कर दिया गया है इस पत्र में प्रदेश के सभी आय एवं जाति वर्ग के नागरिकों को लाभ प्रदान करने हेतु अन्य सूचनाओं का ऐलान किया गया है। इस सूचना पत्र का नाम मोदी की गारंटी, भाजपा का भरोसा मध्य प्रदेश संकल्प पत्र  रखा गया है। यदि आप भी मध्य प्रदेश के निवासी है और MP BJP Sankalp Patra में दर्ज अहम घोषणाओ के संबंध में जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आपको इस सबकी जानकारी हमारे इस लेख में मिल जाएगी। कृपया आप हमारा यह लेख ध्यानपूर्वक अंत तक ज़रूर पढ़े। के माध्यम से प्रदान करना चाहते है की गई है। तो उसके लिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

BJP Membership ID Card

MP BJP Sankalp Patra 2024

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के द्वारा मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव को नज़र में रखते हुए मध्य प्रदेश संकल्प पत्र को जारी किया गया है। इस दौरान मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी भी उपस्थित थे जिन्होंने इस पत्र को जारी करने की बात अपने शब्दों में कही। इसके साथ उन्होंने बताया कि हमने जो भी वादे किए उनको पूरा किया और अब इस घोषणा पत्र में लिखे हुए वादे भी हम आने वाले समय में ज़रूर पूरे करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी बीजेपी पार्टी का साफ़ और सीधा उद्देश्य राज्य के आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमज़ोर लोगों का विकास करना एवं उनको आत्मनिर्भर बनाना है MP BJP Sankalp Patra 2024 मध्य प्रदेश को आगे ले जाने वाला हमारा विजन है।

भाजपा का भरोसा मध्य प्रदेश संकल्प पत्र 2024 में रखे गए 10 प्रमुख संकल्प

  1. मध्य प्रदेश में लाडली बहनों को आर्थिक मदद प्रदान करने के साथ – साथ बेघर परिवारों को पक्के मकान की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
  2. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का कार्यकाल पाँच सालों का होगा। जिसके तहत गरीब लोगों को राशन के साथ कम दामों पर दाल, सरसों का तेल व चीनी उपलब्ध कराई जाएगी।
  3. राज्य के किसान भाइयो को 2700 प्रति क्विंटल पर गेहूं एवं 3100 प्रति क्विंटल धान की खरीद मुहैया कराई जाएगी।
  4. मध्य प्रदेश राज्य के बेघर परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ मुख्यमंत्री जन आवास योजना का भी लाभ दिया जाएगा।
  5. सरकार द्वारा तेंदूपत्ता संग्रह पर प्रति बोरा दर के हिसाब से 4,000 रुपए देना सुनिश्चित किया जाएगा।
  6. प्रदेश सरकार के माध्यम से किसान सम्मन निधि और किसान कल्याण योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले लाभार्थियों को प्रतिवर्ष सालाना 12,000 रुपए की राशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी।
  7. इसके साथ ही राज्य के गरीब तक्बे के परिवारों के बच्चों को 12वीं कक्षा तक निशुल्क शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
  8. सरकारी स्कूलों में मिड डे मील के साथ पौष्टिक नाश्ता भी प्रदान किया जाएगा।
  9. मध्य प्रदेश में IIT और AIIMS की तर्ज पर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एवं मध्य प्रदेश इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस की स्थापना की जाएगी।
  10. राज्य के हर घर में से किसी एक को रोजगार अथवा स्वरोजगार को शुरू करने का मौका दिया जाएगा।

संकल्प पत्र में पीएम मोदी ने दी ये गारंटी

  • सरकार द्वारा राज्य की 15 लाख ग्रामीण महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके आर्थिक हालातों को बेहतर बनाया जाएगा।
  • लाडली लक्ष्मियों के जन्म होने से उसके 21 साल की होने तक 2 लाख रुपए का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
  • 13 संस्कृति लोकों का भव्य को जारी किया जाएगा।
  • राज्य  गरीब परिवार होंगे उनके बच्चों को केजी से पीजी तक निशुल्क शिक्षा की सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • प्रदेश में एसटी ब्लॉक में एकलव्य विद्यालय एवं एसटी बहुल जिलों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी।
  • सरकार के माध्यम से पीएम उज्ज्वला योजना एवं लाडली बहना योजना के आवेदक को 450 में सिलेंडर मुहैया कराया जाएगा।
  • जनजातीय समुदाय में सुधार करने हेतु आने वाले 5 सालों में स्वास्थ्य, शिक्षा,सामाजिक सशक्तिकरण पर 3 लाख करोड़ रुपए का खर्चा किया जाएगा।
  • इसके साथ ही 6 नए एक्सप्रेस वे का निर्माण विधि एक्सप्रेस वे, नर्मदा, अटल प्रगति, मालवा निर्माण, बुलंदनखंड एवं मध्य भारत विकास पथ का निर्माण शुरू किया जाएगा।
  • राज्य में सरकार द्वारा 80 रेलवे स्टेशनों के आधुनिकरण के साथ वंदे मेट्रो, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन और रीवा, सिंगरौली और शहडोल में हवाई अड्डों को भी आरंभ किया जाएगा।
  • अतः स्वास्थ्य व्यवस्था बनाने हेतु 20 करोड़ रुपए का खर्च करके स्वास्थ्य व्यवस्था हाइटेक, हॉस्पिटल और आईसीयू में बिस्तरों की संख्या में बढ़ोत्तरी की जाएगी।

Leave a Comment