MP Jangalveer Bharti मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के युवाओं को रोजगार से जोड़ने और वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जंगलवीर भर्ती योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत, युवाओं को जंगलवीर के रूप में भर्ती किया जाएगा, जो बाघों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएंगे। अगर आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं और जंगलवीर भर्ती के तहत रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। इस लेख में हम आपको इस योजना की सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। अधिक जानकारी के लिए कृपया हमारे पेज पर अंत तक बने रहें।
Table of Contents
MP Jangalveer Bharti मध्य प्रदेश जंगलवीर भर्ती 2024
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के युवाओं के लिए MP जंगलवीर भर्ती योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना को अग्निवीर भर्ती की तर्ज पर लागू किया जा रहा है। इसके अंतर्गत, राज्य के युवाओं को बाघों की सुरक्षा के लिए जंगलवीर के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत वन विभाग 3000 से अधिक रिक्त पदों को भरेगा, जिससे न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि बाघों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। चयनित युवाओं को बाघों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा और उन्हें जंगलवीर का खिताब मिलेगा। इस योजना का उद्देश्य राज्य के वन्यजीवों की रक्षा के साथ-साथ युवाओं को सम्मानजनक रोजगार प्रदान करना है।
मध्य प्रदेश जंगलवीर भर्ती के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Madhya Pradesh Jangalveer Bharti |
आरम्भ की गई | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के युवा नागरिक |
वर्ष | 2024 |
उद्देश्य | युवाओं को रोजगार प्रदान करना |
आवेदन | Online |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लांच की जाएगी |
MP Jangalveer Bharti का उद्देश्य
मध्य प्रदेश जंगलवीर भर्ती 2024 का प्रमुख उद्देश्य राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इसके साथ ही, इस भर्ती के माध्यम से युवा बाघों की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।
हर वर्ष 1000 युवाओं को बनाया जाएगा जंगलवीर
मध्य प्रदेश वन विभाग में 3000 से अधिक पद खाली हैं, जिन्हें भरने के लिए सरकार ने जंगलवीर योजना शुरू की है। इस योजना के तहत हर साल 700 से 1000 युवाओं को जंगलवीर के पद पर नियुक्त किया जाएगा। चयनित युवाओं को पहले 5 वर्षों तक 20,000 से 25,000 रुपये की फिक्स सैलरी मिलेगी। 5 साल की सेवा के बाद, उनमें से 25% से 50% जंगलवीरों को स्थायी रूप से फॉरेस्ट गार्ड के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
Jangalveer Bharti के तहत युवाओं को मिलने वाली सैलरी
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई जंगलवीर योजना के तहत चयनित युवाओं को मासिक वेतन के रूप में 20,000 से 25,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया के दौरान दी जाने वाली ट्रेनिंग के बाद, इन युवाओं को बाघों की सुरक्षा के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा। इसके अलावा, जंगलवीरों के लिए फॉरेस्ट गार्ड से अलग एक नया कैडर भी स्थापित किया जाएगा, जिसमें इनकी नियुक्ति की जाएगी।
मध्य प्रदेश जंगलवीर भर्ती 2024 के लाभ
- इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश के युवाओं को प्रदान किया जायेगा।
- इस योजना के अंतर्गत हर साल 700 से 1000 युवाओं को जंगलवीर के रूप में भर्ती किया जाएगा।
- इस योजना के तहत हर महीने युवाओं को 20 से 25 हज़ार रूपए तक की सैलरी दी जाएगी।
- जंगलवीर योजना का लाभ पाकर वह आत्मनिर्भर व सशक्त बन सकेंगे।
- इस योजना के तहत राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और विलुप्त हो रहे बाघों को सुरक्षा मिलेगी।
- इस योजना के तहत राज्य में बढ़ रही बेरोजगारी की दर में कमी आएगी।
Madhya Pradesh Jangalveer Bharti की पात्रता
- आवेदक युवा मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से 21 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
- आवेदक को कम से कम 10 वी पास होना अनिवार्य है।
- इस योजना के लिए सभी वर्ग युवा पात्र होंगे।
- योजना का पात्र होने के लिए युवा को शारीरिक रूप से फिट होना चाहिए।
मध्य प्रदेश जंगलवीर भर्ती 2024 के दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- शेक्षणिक प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साईज फोटो
- ईमेल आयडी
MP Jangalveer Bharti 2024 की आवेदन प्रक्रिया
हम आपको बता दे की मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना की घोषणा तो कर दी है, लेकिन आवेदन करने और इसका लाभ उठाने के लिए आपको अभी थोड़ी प्रतीक्षा करनी होगी। फिलहाल, योजना की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नहीं हुई है। जैसे ही सरकार इसकी आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च करती है, हम आपको इस लेख के माध्यम से सभी जरूरी जानकारी देंगे। इसलिए, हमारी सलाह है कि आप इस आर्टिकल से जुड़े रहें और ताजा अपडेट्स के लिए हमारी साइट पर नजर बनाए रखें।