मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023: Digital Seva Yojana आवेदन फॉर्म, लाभार्थी सूची

Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023 :- आज के समय में महिलाओं को डिजिटल इंडिया से जोड़ने एवं उन्हें डिजिटल सेवा का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि हमारे देश की महिलाएं भी अन्य देश की महिलाओं की तरह आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सके। अब हाल हीं में राजस्थान सरकार द्वारा अपने प्रदेश की महिलाओं को डिजिटल इंडिया से जोड़ने के लिए एक योजना को नियोजित किया गया है जिसका नाम मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना है। इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को निशुल्क स्मार्टफोन बांटे जाएंगे। इन स्मार्टफोन में 3 साल तक सरकार द्वारा इंटरनेट की सेवा भी प्रदान की जाएगी। अगर आप Free Smartphone Yojana से जुड़े हर एक पहलू के बारे में जानना चाहते हैं तो आप हमारे इस लेख को ् अंत तक अवश्य पढ़ें। क्योंकि आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Mukhymantri Digital Seva Yojana से जुड़े सभी पहलुओं के बारे में सूचित करने जा रहे हैं। जो आपको इस योजना को विस्तार पूर्वक समझने में बहुत ही सहायता प्रदान करेंगे।

Rajasthan Free Mobile Yojana List

Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना को शुरू करने की घोषणा सन् 2022-23 के बजट को घोषित करते समय की गई थी। इस योजना के तहत राजस्थान सरकार द्वारा अपने राज्य की चिरंजीवी परिवारों की महिलाओं को निशुल्क स्मार्टफोन उपलब्ध करवाए जाएंगे। राज्य की चिरंजीवी परिवारों की लगभग 1 करोड़ 33 लाख महिला मुखियाओं को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा यह स्मार्टफोन निशुल्क बांटे जाएंगे यानी महिलाओं को स्मार्टफोन प्राप्त करने के लिए किसी भी तरह कोई शुल्क नहीं देना होगा। अब Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023 के द्वारा महिलाएं अन्य देशों की महिलाओं की तरह डिजिटल सेवा का लाभ प्राप्त करने में सक्षम हो सकेंगी और साथ ही सरकारी योजनाओं की जानकारी महिलाओं को घर पर बैठे ही आसानी से मोबाइल फोन के माध्यम से प्राप्त हो सकेगी। जिसके परिणाम स्वरूप वह सही समय पर सही योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राजस्थान की महिलाओं को फ्री में स्मार्टफोन वितरित करना है। ताकि वह भी डिजिटल सेवाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित ना रह सके। मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं की जीवन शैली में सुधार आएगा‌। इसके अलावा उनमें आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। अब Free Smartphone Yojana के तहत लाभान्वित होकर महिलाएं देशभर में लागू डिजिटल सेवा का लाभ घर पर बैठकर ही आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी समय पर प्राप्त करके उनके तहत लाभान्वित हो सकेंगी।

Key Highlights Of Mukhymantri Digital Seva Yojana 2023

योजना का नाममुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना
शुरू की गईराजस्थान सरकार द्वारा
लाभार्थीचिरंजीवी परिवार की महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं को निशुल्क स्मार्टफोन बांटना
साल2023
राज्यराजस्थान
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइटजल्द ही लांच की जाएगी।
Mukhyamantri Digital Seva Yojana

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की शुरुआत की गई हैं।
  • सन् 2022-23 के बजट को घोषित करते समय इस योजना को शुरू करने की घोषणा की गई थी।
  • इस योजना के तहत प्रदेश महिलाओं को निशुल्क स्मार्टफोन बांटे जाएंगे।
  • इन स्मार्टफोन में 3 साल तक इंटरनेट की सेवा भी प्रदेश सरकार द्वारा  प्रदान की जाएगी।
  • राज्य की केवल चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत लाभान्वित होकर महिलाएं देश में लागू डिजिटल सेवा का लाभ प्राप्त कर सकेंगी।
  • महिलाओं की जीवन शैली में इस योजना के माध्यम से एक सकारात्मक परिवर्तन आएगा और साथ ही उनमें आत्मविश्वास की वृद्धि होगी।

स्मार्टफोन में 2 सिमों का किया जा सके का इस्तेमाल

Mukhyamantri Digital Seva Yojana के तहत प्रदान किये जाने वाला स्मार्ट फ़ोन में 2 सिमों का उपयोग किया जा सकेगा। राज्य सरकार के द्वारा इस स्मार्ट फ़ोन के प्राइमरी स्लॉट में पहले से सिम रेडी करके दिया जायेगा। जिसको आवेदक के द्वारा बिलकुल नहीं बदला जा सकता है। इस स्मार्टफोन का उपयोग उचित लाभवनहित ही कर सकेंगे। राजस्थान में अगले साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना

फ्री स्मार्ट फोन योजना के तहत पात्रता

  • आवेदक महिला को राजस्थान की मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • सिर्फ चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखियाएं ही इस योजना के तहत आवेदन करने की पात्र है।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  •  आयु प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना

लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको रजिस्ट्रेशन की स्थिति जाने के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना जनाधार नंबर दर्ज करके सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको अपना नाम, पिता का नाम, एलिजिबिलिटी स्टेटस आदि दिखाई देगा।
  • अगर आपके सामने एलिजिबिलिटी स्टेटस के अंतर्गत Yes लिखा है तो आपको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

Mukhymantri Digital Seva Yojana List Check

  • आवेदक को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक होम पेज खुल जायेगा।
  • आवेदक सबसे पहले ही योजनाओ के लाभार्थी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपको अब इसमें योजना के नाम मिल जायेंगे।
  • अब आपको इसमें मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने अब एक नया पेज खुल जायेगा।
  • आपको अब इसमें Free Mobile Yojana list के ऑप्शन मिल जायेगा।
  • आपको अब अपने जन आधार कार्ड नंबर से या एरिया वाइज सेलेक्ट कर सकते है।
  • आपके सामने लिस्ट ऑपन हो जायगी।
  • इसी तरह से आप Free Mobile Phone Yojana List चेक कर सकते है।

Leave a Comment