मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना 2022 : ऑनलाइन आवेदन & पात्रता एवं लाभ

बिहार सरकार द्वारा राज्य के नागरिको के लिए समय-समय पर विभिन प्रकार की योजना का संचालन किया जाता है जिससे नागरिको के जीवन स्तर में बढ़ोतरी की जा सके। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए बिहार सरकार द्वारा राज्य में होने वाले मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना की शुरुआत की है जिसके माध्यम से राज्य के किसानो को मछली पालन के लिए मत्स्य विभाग द्वारा तालाब बनवाने पर 70% अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की चौर जल क्षेत्र भूमि में पड़ी बेकार या बंजर ज़मीन पर तालाब निर्माण की नई शुरुआत की है राज्य का जो इच्छुक नागरिक Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana 2022 का लाभ प्राप्त करना चाहता है तो वह हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े। क्योंकि इस लेख के माध्यम से योजना से सम्बन्धी सभी महत्पूर्ण जानकारी से आप सभी को अगवत करेंगे। जो आपको इस योजना का लाभ प्राप्त करने में सहयता देगी।

मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना

Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana 2022

बिहार सरकार द्वारा राज्य में मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना को शुरू किया गया है जिसके माध्यम से निजी चौर जल क्षेत्र ज़मीन पर तालाब निर्माण करने लिए 70% अनुदान दिया जाएगा। साथ में कृषि, बागवानी व कृषि वानिकी को भी विकसित करने के लिए भी अलग से अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana के संचालन से राज्य में रोजगार के अवसर में वृद्धि होगी। राज्य के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा इस योजना को पायलट के रूप में सीवान सहित 6 अन्य जिलों में शुरू किया गया है जिसमे 50 हेक्टेयर ज़मीन में तालाब बनाने के लिए विभाग ने 2.48 करोड़ रुपए अनुदान देने का लक्ष्य तय किया है साथ में ज़मीन पर बनाए जाने वाले तालाब का मॉडल भी तैयार किया गया है जिनमें एक हेक्टेयर में दो तालाब, चार तालाब और एक तालाब का निर्माण एवं भूमि विकास की योजना तैयार की गई है राज्य सरकार की यह योजना नागरिको क लिए बहुत लाभकारी साबित होगी।

Overview Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana 2022

योजना का नामMukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana
शुरू की गईबिहार सरकार द्वारा
लाभार्थीबिहार के लोग
उद्देश्यमछली पालन को बढ़ावा देने के लिए निजी चौर जल क्षेत्रों में तालाब निर्माण हेतु अनुदान प्रदान करना।
अनुदान70% तक
साल2022
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटयहाँ क्लिक करे

मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना 2022 के आवेदन से जुड़ी ज़रूरी तारीख़

  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत इच्छुक नागरिकों से आवेदन मांगे गए हैं। जिनकी तिथि से जुड़ी जानकारी नीचे इस प्रकार है।
  • अधिकारिक सूचना जारी होने की तिथि– 9 सितंबर सन 2022
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि- 18 अगस्त सन 2022

बिहार मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना 2022 के फायदे जाने

राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के परंपरागत मछुआरों को योजना के माध्यम से अनुदान प्रदान किया जाएगा।  इस योजना के तहत ज़मीन पर बनाए जाने वाले तालाब का मॉडल भी तैयार किया गया है जिनमें एक हेक्टेयर में दो तालाब, चार तालाब और एक तालाब का निर्माण एवं भूमि विकास की योजना बनाई गयी है Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana के माध्यम से 1 हेक्टेयर रकवा में दो तालाब निर्माण में 8.80 लाख/हेक्टेयर, एक हेक्टेयर रकवा में चार तालाब बनाने में 7.32 लाख/हेक्टेयर और एक हेक्टेयर रकवा में एक तालाब का निर्माण और भूमि विकास में 9.69 लाख/हेक्टेयर की लागत आएगी। राज्य सरकार द्वारा जो नागरिक अन्य वर्ग से सम्बन्ध रखता है उन्हें 50% का अनुदान दिया जाएगा। और जो नागरिक अत्यंत पिछड़ा वर्ग/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति से सम्बन्ध रखता है उन्हें 70%अनुदान दिया जाएगा। और उद्यमी आधारित नागरिको को 30% अनुदान दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना का मुख्य उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य निजी चौर जल क्षेत्र ज़मीन पर तालाब निर्माण करने लिए नागरिको को अनुदान देना है साथ में कृषि, बागवानी व कृषि वानिकी को भी विकसित करने के लिए भी अलग से अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा इस योजना को पायलट के रूप में सीवान सहित 6 अन्य जिलों में शुरू किया गया है जिसमे 50 हेक्टेयर ज़मीन में तालाब बनाने के लिए विभाग ने 2.48 करोड़ रुपए अनुदान देने का लक्ष्य तय किया है Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana के माध्यम से राज्य में रोजगार के अवसर में वृद्धि होगी जिससे बेरोजगार नागरिको को रोजगार प्राप्त होगा।

Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana की योग्यता एवं ज़रूरी दस्तावेज

  • आवेदकों को बिहार का स्थाई निवासी होना ज़रूरी है।
  • व्यक्तिगत/ समूह में आवेदन किया जा सकता है।
  • समूह में कम से कम 5 सदस्य होने जरूरी हैं।
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • जीएसटी
  • भूस्वामित्व प्रमाण पत्र
  • लीज एकरारनामा
  • समूह में कार्य करने की सहमति
  • व्यक्तिगत /समूह लाभुको के द्वारा स्व-अभिप्रमाणित दो पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • उद्यमी लाभुको के द्वारा स्व अभिप्रमाणित निबंधन प्रमाण पत्र
  • विगत तीन वर्षो का अंकेक्षण एवं आयकर रिटर्न

Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana 2022 Online Registration

  • आवेदक को पहले योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना
  • अब आपको वेबसाइट के होम पेज पर मत्स्य योजनाओं हेतु आवेदन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • यहां पर आपको दो विकल्प दिखाई देंगे। मत्स्य योजनाओं में आवेदन हेतु पंजीकरण करें और पहले से पंजीकृत है तो लॉगिन करें।
  • अगर पंजीकृत नहीं है तो पहले विकल्प पर क्लिक करे, और पंजीकरण करले फिर जाकर पहले से पंजीकृत है तो लॉगिन करें के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन एवं पासवर्ड नंबर दर्ज करके लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

लॉगिन कैसे करे

  • आवेदनकर्ता को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने अब वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • अब आपको इस होम पेज पर मत्सय योजनाओ हेतु आवेदन करे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुल जायेगा।
  • आपको अब इस फॉर्म में अपनी यूजर आईडीई पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इस प्रकार से आप पोर्टल लॉगिन कर पाएंगे।

Leave a Comment