Mukhyamantri Swalpahar Yojana:- जैसे के हम सभी जानते है बहुत से परिवार ऐसे है जिनकी आर्थिक स्तिथि कमज़ोर होने की वजह से वह अपने बच्चो को पोषण से भरपूर खाना खिलाने में असमर्थ रहते है जिसकी वजह से उनके बच्चो का विकास सही ढंग से नहीं हो पाता है ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्वल्पाहार योजना को शुरू किया है इस योजना के माध्यम से राज्य के सरकारी स्कूल में पढ़ रहे कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक के बच्चो को हफ्ते में 5 दिन पोषण से भरपूर अलग-अलग नाश्ता प्रदान किया जाएगा। जिससे बच्चो का अच्छे तरह से विकास हो सकेगा। तो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री स्वल्पाहार योजना से जुडी महत्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है जो आपको इसका लाभ लेने में सहायता करेगी। इसलिए आपसे अनुरोध है कृप्या इस लेख को अंत तक ज़रूर पढ़े।
Table of Contents
Chattisgarh Mukhyamantri Swalpahar Yojana 2023
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा 24 सितंबर 2023 को मुख्यमंत्री स्वल्पाहार योजना को शुरू किया है जिसके माध्यम से राज्य के सरकारी स्कूल में पढ़ रहे बच्चो को हफ्ते में 5 दिन अलग-अलग नाश्ता प्रदान किया जाएगा। जिससे बच्चो का विकास होगा। साथ ही बच्चे शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। Mukhyamantri Swalpahar Yojana के तहत कक्षा 1 से पांचवी तक के प्राइमरी स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ पोषण युक्त आहार प्रदान किया जाएगा। इसे देख अन्य बच्चे भी शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। जिससे वह नियमित रूप से स्कूल में शिक्षा प्राप्त करने के लिए आ सकेंगे। इस योजना के माध्यम से शिक्षा स्तर में वृद्धि आएगी।
ग्रामीण आवास न्याय योजना छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री स्वल्पाहार योजना Highlight
योजना का नाम | Mukhyamantri Swalpahar Yojana |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा |
कब शुरू हुई | 24 सितंबर को |
लाभार्थी | कक्षा 1 से 5 में पढ़ रहे छात्र |
उद्देश्य | शिक्षा के साथ पोषण युक्त आहार उपलब्ध करवाना |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
ऑफिसियल वेबसाइट | जल्द लॉन्च होगी |
CG Mukhymantri Swalpahar Yojana का उद्देश्य जानिए
- छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री स्वल्पाहार योजना को शुरू करने का उद्देश्य सरकारी स्कूल में पढ़ रहे बच्चो को पोषण युक्त नाश्ता प्रदान करना है।
- इस योजना के माध्यम से बच्चे पोषण से भाउरपुर नाश्ता प्राप्त कर सकते है जिससे उनका विकास अच्छे से हो सकेगा।
- राज्य के सरकारी स्कूल में पढ़ रहे बच्चो को हफ्ते में 5 दिन अलग-अलग नाश्ता प्रदान किया जाएगा।
- Mukhyamantri Swalpahar Yojana के तहत कक्षा 1 से पांचवी तक के प्राइमरी स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ पोषण युक्त आहार प्रदान किया जाएगा।
- यह योजना बच्चो के भविष्य को उज्जवल बनाएगी।
सुकमा जिले के लगभग 17,000 बच्चे होंगे लाभान्वित
राज्य के मुख्यमंत्री जी ने सुकमा जिले के 681 प्राइमरी स्कूल के बच्चो को फ्री नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा। Mukhyamantri Swalpahar Yojana के तहत कक्षा 1 से पांचवी तक के प्राइमरी स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ पोषण युक्त आहार प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत 17,000 बच्चे लाभान्वित होंगे। अभी इस योजना की शुरुआत राज्य के सुकमा जिले में की गई है धीरे-धीरे इस योजना को पुरे राज्य में लागु कर दिया जाएगा।
हफ्ते में 5 दिन मिलेगा अलग–अलग नाश्ता
दिवस | नाश्ते का मेन्यू |
सोमवार | पोहा |
मंगलवार | दलिया |
बुधवार | चना फ्राई |
गुरुवार | मूंग दाल |
शुक्रवार | वेज पुलाव |
CG Mukhymantri Swalpahar Yojana के लिए पात्रता एवं दस्तावेज
- आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना ज़रूरी है।
- इस योजना की शुरुआत सुकमा जिले में शुरू की है इस वजह से सुकमा जिले के छात्र ही इसमें लाभ के लिए पात्र है।
- राज्य के सिर्फ सरकारी स्कूल के छात्र इस योजना के पात्र होंगे।
- प्राथमिक शाला में पढ़ रहे कक्षा 1 से 5वीं तक के छात्र ही इस योजना के लिए पात्र होंगे।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए केवल आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ सकती है।
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री स्वल्पाहार योजना 2023 के तहत आवेदन कैसे करें
राज्य के जो इच्छुक बच्चे इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करना चाहते है उनकी जानकारी के लिए सूचित कर दे आपको इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने के ज़रूरत नहीं है Mukhyamantri Swalpahar Yojana के तहत कक्षा 1 से पांचवी तक के प्राइमरी स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को 5 दिन अलग-अलग पोषण युक्त आहार प्रदान किया जाएगा।