बीपीएल सूची 2022: BPL Suchi में नाम कैसे देखें, New BPL List PDF Download

New BPL List | बीपीएल सूची में नाम कैसे देखें | राज्यवार बीपीएल सूची डाउनलोड | BPL New Card Suchi अपना नाम खोजें | Download New BPL List Online State Wise

केंद्र सरकार के द्वारा देश के सभी बीपीएल सूची (New BPL List) को खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। सरकार की इस नई अपडेट के साथ राशन कार्ड लिस्ट (New BPL Ration Card List) को परिवार की आय एवं सदस्यों के हिसाब से इस सूचि को तैयार किया जाता है। आपको बता दे की मनरेगा में शामिल के आधार पर सदस्यों की संख्या को तैयार किया जाता है। वह नागरिक जिन्होंने राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। देश के वह सभी नागरिक BPL List 2022 की आधिकारिक वेबसाइट पर नाम आसानी से देख सकते है।

New BPL List | बीपीएल सूची 2022

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलो के विभाग, भारत सरकार द्वारा नयी राशन कार्ड बीपीएल लिस्ट को जारी कर दिया गया है। जिन भी आवेदकों के नाम आयी राशन कार्ड लिस्ट में आएंगे वह विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओ का लाभ ले सकेंगे। बीपीएल कार्डधारक पीएम उज्जवला योजना (पीएमयूवाई), पीएम सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) या किसी भी अन्य सामाजिक कल्याण योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्र होते हैं। केंद्र सरकार द्वारा खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के सहयोग से जारी की जाने वाली बीपीएल सूची में लाभार्थियों का चयन गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवारों के आधार पर किया जाता है। वह सभी परिवार जो गरीबी रेखा से नीचे आते है उन्हें बीपीएल सूची (BPL List) में रखा जाता है। इसके अतिरिक्त गरीबी रेखा से ऊपर वाले परिवारों को (APL List) में रखा जाता है।

New BPL List

Overiview of New BPL Suchi

पोस्ट शीर्षक बीपीएल राशन कार्ड लिस्ट 2022
बीपीएल सूची देखने की प्रक्रिया ऑनलाइन
लाभ ऑनलाइन मोड में राशन कार्ड देंखे
उद्देश्य घर बैठे राशन कार्ड देंखे
आधिकारिक वेबसाइट mnregaweb2.nic.in/

New BPL List का उद्देश्य

आप सभी जानते हैं की प्रत्येक राज्य द्वारा अपने यहाँ गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले नागरिको के लिए बीपीएल राशन कार्ड जारी किये जाते हैं। पहले इन सभी आवेदकों को बीपीएल सूची में नाम देखने के लिए सरकारी विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे परन्तु अब सभी राशन कार्ड धारक घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बीपीएल लिस्ट (BPL List) की जांच कर सकते हैं। इस ऑनलाइन सुविधा की शुरुआत से नागरिको को कई लाभ मिले हैं। अब लोग घर बैठे इंटरनेट कनेक्शन के माध्यम से SECC-2011 MGNAREGA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से New BPL List 2022 में अपने नाम की खोज कर सकते हैं। इस सुविधा की शुरुआत से लोग आसानी से न्यू बीपीएल लिस्ट में अपने परिवार के नाम की हैं। डिजिटल भारत मिशन के तहत सभी ऑफलाइन कार्यो को ऑनलाइन किये जाने से नागरिको के समय तथा धन दोनों की बचत होती है।

बिहार हर घर बिजली योजना

बीपीएल कार्ड

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार परिवार की आय एवं नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में शामिल किये गए नाम के आधार पर बीपीएल कार्ड की सूची तैयार की जाती हैं। इस श्रेणी के लाभार्थियों को राशन की दुकान से उचित दर पर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान गेंहू, चावल, चीनी तथा अन्य खाद्य सामग्री प्रदान की जाती है। वर्तमान में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार आर्थिक स्थिति देखकर उनकी बीपीएल की सूची तैयार की जा रही है। इस सूची में नाम आने की स्थिति में आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, हर नल जल घर योजना जैसी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।

खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जारी बीपीएल सूची के लाभ

  • सभी राशन कार्ड आवेदक खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जारी बीपीएल सूची की जांच कर सकते हैं।
  • आपके द्वारा जमा कराये गए राशन कार्ड आवेदन फॉर्म में दर्ज जानकारी के सही पाए जाने की स्थिति में आपका नाम राशन कार्ड लिस्ट में सम्मिलित किया जायेगा।
  • बीपीएल सूची में नाम आने की स्थिति में आपको सरकारी और अन्य सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा।
  • वह सभी परिवार जिनके नाम BPL List 2022 में आएंगे वह राजकीय उचित दर की दुकान से उचित मूल्य पर राशन प्राप्त कर सकेंगे।
  • यदि आपका नाम जारी की गयी बीपीएल सूची में नहीं आता तब आप पुनः राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बीपीएल राशन कार्ड सूची 2022 में नाम देखे | Download New BPL List PDF

देश के जिन भी नागरिकों ने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है वह आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दिए गए चरणों का पालन करके बीपीएल राशन कार्ड लिस्ट (BPL List) में नाम देख सकते हैं। विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बीपीएल सूची में नाम देखने के लिए आवश्यक चरणो की जानकारी इस प्रकार है।

सभी आवेदक जिन्होंने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन क्या है वह BPL सूची में अपना नाम दो तरीको से देख सकते हैं।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लिस्ट

मनरेगा (MGNREGA योजना) के तहत शामिल किये गए नाम के आधार पर

आप महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के तहत शामिल किये गए नाम के आधार पर बीपीएल सूची (BPL List) में अपने नाम खोज सकते हैं। आप मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट से बीपीएल सूची 2022 की जाँच कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट का होमपेज नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है।
New BPL List 2020
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको दिए गए स्थानों में पूछी गयी जानकारियों को दर्ज करना होगा।
  • यहाँ आपको अपने राज्य, जिले, ब्लॉक और पंचायत का चयन करना होगा। इसके बाद आप Submit पर क्लिक कर दे।
Updated BPL List 2020
  • आपके द्वारा Submit पर क्लिक किये जाने के बाद आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर नाम, लिंग, आयु, श्रेणी, पिता का नाम, कुल सदस्यों, वंचित कोड और अन्य विवरणों के साथ पूरी बीपीएल सूची नीचे दिखाई जाएगी।
मनरेगा (MGNREGA योजना) के तहत शामिल किये गए नाम के आधार पर
  • अब आपको स्क्रीन पर प्रदर्शित बीपीएल सूची में अपना नाम ढूँढना होगा। सभी उम्मीदवार इस बीपीएल सूची को दिए गए “Print” पर क्लिक करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
  • इसके साथ ही सभी उम्मीदवार बीपीएल सूची/BPL सूची फ़ाइल को MS Excel में “एक्सेल में डाउनलोड” लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

बीपीएल सूची में अपना नाम देखने की प्रक्रिया

  • सवर्पर्थम आपको सोशियो इकोनामिक सर्वे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके पश्चात आपके समाने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको बीपीएल सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने निम्मलिखित विकल्प खुल कर आ जायेंगे।
  • फैमिली आईडी सर्च
  • सर्च बाय विलेज
  • आवेदक को अब अपनी आवश्यकता के अनुसार चयन करना होगा।
  • इसके पश्चात फिर आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
  • आपको अपना जिला, ब्लॉक, विलेज, फैमिली आईडी आदि दर्ज करनी होगी।
  • आप अब सबमिट के बटन पर क्लिक करेंगे।
  • आपके समाने अब संबंधित जानकारी आ जाएगी।

बीपीएल लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • आवेदक को सबसे पहले सोशियो इकोनामिक सर्वे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको बीपीएल लिस्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • ओल्ड लिस्ट
  • न्यू लिस्ट (प्रपोज्ड)
  • बीपीएल एड ऑन लिस्ट
  • बीपीएल एड ऑन लिस्ट 2008-09
  • अब आपको अपनी आवश्यकता के अनुसार विकल्प का चयन करना होगा।
  • आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
  • अब आपको अपने जिले के अनुसार चयन करना होगा।
  • आपके सामने संबंधित जानकारी आ जाएगी।

SECC-2011 डेटा के अनुसार BPL लिस्ट 2022 में नाम देखे

मनरेगा योजना में समावेश और बहिष्करण के आधार ऑनलाइन  मोड में बीपीएल लिस्ट/सूची में नाम देखने के चरणों की जानकारी इस प्रकार है।

  • सबसे पहले आपको SECC 2011 के अनुसार बीपीएल लिस्ट को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
बीपीएल सूची
  • इसके बाद आपको आईपीपीई 2 अंतिम बीपीएल सूची में नाम जांचने के लिए राज्य के चयन हेतु “राज्य का नाम” पर क्लिक करना होगा।
  • आपकी स्क्रीन पर उपयोगकर्ताओं के वित्तीय वर्ष (2022 तक), जिला, ब्लॉक, पंचायत का विकल्प आ जायेगा। आपको सभी विकल्पों का चयन करके “आगे बढ़ें” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • नए पेज पर आपको दिखाए अनुसार सभी नरेगा जॉब कार्ड या बीपीएल उम्मीदवारों की पूरी सूची दिखाई देगी।
SECC-2011 डेटा के अनुसार बीपीएल सूची  2021 में नाम देखे
  • अब आवेदक जॉब कार्ड नंबर पर क्लिक करके आसानी से उम्मीदवार के पूर्ण विवरण की जांच कर सकते हैं।

मनरेगा अभिसरण योजना सूची

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • मनरेगा अभिसरण योजना सूची देखने के लिए यहा क्लिक करे।
  • यहां सूची में आप राज्य, जिला, तहसील / तालुक, ग्राम पंचायत का चयन कर लेना हैं। इसके बाद आप सबमिट बटन पर क्लिक करके मनरेगा कन्वर्जेंट प्लानिंग हाउस लिस्ट देख सकते हैं।
  • इस सूची में आपको SECC TIN नंबर, जिला, तहसील / तालुका, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, गाँव का नाम, घर का आकार, आयु, लिंग, सामाजिक श्रेणी और जॉब कार्ड आदि का विवरण प्राप्त होगा।

बीपीएल सूची (राज्यवार लिस्ट) डाउनलोड करे | बीपीएल सूची में नाम खोजे

आप अपने राज्य के अनुसार बीपीएल सूची (BPL List 2022) में नाम देख सकते हैं। राज्य्वार बीपीएल सूची खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग, उपभोक्ता मामलो की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

यहाँ हम आपको खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के माध्यम से राज्य्वार डाउनलोड लिंक प्रदान कर रहे हैं।

State Name Number of beneficiary families Direct Link
Andhra Pradesh 1,22,70,164 View List
Arunachal Pradesh 2,60,217 View List
Assam 64,27,614 View List
Bihar 2,00,74,242 View List
Chhattisgarh 57,14,798 View List
Goa 3,02,950 View List
Gujarat 1,16,29,409 View List
Haryana 46,30,959 View List
Himachal Pradesh 14,27,365 View List
Jammu and Kashmir 20,94,081 View List
Jharkhand 60,41,931 View List
Karnataka 1,31,39,063 View List
Kerala 76,98,556 View List
Madhya Pradesh 1,47,23,864 View List
Maharashtra 2,29,62,600 View List
Manipur 5,78,939 View List
Meghalaya 5,54,131 View List
Mizoram 2,26,147 View List
Nagaland 3,79,164 View List
Odisha 99,42,101 View List
Punjab 50,32,199 View List
Rajasthan 1,31,36,591 View List
Sikkim 1,20,014 View List
Tamil Nadu 1,75,21,956 View List
Tripura 8,75,621 View List
Uttarakhand 19,68,773 View List
Uttar Pradesh 3,24,75,784 View List
West Bengal 2,03,67,144 View List
Andaman & Nicobar Islands 92,717 View List
Chandigarh 2,14,233 View List
Dadra & Nagar Haveli 66,571 View List
Daman & Diu 44,968 View List
National Capital Territory of Delhi 33,91,313 View List
Lakshadweep 10,929 View List
Puducherry 2,79,857 View List

मोबाइल ऐप के माध्यम से बीपीएल सूची (BPL List 2022) में नाम कैसे देंखे?

आप दिए गए आसान से चरणों के द्वारा मोबाइल ऐप के माध्यम से बीपीएल सूची (NEW BPL List 2022) में नाम देख सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको Google Play स्टोर पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने प्ले स्टोर का होमपेज दिखाई देगा।
  • प्ले स्टोर का होमपेज पर आपको सर्च बार में “BPL Ration Card” टाइप करके सर्च के लिए Enter प्रेस कर देना है।
  • आपके द्वारा एंटर प्रेस किये जाने के बाद आपके सामने कुछ रिजल्ट दिखाई देंगे। आपको यहाँ से पहले रिजल्ट पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको दिए गए Install के बटन पर क्लिक करके ऐप को अपने मोबाइल फ़ोन में इनस्टॉल कर लेना है।
  • बीपीएल राशन कार्ड ऐप को अपने मोबाइल में खोलकर आपको राज्य और किला की जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपके सामने आपके जिले, क्षेत्र के अनुसार बीपीएल राशन कार्ड लिस्ट खुलकर सामने आ जाएगी।

यह भी पढ़े – नेशनल करियर सर्विस पोर्टल: ऑनलाइन लॉगिन, रजिस्ट्रेशन

हम उम्मीद करते हैं की आपको बीपीएल सूची 2022 से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।

यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।

पूछे गए प्रश्नों के उत्तर

क्यामेंबीपीएलराशनकार्डप्राप्तकरसकतेहै?

हां, आप आप दिए अपनी राज्य के अनुसार खाद्य एवं प्रसंस्करण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बीपीएलकार्डकीलिस्टमेंअपनानामदेखनेकीआधिकारिकवेबसाइटक्याहै ?

आप mnregaweb2.nic.in या अपने राज्य के अनुसार खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर राशन कार्ड लाभार्थी सूची देख सकते हैं।

बीपीएल की सूची 2022 में अपना नाम कैसे देख सकते हैं?

इस लेख में आपको BPL List 2022 में नाम देखने की सम्पूर्ण प्रक्रिया बताई हुई है। आप दिए गए चरणो के द्वारा राशन कार्ड लाभार्थी सूची में नाम देख सकते हैं।

बीपीएल लिस्ट में राज्यवार अपना नाम कैसे देखा जा सकता है?

आप अपने राज्य के खाद्य एवं प्रसंस्करण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के द्वारा बीपीएल राशन लाभार्थी सूची में नाम देख सकते हैं।

5 thoughts on “बीपीएल सूची 2022: BPL Suchi में नाम कैसे देखें, New BPL List PDF Download”

Leave a Comment