Rajasthan Mukhyamantri Nirogi Yojana online Apply | राजस्थान मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी योजना | Mukhyamantri Nirogi Yojana Rajasthan
राजस्थान की कांग्रेस समर्थित अशोक गहलोत की सरकार नई स्वास्थ्य निति के तहत निरोगी राजस्थान स्कीम की शुरुआत करने जा रही है। इस योजना को राजस्थान सरकार की पहली वर्षगांठ अर्थात 17 दिसंबर 2019 को पुरे प्रदेश में लागु किया जायेगा। किसी भी देश अथवा राज्य के लिए नागरिको तक स्वास्थ्य सुविधाओं की उपस्थिति आसान बनाना सबसे पहली उपलब्धि होती है, इसी को ध्यान में रखते हुए Mukhyamantri Nirogi Yojana Rajasthan की शुरुआत की जा रही है। इस योजना तहत सरकार एक वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर जारी करेगी, जिसके द्वारा राज्य का कोई भी नागरिक अपने बीमारी के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान कर उससे बचाव की जानकारी ले सकेगा।
Mukhyamantri Nirogi Yojana Rajasthan 2022
राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गयी निरोगी राजस्थान स्कीम के अंतर्गत राज्य सरकार बुजुर्गों की सुविधा के लिए सभी मेडिकल कॉलेज में जिरिएट्रिक डिपार्टमेंट खोलेगी, इसके द्वारा बुजुर्ग प्राथमिकता के आधार पर मुफ्त इलाज व् जाँच की सुविधा प्राप्त कर पाएंगे। इसके साथ ही स्कूल व कॉलेज में हेल्थ एजुकेशन प्रोग्राम चलाये जायेंगे, जिसके लिए राज्य के चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग और डीपीआर संयुक्त रूप से कार्य करेंगे।

राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अधिकारियों के साथ एक बैठक में फैसला लिया गया है कि राजस्थान में चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग और डीपीआर के माध्यम से Mukhyamantri Nirogi Yojana Rajasthan के लिए एक विशेष और महत्वपूर्ण जागरूकता के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से राज्य के सभी विभागों के लिए एजुकेशन प्रदान किया जायेगा।
निरोगी राजस्थान स्कीम अभियान
राजस्थान राज्य में में कांग्रेस पार्टी द्वारा सरकार बनाने से पहले एक हेल्थ केयर स्कीम लागु करने की घोषणा की गयी थी, जिसे अब एसएमएस अस्पताल के प्राचार्य डा. सुधीर भंडारी के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दिए सुझाव “आपणो राजस्थान निरोगी राजस्थान” के पसंद आने के बाद 15 दिनों के भीतर पुरे प्रदेश में लागु किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सरकार द्वारा पुरे राज्य के स्वस्थ होने की जिम्मेदारी ली है।
राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी निरोगी राजस्थान स्कीम को राजस्थान सरकार की पहली वर्षगांठ पर सरकार की उपलब्धियों के रूप में शुरू किया जा रहा है। इस योजना का कार्यान्वयन सम्पूर्ण प्रदेश में बड़े स्तर पर किया जायेगा, जिसके लिए जिला स्तर पर समितियों का गठन किया जायेगा। इस अभियान के माध्यम से राज्य के नंबर और वेबसाइट के ज़रिये मुफ्त स्वास्थ्य सम्बन्धी सलाह प्राप्त कर सकेंगे।
राजस्थान हेल्थ केयर स्कीम के प्रमुख उद्देश्य
निरोगी राजस्थान स्कीम के बारे में जानकारी देते हुए प्रेस कांफ्रेंस में संबंधित अधिकारियो ने बताया की योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि आमजन तक स्वास्थ्य सुविधाएं तथा उनसे सम्बंधित जानकारी हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर तथा वेबसाइट के माध्यम से पहुँचाना है, जिससे राजस्थान के सभी नागरिकों को स्वस्थ रखा जा सकेगा और स्वस्थ सम्बन्धी जानकारी के लिए नागरिकों को कही जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
राजस्थान जन सूचना पोर्टल 2021, पूरी जानकारी
इस मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान योजना में मुख्य रूप से महिलाओ व बुजुर्गो को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए मेडिकल कॉलेज में मेडिकल जिरिएट्रिक डिपार्टमेंट खोले जायेंगे जहा बुजुर्ग व महिलाये प्राथमिकता के आधार पर मुफ्त इलाज व् जाँच की सुविधा प्राप्त कर पाएंगे। हम जानते हैं कि बुजुर्ग लोगों का स्वस्थ बहुत ख़राब रहता है, जिसे इस योजना के तहत लक्षित किया गया है।
Highlights of Mukhyamantri Nirogi Rajasthan Yojana
योजना का नाम |
निरोगी राजस्थान स्कीम |
आरंभ की गई |
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा |
सुविधाएं |
मुफ्त इलाज व जांच के लिए जिरियाट्रिक डिपार्टमेंट |
उद्देश्य |
हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट द्वारा स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना |
लाभार्थी |
राजस्थान के निवासी |
श्रेणी |
राज्य सरकार योजनाएं |
अधिकारिक वेबसाइट |
हेल्थ केयर स्कीम के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने क्या कहा
अपनी सरकार की महत्वकांशी हेल्थ केयर निरोगी राजस्थान स्कीम की घोषणा के समय मुख्यमंत्री ने कहा की आम लोगों का स्वास्थ्य राज्य सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए बहुआयामी योजना बनाकर काम करने की आवश्यकता है। इसके लिए Mukhyamantri Nirogi Yojana Rajasthan को जनअभियान बनाया जायेगा इसके साथ ही शीघ्र ही खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए कड़े प्रावधान वाला कानून लागू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान योजना के प्रमुख तथ्य
- राज्य के सभी निवासी हेल्पलाइन नंबर तथा वेबसाइट के माध्यम से मुफ्त स्वास्थ्य सम्बन्धी सलाह ले सकेंगे।
- बुजुर्गो के लिए मेडिकल कॉलेज में जिरिएट्रिक डिपार्टमेंट खुलेंगे, जहा सभी बुजुर्ग मुफ्त जाँच व उपचार की सुविधा के पाएंगे।
- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा इस योजना को बहुआयामी योजना बनाकर काम करने पर जोर दिया जा रहा है।
- इसके साथ ही सरकार लोगो के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए कड़े प्रावधान वाला कानून शीघ्र लागू करेगी।
यह भी पढ़े – सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना राजस्थान 2021 आवेदन फॉर्म, Rajssp Apply
हम उम्मीद करते हैं की आपको मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान योजना से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।
यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।
Yojana ache ha KB aaya ge
This scheme will be implemented in the entire state from 17 December 2019.
shriman ji toll free no konse h
18001806127 vale to mana kr rhe h jan suchna portal ,ki hame ki jankari nhi h abhi