PGI Chandigarh Online Appointment | न्यू ओपीडी PGI Chandigarh रजिस्ट्रेशन

PGI Chandigarh Online Appointment :- की सुविधा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च चंडीगढ़ द्वारा की गयी है। देश के जो भी मरीज जो PGI चंडीगढ़ में पंजीकरण कराना चाहता है वह ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे अपनी अप्वाइंटमेंट निश्चित कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पीजीआई चंडीगढ़ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद अपको पंजीकरण संख्या प्राप्त होगी जिसकी सहायता से आप निर्धारित तिथि पर अपने अप्वाइंटमेंट नंबर के द्वारा ओपीडी में उपचार करा सकते हैं। यहाँ इस लेख में हम आपको PGI चंडीगढ़ में विभिन्न विभागों के अंतर्गत अप्वाइंटमेंट लेने के विषय में जानकारी प्रदान करेंगे।

PGI Chandigarh Online OPD Registration

सभी नए और पुराने मरीज (जो पहले उपचार प्राप्त कर चुके हैं) पीजीआई चंडीगढ़ के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट में ले सकते हैं।  पीजीआई चंडीगढ़ में मरीज उन्नत नेत्र केंद्र (नेत्र विज्ञान) ,त्वचा विज्ञान, जनरल सर्जरी, आंतरिक चिकित्सा, प्रसूति & प्रसूतिशास्र, ओरल हेल्थ साइंस सेंटर, हड्डी रोग समेत विभिन्न विभागों में उपचार करा सकते हैं। वह सभी मरीज जो PGI चंडीगढ़ में उपचार करा चुके हैं वह ऑनलाइन घर बैठे PGI चंडीगढ़ अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं। यहाँ पुरे देश के मरीज PGI Hospital चंडीगढ़ में उपचार करा सकते हैं। इसके लिए आपको पंजीकरण से सम्बंधित जानकारी नीचे लेख में विस्तार से दी गयी है।

पीजीआई चंडीगढ़ ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट का उद्देश्य

आज के समय में हॉस्पिटलों में मरीजों की संख्या में तेज़ी से इजाफा हो रहा है। हॉस्पिटल में विभिन्न विभागों में रजिस्ट्रेशन के लिए लम्बी-लम्बी लाइने देखने को मिलती है। इसी समस्या के समाधान के लिए PGI चंडीगढ़ ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट की सुविधा की शुरुआत की गयी है। पीजीआई चंडीगढ़ ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट की सुविधा से वह सभी मरीज जो लम्बी-लम्बी लाइनो में नहीं खड़ा रहना चाहते तब आपको घर बैठे ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट की सुविधा का लाभ लेना चाहिए। इस सुविधा के द्वारा आप बिना किसी परिशानी के निश्चित तिथि पर ओपीडी में उपचार प्राप्त कर सकते हैं।

पीजीआई चंडीगढ़ ऑनलाइन पंजीकरण की विशेषताएं

PGI चंडीगढ़ ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट/पंजीकरण के प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं: –

  • देश के किसी भी कोने में रहने वाले सभी मरीज PGI चंडीगढ़ में ओपीडी अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं।
  • सभी तरह के मरीज विभिन्न विभागों में ऑनलाइन ओपीडी अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं।
  • मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ हॉस्पिटल में लम्बी-लम्बी लाइनों में लगने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • अब मरीज घर बैठे  PGI चंडीगढ़ हॉस्पिटल में ओपीडी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

PGI चंडीगढ़ में प्रीपंजीकरण के लिए उपलब्ध विभाग

आप PGI चंडीगढ़ में निम्न विभागों के अंतर्गत प्री-पंजीकरण करा सकते हैं।

  • सिर और गर्दन की सर्जरी (ईएनटी)
  • उन्नत नेत्र केंद्र (नेत्र विज्ञान)
  • त्वचा विज्ञान
  • जनरल सर्जरी
  • आंतरिक चिकित्सा
  • प्रसूति & प्रसूतिशास्र
  • ओरल हेल्थ साइंस सेंटर
  • हड्डी रोग
  • ओटोलर्यनोलोजी
  • बाल चिकित्सा
  • बाल रोग विशेषज्ञ
  • प्लास्टिक सर्जरी
  • बाल चिकित्सा सर्जरी

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

PGI चंडीगढ़ ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट कैसे ले?

यदि कोई व्यक्ति PGI चंडीगढ़ हॉस्पिटल में इलाज करवाना चाहता है तब आपको पीजीआई चंडीगढ़ के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेना होगा इसके लिए प्रमुख चरण इस प्रकार हैं।

  • सबसे पहले आपको PGI चंडीगढ़ हॉस्पिटल में अपॉइंटमेंट के लिए पीजीआई चंडीगढ़ आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
PGI Chandigarh Online Appointment
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको ऑनलाइन अपॉइंटमेंट रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन पेज खुल जायेगा। आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सम्बंधित विभाग का नाम, जन्म तिथि ,आधार कार्ड नंबर ,माता-पिता का नाम दर्ज करना होगा।
PGI Chandigarh Online Appointment
  • इसके बाद आपको अपने व्यवसाय, पत्नी के व्यवसाय, गांव, क्षेत्र, पिन कोड तथा ईमेल आईडी दर्ज करने होगी।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Available Visit Date भाग पर क्लिक करके OPD में जाँच कराने के लिए सभी तारीखों का विवरण दिखाई देगा। यहाँ आप जिस दिन PGI में दिखाना चाहते है उस तारीख का चयन करे।
  • सभी प्रकार की जानकारी भरने तथा तिथि के चयन के बाद आप Register पर क्लिक कर दे। आपको आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से चुनी गई तिथि पर अपॉइंटमेंट के लिए पंजीकरण संख्या प्राप्त होगी।
  • आप इस पंजीकरण संख्या के द्वारा निश्चित तिथि पर PGI में जाकर उपचार करा सकते हैं। PGI में दिखाने के लिए निर्धारित तिथि पर आपको पीजीआई चंडीगढ़ हॉस्पिटल जाना होगा।
  • हॉस्पिटल में आपको रजिस्ट्रेशन काउंटर पर जाना होगा। हॉस्पिटल में यह काउंटर सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक खुला रहता है।
  • काउंटर पर, आपको पंजीकरण संख्या दिखाना होगा और अन्य विवरण (यदि पूछा जाए) देना होगा। आपको 10 रुपये का शुल्क देना होगा और ऑपरेटर आपको “रोगी जॉब कार्ड” देगा। आपको यह पेशेंट जॉब कार्ड संभल कर रखना होगा क्योंकि सभी इलाज की जानकारी इसी पर लिखी जाएँगी।

PGI चंडीगढ़ के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होने के बाद

  • रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद जब आप PGI Chandigarh Hospital में जायेगे तो जिन्होंने अपॉइंटमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन किया है उन सभी के लिए एक अलग काउंटर रखा गया है जिस पर आपको जाना होगा, जो सुबह 8 :00  बजे से 11 :00 बजे तक खुलता है |
  • इसके बाद काउंटर पर बैठे ऑपरेटर को आपको अपनी पंजीकरण संख्या दिखानी होगा और अन्य जानकारी देनी होगी और 10 रूपये का शुल्क भी देना होगा, अब काउंटर पर बैठा ऑपरेटर आपकी सभी चीज़े चेक करके आपको पेशेंट जॉब कार्ड देगा |
  • अब आप इस पेशेंट कार्ड ले और जिस डिपार्टमेंट में आप जाना चाहते है उस डिपार्टमेंट में जाये और डॉक्टर के केबिन के बाहर बैठे व्यक्ति को अपना कार्ड दे दे और डॉक्टर से मिलने के लिए अपने नंबर आने का इंतज़ार करे।

पुराने मरीज PGI चंडीगढ़ ओपीडी अप्वाइंटमेंट कैसे ले?

वह मरीज जो PGI चंडीगढ़ में पहले भी उपचार करा चुके है वह दिए गए चरणों के द्वारा दुबारा अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको PGI चंडीगढ़ हॉस्पिटल में अपॉइंटमेंट के लिए पीजीआई चंडीगढ़ आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको Online Pre Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
PGI चंडीगढ़ ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। यहाँ आपको केंद्रीय पंजीकरण नंबर के बारे में पूछा जायेगा जिसमे आपको Yes के विकल्प का चयन करना होगा।
PGI चंडीगढ़ ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट
  • अब आपके सामने  Enter CR Number का विकल्प खुल जायेगा। यहाँ आपको 12 डिजिट का OPD Number दर्ज करके “Generate OPD” पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। इस OTP को आपको PGI चंडीगढ़ हॉस्पिटल में आपको रजिस्ट्रेशन काउंटर पर ले जाकर अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं।

Leave a Comment