Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023: एकल द्वि पुत्री योजना आवेदन फॉर्म

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana –  राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के छात्रों के लिए समय-समय पर विभिन प्रकार की योजना को शुरू किया जाता है जिससे राज्य में शिक्षा स्तर में वृद्धि की जा सके। ऐसे में राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के छात्राओं के लिए राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना को शुरू किया है इस योजना के माध्यम से जिला स्तर या राज्य स्तर पर एक निश्चित स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को आर्थिक सहायता एवं पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। जो पात्र छात्रा इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर करके लाभ लेना चाहती है तो वह इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े। क्योंकि आज हम आपको इस लेख के माध्यम से राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना 2023 आवेदन फॉर्म से सम्बन्धी सभी महत्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है जो आपको इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने में सहायता करेगी।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गेहलोत जी द्वारा राज्य की छात्राओं को लिए राजस्थान एकल द्वी पुत्री योजना को शुरू किया है जिसके माध्यम से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर रैंक निश्चित रैंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को सहायता राशि के साथ इनाम प्रदान किया जाएगा। Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana के तहत अलग-अलग रैंकिंग के अनुसार बालिकाओं को सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह धनराशि लाभ्यर्थी छात्रों के बैंक अकाउंट में प्रदान की जाएगी। राज्य की जो पात्र छात्र इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करना चाहती है वह ऑफलाइन के माध्यम से अपना आवेदन कर सकती है आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2013 रखी गई है। ध्यान रहे बिना आवेदन किये छात्र इस योजना का लाभ लेने में असमर्थ रहेंगे। इसलिए आवेदन करना ज़रूरी है।

Rajasthan Vishwakarma Kamgar Kalyan Yojana

राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना Highlight

योजना का नामRajasthan Ekal Dwiputri Yojana 
संस्था का नामराजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर 
लाभार्थीकक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड की बालिकाएं 
उद्देश्यबोर्ड की परीक्षा में छात्राओं के अच्छे अंक आने पर सम्मानित करना
राज्यराजस्थान 
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana का उद्देश्य क्या है

  • राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की छात्राओं के लिए एकल द्वि पुत्री योजना को शुरू करने का उद्देश्य कक्षा 10वीं और 12वीं  रैंक लाने पर सहायता राशि एवं इनाम प्रदान करना है।
  • इसे देख राज्य के अन्य बच्चे भी शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित होंगी।
  • इस योजना के माध्यम से लड़कियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु सहायता मिल सकेगी।
  • राजस्थान सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।

राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना के तहत पुरस्कार राशि

  • राज्य स्तरीय पुरस्कार राशि माध्यमिक/माध्यमिक व्यावसायिक/प्रवेश का परीक्षा राज्य स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित कट ऑफ अंक या अधिक अंक प्राप्त बालिकाओं को 31,000 रुपए पुरस्कार राशि के रूप में दिए जाएंगे।
  • उच्च माध्यमिक/उच्च माध्यमिक व्यावसायिक परीक्षा/वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को 51,000 हजार पुरस्कार राशि दी जाएगी।
  • जिला स्तरीय पुरस्कार राशि माध्यमिक/माध्यमिक व्यावसायिक/प्रवेशिका परीक्षा जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित कट ऑफ अंक या अधिकांश अंक प्राप्त बालिकाओं को 11,000 रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
  • उच्च माध्यमिक उच्च माध्यमिक व्यावसायिक परीक्षा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित कट ऑफ अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को 11,000 रुपए पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023 राज्य स्तर पर Cut Off List

इस योजना के लिए छात्रा के बोर्ड परीक्षा 2022 में निम्न अनुसार राज्य स्तर पर कट ऑफ अंक होने चाहिए।

परीक्षा राज्य स्तरीय पर निर्धारित Cut Off Marks
माध्यमिक परीक्षा  579
माध्यमिक (व्यावसायिक)  575
उच्च माध्यमिक परीक्षा  (a) विज्ञान – 487 (b) वाणिज्य – 479 (c) कला – 485  
उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा  (a) विज्ञान – 483 (b)वाणिज्य – 453 (c) कला – 482  
वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा  485
प्रवेशिका परीक्षा  507

जिला स्तर पर कट ऑफ सूची

इस योजना के लिए अभ्यर्थी के बोर्ड परीक्षा 2022 में जिला स्तर पर कट ऑफ मार्क्स निम्नलिखित होने चाहिए। इसकी जानकारी सूचि में दी है।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023 के लिए पात्रता

  • आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना ज़रूरी है।
  • इस योजना के अंतर्गत कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की छात्राएं आवेदन करने हेतु पात्र होगी।
  • जिन बालिकाओं ने जिला स्तर और राज्य स्तर पर निश्चित स्थान तक निर्धारित कट ऑफ अंक या अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वह इस योजना के लिए पात्र होंगी।
  • यदि एक परिवार की एक मात्र संतान बेटी है या परिवार में दो संताने हैं और दोनों ही पुत्रियां है या तीन पुत्रियां हैं जिनमें से एक पुत्री के बाद दो जुड़वा पुत्रियां हैं आवेदन करने हेतु पात्र होगी।
  • उमीदवार का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना ज़रूरी है।

राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • संस्थान प्रधान का अनुशंसा पत्र
  • पिता का संतान संबंधी मूल शपथ पत्र
  • पहचान पत्र
  • बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों की सत्यापित फोटोकॉपी
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023 ऑनलाइन आवेदन

  • आवेदक को पहले राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana
  • अब आपको इस होम पेज पर एकल पुत्री द्वि पुत्री पुरस्कार योजना के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने नोटिफिकेशन आएगा जिसे आपको सही से पढ़ना है।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म को प्रिंट आउट कर लेना है।
  • अब इस फॉर्म में मालूम की गई सभी जानकारी को सही से दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको फॉर्म के साथ मांगे गए दस्तावेज़ सही से अपलोड करने है।
  • अब आपको अपने विद्यालय के संस्था प्रधान से अग्रेषित करवाना होगा।
  • इसके बाद आपको यह फॉर्म निर्धारित तिथि तक रजिस्टर्ड डाक से सचिव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर के पते पर भेज देना है।
  • इस तरह से आप आसानी से आवेदन कर सकते है।

Leave a Comment