Benefits of Rajasthan Sampark Portal | राजस्थान सम्पर्क पोर्टल के लाभ | सम्पर्क पोर्टल ऑनलाइन शिकायत दर्ज कैसे करे | How to Register Online Complaint om Rajasthan Sampark Portal
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के द्वारा राज्य के नागरिको विभिन प्रकार की सुविधा प्रदान करने के लिए Rajasthan Sampark Portal का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से राज्य के सभी लोगो को उनकी किसी भी प्रकार की समस्य का समाधान दर्ज करने के लिए सरकार के द्वारा मौका प्रदान किया जायेगा। इस पोर्टल की सहायता से आप पंचायत समिति एवं जिला स्तर पर राजस्थान सम्पर्क केन्द्रों पर शिकायतों को नि:शुल्क दर्ज करा सकते हैं, जिसके बाद उनकी समस्या का समाधान किया जायेगा ।
Rajasthan Sampark Portal 2023
आप अपनी किसी भी प्रकार की शिकायत राजस्थान संपर्क पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करा सकते है। इस पोर्टल के द्वारा राजस्थान के स्थायी निवासियों की समस्याओ के समाधान का कार्य किया जायेगा। अब आपको अपनी शिकायतों के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, आप इस पोर्टल पर ऑनलाइन मोड में अपनी शिकायत दर्ज कराकर त्वरित समाधान प्राप्त कर सकते हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने संपर्क पोर्टल हेल्पलाइन नंबर भी शुरू की है जिसके माध्यम से आपकी समस्याओ का समाधान किया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से आपके द्वारा अपनी शिकायत दर्ज कराने पर आपकी समस्या का समाधान 6 महीने के अंदर कर दिया जायेगा जिससे आपके समय की बचत होगी।

राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023 प्रमुख तथ्य
योजना का नाम | Rajasthan Sampark Portal 2023 |
आरम्भ की गई | मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के निवासी |
शिकायत पंजीकरण प्रक्रिया | ऑनलाइन |
उद्देश्य | लोगो की शिकायत का निवारण करना |
लाभ | जनसमस्याओं का त्वरित समाधान |
श्रेणी | राजस्थान सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | sampark.rajasthan.gov.in/ |
Objective of Rajasthan Sampark Portal
हम जानते हैं कि पहले के समय में किसी भी समस्या की शिकायत के लिए हमें सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। जिससे राजस्थान के नागरिकों का समय और ऊर्जा दोनों व्यर्थ हो जाती थी, फिर जल्दी किसी समस्या का समाधान नहीं हो पता था। इसलिए राजस्थान सरकार ने बहुत ही आसान तरीके से शिकायत दर्ज करने लिए संपर्क पोर्टल राजस्थान 2023 शिकायत पंजीकरण पोर्टल को शुरू किया है।
राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गयी इस ऑनलाइन सुविधा के ज़रिये राज्य के लोगो को किसी सरकारी दफ्तर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। इस ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से घर बैठे इंटरनेट की सहायता से राजस्थान संपर्क पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस ऑनलाइन पोर्टल का उद्देश्य नागरिकों को एक केंद्रीकृत मंच प्रदान करना है, जिससे इस सुविधा के ज़रिये राजस्थान के लोगो के समय की बचत हो।
Sampark Portal 2023 के लाभ
- राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गयी इस सुविधा का लाभ राज्य के सभी नागरिक उठा सकते हैं।
- राजस्थान संपर्क पोर्टल जन सामान्य की समस्याओं को दर्ज करने और शिकायतों का निवारण पाने का प्रयास है।
- इस सुविधा के ज़रिये कार्यालय में बिना उपस्थित हुए समस्याओं को ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा मिली है।
- राज्य के लोग पंचायत समिति एवं जिला स्तर पर राजस्थान सम्पर्क केन्द्रों पर शिकायतों को मुफ्त दर्ज करा सकते हैं।
- लोगों के लिए सिटीजन कॉल सेंटर (181) पर फ़ोन के माध्यम से शिकायतों को दर्ज कराने व् उसकी सूचना प्राप्त करने की मुफ्त सुविधा प्रदान की है।
- राजस्थान संपर्क पोर्टल के माध्यम से लोगो के समय की भी बचत होगी और उनको कही जाने की आवश्यकता भी नहीं होगी।
- इस सुविधा के ज़रिये आप घर बैठे ही ऑनलाइन जान शिकायत विभाग राजस्थान में शिकायत दर्ज कराने का प्रावधान किया है।
- राज्य सरकार पारदर्शिता और कम से कम शिकायतों को सुनिश्चित करके नागरिक सेवा वितरण में उत्कृष्टता लाने के लिए लगातार समाधानों का प्रयास कर रही है।
- लोगो को सही सेवा सुनिश्चित करने की दीक्षा के रूप में, “राजस्थान संपर्क” नामक एक परियोजना को आईटी और संचार विभाग के माध्यम से लागू किया जा रहा है।
- राजस्थान संपर्क पोर्टल माध्यम से किसी भी सरकारी विभाग या कार्यालय के खिलाफ भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
- इस सुविधा के ज़रिये आप शिकायत दर्ज करते हैं तो आपकी शिकायत पर 6 महीने के अंदर जाँच की जाएगी।
शिकायत पंजीकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश
- शिकायत लिखते समय सुचना को पूरा तथा बिंदुवार लिखना आवश्यक है।
- जब किसी समस्या से सम्बंधित शिकायत लिखते हैं तो उसमें अपना अपना मोबाइल नंबर, फ़ोन नंबर, पहचान नंबर अवश्य दर्ज करें, जिससे कि आपको एस. एम्.एस. के द्वारा सूचित किया जा सके |
- अगर अपने भूतकाल में कोई शिकायत दर्ज कराइ है तो उसका सन्दर्भ देना आवश्यक है।
- शिकायत करते समय न्यायिक रूप से विचाराधीन वादो को दर्ज न करें।
- जब आप किसी समस्या को लिखते हैं तो उस समस्या की श्रेणी जैसे- समस्या निजी है, या सार्वजानिक है या राजकीय कर्मचारी की है आदि को जरूर दर्ज करें।
- जो आप शिकायत दर्ज करतें हैं तो उसके बाद आपको एक रेफरेन्स नंबर मिलता है जिसको अपने भविष्य के लिए याद रखना है।
- यदि आप गलत शिकायत दर्ज करते हैं तो उसके उत्तरदायी स्वयं परिवाद होगा।
- शिकायत दर्ज करते समय दस्तावेज Output Resolution(ppi) 150 पर स्कैन करना है।
- सूचना के अधिकार के लिए यहाँ शिकायत दर्ज नहीं करे, एवं उसके लिए सम्बंधित विभाग से संपर्क करे।
राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023 ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण कैसे करे?
आपके द्वारा ऊपर दिए गए पात्रता मानदंडों को पूरा किये जाने की स्थिति में आप दिए गए चरणों के द्वारा ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको राजस्थान संपर्क पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर आपको “शिकायत दर्ज करे” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।

- इस पेज पर आपको “Register Grievance” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।

- इस दिए गए फॉर्म में आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी का विवरण जैसे- मोबाइल नंबर, शिकायतकर्ता का नाम, शिकायत विवरण आदि दर्ज करनी है और फिर अपने दस्तावेज़ों को अपलोड करके “Submit” बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस तरह आपका राजस्थान संपर्क पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन सफल हो जायेगा।
Sampark Portal Rajasthan, शिकायत पंजीकरण की स्थिति कैसे जांचे?
- सबसे पहले आपको राजस्थान संपर्क पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको “शिकायत की स्थिति देखे” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।

- इस पेज पर आपको “Grievance Id / Mobile No” दर्ज करके और कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद आपको “View” के बटन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने आवेदक की स्थिति प्रदर्शित हो जाएगी।
Feedback/Suggestion देने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको राजस्थान संपर्क पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको मेन्यू बार में “Feedback ” के लिंक पर क्लिक कर देना है।
- अब आप Feedback & Suggestion के लिंक पर क्लिक करें।

- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको अपना Grevience आईडी, मोबाइल नंबर, फीडबैक आदि को भर देना है।
- सभी जानकारियों को भरने के बाद आप दिए गए “Submit” के बटन पर क्लिक कर दें, इस प्रकार आप आसानी से अपना फीडबैक दर्ज करा सकते हैं।
Suggestion Status चेक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको राजस्थान संपर्क पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको “फीडबैक“ के लिंक पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर आपको सजेशन स्टेटस पर क्लिक करना है अब नए पेज पर आपको सभी पूछी गयी जानकारियों जैसे: – सजेशन आईडी और कैप्चा कोड आदि को भर देना है।

- सभी जानकारियों के विवरण को भरने के बाद आप दिए गए व्यू के बटन पर क्लिक कर दे। इस प्रकार आप सजेशन स्टेटस की जांच कर सकते हैं।
एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कैसे करे?
- सबसे पहले आपको राजस्थान संपर्क पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको सिटीजन कार्नर में Download Application Form के विकल्प पर क्लिक कर दे।
- आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, इस पेज पर आप अपनी इच्छा के अनुसार इंग्लिश और हिंदी में एप्लीकेशन फॉर्म की पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान संपर्क मोबाइल ऐप डाउनलोड कैसे करे?
- सबसे पहले आपको राजस्थान संपर्क पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको गेट ऐप के लिंक पर क्लिक कर देना है।
- अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके सेंड ऐप लिंक के ऑप्शन पर क्लिक करे ।
- जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके मोबाइल पर एक मैसेज आएगा जिसमें ऐप की लिंक होगी।
- आपको इस ऐप के लिंक पर क्लिक करके राजस्थान संपर्क मोबाइल ऐप को अपने मोबाइल फ़ोन में इनस्टॉल कर लेना है।
शिकायत का पुनस्मरण की स्थिति कैसे जांचे?
- सबसे पहले आपको राजस्थान संपर्क पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको शिकायत का पुन स्मरण के लिंक पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।

- इस पेज पर आपको सभी पूछी गयी जानकारियों को भर देना है।
- सभी जानकारियों के विवरण को भरने के बाद आप व्यू के बटन पर क्लिक कर दे।
राजस्थान संपर्क पोर्टल मोबाइल ऐप्प
यदि आप rajasthan sampark portal app डाउनलोड करना चाहते हो तो आपको सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ोन के गूगल प्लेस्टोर पर जाना होगा। तो गूगल प्ले स्टोर पर जाकर आप इसे डाउनलोड कर सकते है। Mobile app android और apple app store दोनों पर उपलब्ध है।
Contact Us
आप राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दी जा रही सेवाओं से सम्बंधित जानकारी के लिए नीचे दिए गए विभागीय अधिकारियो से संपर्क कर सकते हैं।
Department of Administrative Reforms
- Government Secretariat
- Jaipur- 302005 (Raj.), India
- Phone : 91(141) 2227889
- E-mail : cmv@rajasthan.gov.in
Department of Information Technology and Communications
- IT Building,Yojana Bhawan, Tilak Marg, C-Scheme
- Jaipur- 302005 (Raj), India
- Phone : 91(141)-5153222 (Ext. -Rajasthan Sampark – 21388, 21371; Tour – 21121)
- Fax : 91(141) 2222011
- E-mail : rajsampark@rajasthan.gov.in
Helpline Number
इस लेख में आपको राजस्थान संपर्क पोर्टल से सम्बंधित जानकारियां दी गयी है। अगर आप अभी भी किसी समस्या का सामना कर रहे हैं तब राजस्थान संपर्क पोर्टल की की हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
- Toll Free Number- 181
- Email ID- rajsampark@rajasthan.gov.in , cmv@rajasthan.gov.in
Important Download
यह भी पढ़े – पालनहार योजना राजस्थान 2020-21: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म
हम उम्मीद करते हैं की आपको राजस्थान संपर्क पोर्टल से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है। यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।