राजस्थान शुभ शक्ति योजना 2023: एप्लीकेशन फॉर्म & एप्लीकेशन स्टेटस

Rajasthan Shubh Shakti Yojana 2023 :- राजस्थान राज्य सरकार ने प्रदेश में निर्माण श्रमिको को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से राजस्थान शुभ शक्ति योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत अशोक गहलोत सरकार राज्य में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों, हितधारी श्रमिक अविवाहित महिलाओं और बेटियों को 55000 रूपये आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी। इस सहायता राशि का उपयोग कौशल विकास प्रशिक्षण तथा विवाह हेतु किया जा सकेगा। प्रदेश सरकार राज्य में निर्माण श्रमिकों के परिवार के सम्पूर्ण विकास के लिए अनेको योजनाओं पर कार्य कर रही है इसी क्रम में Rajasthan Shubh Shakti Yojana 2023 को शुरू किया गया है। राजस्थान सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाने वाली सहायता राशि के माध्यम से श्रमिक महिलाये ,बेटियाँ आगे की शिक्षा या व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने धनराशि का उपयोग कर सकेंगी।

राजस्थान जन आधार कार्ड

Rajasthan Shubh Shakti Yojana 2023

राजस्थान सरकार द्वारा नियमित निर्माण श्रमिकों तथा हितधारी अविवाहित श्रमिकों तथा बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से राजस्थान शुभ शक्ति योजना की शुरुआत की गयी है। इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि के माध्यम से निर्माण श्रमिक कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त वह सहायता राशि का उपयोग बिटिया के विवाह के लिए भी कर सकेंगे। Rajasthan Shubh Shakti Yojana 2023 के अंतर्गत अधिकतम् दो पुत्रियों अथवा महिला हिताधिकारी को और उसकी एक पुत्री को प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने का अधिकार होगा। राजस्थान शुभ शक्ति योजना 2022 के अंतर्गत लड़की के माता-पिता अथवा दोनों, कम से कम एक वर्ष से मण्डल में पंजीकृत हिताधिकारी/निर्माण श्रमिक होंने चाहिए।

राजस्थान शुभ शक्ति योजना

Overview of Rajasthan Shubh Shakti Yojana

योजना का नाम शुभ शक्ति योजना
आरम्भ की गई मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा
लाभार्थी प्रदेश के निर्माण श्रमिक
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
उद्देश्य आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभ 55000 रुपये आर्थिक सहायता
श्रेणी राजस्थान सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट labour.rajasthan.gov.in/SchemeReport.aspx

राजस्थान शुभ शक्ति योजना 2023 प्रमुख उद्देश्य

राज्य के श्रमिक लोग आर्थिक रूप से कमजोर के कारण अपनी बेटियों का पालन पोषण अच्छे तरीको से नहीं कर पाते है ना ही उन बेटियों को उच्च शिक्षा नहीं प्रदान की जाती है और हमारे देश में कुछ लोग अपनी बेटियों को बोझ समझते है। इन सब परेशानियों को देखते हुए राज्य सरकार ने इस राजस्थान शुभ शक्ति योजना 2022 को शुरु किया है। राज्य की पंजीकृत श्रमिक परिवार की महिलाओ और अविवाहित बालिकाओ को सरकार की तरफ से 55000 रूपये की वित्तिय सहयता प्रदान करना और महिलाओ और बालिकाओ को उच्च शिक्षा एवं व्यसाय आदि को प्रोत्साहित करना है। इस योजना के माध्यम से राज्य हिट के लिए बेटियों की रक्षा करना है।

 राजस्थान विकलांग पेंशन योजना

राजस्थान सरकार की शुभ शक्ति योजना की प्रमुख विशेषताएं

  • प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी इस योजना का लाभ प्रदेश में स्थायी रूप में कार्यरत निर्माण श्रमिकों को दिया जायेगा।
  • सभी निर्माण श्रमिक प्राप्त सहायता राशि का उपयोग कौशल प्रशिक्षण तथा अपने स्वयं के व्यवसाय की स्थापना में कर सकेंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार श्रमिक परिवार की अविवाहित लड़कियों और महिला हिताधिकारी को 55000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान  की जाएगी।
  • सर्वप्रथम महिलाओ तथा अविवाहित लड़कियों को निर्माण क्षेत्र में काम करने की स्थिति में योजना का लाभ दिया जायेगा।
  • Rajasthan Shubh Shakti Yojana 2023 प्रदेश सरकार द्वारा निर्माण श्रमिकों के सर्वागीण विकास तथा उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।

Rajasthan Shubh Shakti Yojana 2023 पात्रता मानदंड

वह सभी श्रमिक परिवार जो इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा। सभी आवश्यक पात्रता मानदंडों को जानकारी इस प्रकार है।

  • केवल राजस्थान के स्थायी निवासी महिला स्त्री तथा बालिका द्वारा ही इस योजना का लाभ लिया जा सकता है।
  • राजस्थान सरकार द्वारा इस योजना का लाभ प्रदेश में निर्माण श्रमिको की स्त्रियों तथा बेटियों को दिया जायेगा।
  • आवेदक महिला अथवा बिटिया का 8वी कक्षा पास होना अनिवार्य है।
  • प्रदेश सरकार द्वारा अविवाहित लड़कियों में ही सहायता राशि का वितरण किया जायेगा।
  • राजस्थान शुभ शक्ति योजना के अंतर्गत 90 दिन से अधिक निर्माण श्रमिक के रूप में कार्यरत आवेदक द्वारा ही आवेदन किया जा सकेगा।
  • यदि आवेदक द्वारा Rajasthan Shubh Shakti Yojana के सम्बन्ध में आवेदन हिताधिकारी द्वारा 1 वर्ष की अवधि पूरी होने पर ही प्रस्तुत किया जा सकेगा। इसके साथ ही आवेदक के पास वेध पहचान पत्र भी होना अनिवार्य हो।

आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र की कॉपी
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की जानकारी
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो
  • भामाशाह कार्ड
  • बालिका का आयु प्रमाण पत्र
  • 8वी कक्षा की मार्कशीट
  • मोबाइल नंबर
  • हिताधिकारी पंजीयन परिचय पत्र की प्रतिलिपि।

Raj Kaushal Yojana Portal

राजस्थान शुभ शक्ति योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

आपके द्वारा ऊपर दिए गए सभी पात्रता मानदंडों को पूरा किये जाने तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता की स्थिति में आप दिए गए चरणों के द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

  • सबसे पहले आवेदक को श्रम विभाग राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसका होमपेज कुछ इस तरह से आपकी कंप्यूटर और मोबाइल स्क्रीन पर दिखाई देगा।
राजस्थान शुभ शक्ति योजना
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको दिए गए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक ऑनलाइन फॉर्म खुल जायेगा।
  • आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपने शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र से सम्बंधित सभी जानकारियों का विवरण दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद अंतिम चरण में आपको सभी दस्तावेजों को फॉर्म में निर्धारित स्थान पर अपलोड करके अपने द्वारा दर्ज जानकारी की जाँच के पश्चात् सबमिट के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आपका ऑनलाइन माध्यम से राजस्थान शुभ शक्ति योजना के लिए रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा। आप ऑफलाइन माध्यम से भी इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते है जिसके लिए आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा।

राजस्थान शुभ शक्ति योजना 2023 ऑफलाइन आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसे बाद आपके सामने वेबसाइट के होमपेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको डाउनलोड का विकल्प दिखाई देगा, आपको इस विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आवेदन फॉर्म खुल जायेगा, आपको Application Form PDF को डाउनलोड करके सभी आवश्यक जानकारियो के विवरण को भर देना है।
  • सभी जानकरियों को भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म को क्षेत्रीय श्रम विभाग या मण्डल सचिव, या अन्य विभाग के सक्षम अधिकारी के पास जमा करा देना है।

Contact Us

  • सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको Contact Us का विकल्प दिखाई देगा, आपको इस विकल्प पर क्लिक कर देना है।
Contact Us
  • इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने का नया पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको कांटेक्ट डिटेल्स दिखाई देंगी।

Leave a Comment