Rajasthan Tarbandi Yojana :- राजस्थान सरकार अपने राज्य के किसानों को कभी ऋण उपलब्ध करने तो कभी सामाजिक एवं आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए समय-समय पर आवश्यक कदम उठाती रहती है। जिससे राज्य के किसानों का विकास किया जा सके। आज हम आपको राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के छोटे और सीमांत किसानों के हित में शुरू की गई राजस्थान तारबंदी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को उनकी कृषि योग्य भूमि की तारबंदी यानी बाड़ बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। तारबंदी करने में आने वाले खर्च में से राजस्थान सरकार द्वारा 50% खर्चा वहन किया जाएगा और शेष बचा हुआ 50% खर्चा किसानों द्वारा स्वयं वहन किया जाएगा। अगर आप भी Tarbandi Yojana 2024 का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। क्योंकि हमारा यह लेख आपको इस योजना का लाभ प्राप्त करते समय बहुत ही सहायता प्रदान करेगा ।
Table of Contents
Rajasthan Tarbandi Yojana 2024-राजस्थान तारबंदी योजना
राजस्थान तारबंदी योजना को राज्य के छोटे और सीमांत किसानों को उनकी जमीन की तारबंदी कराने में आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के तहत लगभग 400 मीटर तक की तारबंदी के लिए सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी। जिसके लिए सरकार द्वारा लगभग 3 लाख 96 हजार रुपए तक की राशि प्रदान की जाएगी। सरकार ने Rajasthan Tarbandi Yojana के तहत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए 8 करोड़ रुपए का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस योजना के द्वारा तारबंदी हो जाने के बाद आवारा पशुओं के कारण होने वाले नुकसान से किसानों को बचाया जा सकेगा। जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। लेकिन उन्हीं किसानों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा जिनके पास कम से कम 0.5 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है।
Key Highlights Of Tarbandi Yojana Rajasthan 2024
योजना का नाम | राजस्थान तारबंदी योजना |
शुरू की गई | राजस्थान सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के छोटे और सीमांत किसान |
उद्देश्य | तारबंदी के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना |
साल | 2024 |
राज्य | राजस्थान |
कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना
राजस्थान तारबंदी योजना का उद्देश्य
इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के छोटे और सीमांत किसानों की कृषि योग्य भूमि की तारबंदी करना है। क्योंकि आवारा पशुओं के कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचता है। जिसके कारण छोटे और सीमांत किसानों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब राजस्थान तारबंदी योजना 2022 का लाभ प्राप्त करके किसान अपनी खेती की जमीन के चारों तरफ तारबंदी कर सकते हैं। जिससे आवारा पशु खेत के अंदर नहीं जा पाएंगे और किसान इनके द्वारा होने वाले नुकसान से बच सकेगा। हमारी दृष्टि से राजस्थान सरकार का यह निर्णय बहुत ही सराहनीय है। क्योंकि इसके द्वारा छोटे और सीमांत किसानों को भविष्य के लिए आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा।
राजस्थान तारबंदी योजना 2024 के लाभ एवं विशेषताएं
- राजस्थान सरकार द्वारा Rajasthan Tarbandi Yojana 2024 की शुरुआत की गई है।
- इस योजना के द्वारा किसानों को उनकी भूमि पर तारबंदी करवाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- तारबंदी करवाने में आने वाले व्यय का 50% सरकार द्वारा एवं शेष बचा हुआ 50 % किसान द्वारा खुद वहन किया जाएगा। इसमें अधिकतम प्रदेश सरकार द्वारा ₹40000 तक का खर्चा प्रदान किया जाएगा।
- Tarbandi Yojana Rajasthan के तहत राज्य के छोटे और सीमांत किसानों को ही लाभान्वित किया जाएगा।
- अधिकतम 400 मीटर तक की कृषि योग्य भूमि पर ही तारबंदी के लिए ही सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
- प्रदेश सरकार द्वारा लगभग 3 लाख 96 रुपए तक की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।
- इस योजना के द्वारा फसल को आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा।
- तारबंदी से किसानों की भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी जिससे वह भविष्य के लिए आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
राजस्थान तारबंदी योजना के तहत पात्रता
- आवेदनकर्ता को राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक किसान होना चाहिए।
- कम से कम 0.5 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि वाले किसान ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।
- किसान का बैंक खाता होना चाहिए क्योंकि सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता की धनराशि लाभार्थी के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- जमीन की जमाबंदी
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
राजस्थान तारबंदी योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया
जो भी इच्छुक लाभार्थी Tarbandi Yojana Rajasthan के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें कृषि विभाग राजस्थान की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपको वेबसाइट से Tarbandi Yojana Application Form PDF डाउनलोड करके एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लेना है। अब आपको फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे- आवेदक का नाम, आधार नंबर, पिता का नाम, मोबाइल नंबर आदि दर्ज कर देना है। इसके बाद सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को फॉर्म से अटैच करना है। अब आपको अपने नजदीकी कृषि विभाग में जाकर इस आवेदन फॉर्म को जमा कर देना है। इस प्रकार आप Tarbandi Yojana Rajasthan के तहत आवेदन कर सकते हैं।