राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2023: Rashtriya Vayoshri Yojana ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Rashtriya Vayoshri Yojana 2023:- की शुरुआत केंद्र सरकार के द्वारा वृद्ध नागरिको को लाभ पहुंचाने के लिए की गयी है। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वृद्ध नागरिको को केंद्र सरकार के द्वारा जीवन सहायक उपकरण उपलब्ध कराये जाते हैं। इस योजना की शुरुआत गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले वृद्धजनो को लाभ पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वर्ष 2017 में की गयी थी। 60 वर्ष की आयु के आते-आते इंसान को दूसरे के सहारे की आवश्यकता पड़ ही जाती है। कुछ वृद्धजनो को उनके बच्चो के द्वारा वृद्धावस्था में सहारा दिया जाता है जबकि कुछ वृद्धजनो को सहारा नहीं मिल पाता। ऐसे ही बेसहारा वृद्धजनो को सहारा देने के लिए राष्ट्रीय वयोश्री योजना की शुरुआत की गयी है। इस योजना के माध्यम से समाज के उन गरीब एंव निर्धन बुजुर्गो को मुफ्त में व्हीलचेयर और अन्य सहायक उपकरण मुहैया कराये जायेंगे।

Rashtriya Vayoshri Yojana 2023

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा वर्ष 2017 में वृद्धजनो को सहारा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय वयोश्री योजना की औपचारिक शुरुआत की गयी है। इस योजना के अंतर्गत वृद्ध बेसहारा लोगो को जीवन सहायक उपकरण उपलब्ध कराये जायेंगे। वर्ष 2017 में शुरुआत के बाद से अब तक सेकड़ो बुजुर्गो को इस योजना के माध्यम से लाभान्वित किया जा चूका है। इस योजना का उद्देश्य समाज के उस गरीब वर्ग के बुजुर्गों को लाभ पंहुचाना है जो बढ़ती उम्र के साथ चलने-फिरने में दिक़्क़्क़तों को सामना कर रहे हैं। इस योजना के माध्यम से BPL श्रेणी के परिवारों के वृद्धजनो को लाभान्वित करने का काम किया जायेगा। यहाँ इस लेख में है आपको राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन प्रकिया, पात्रता मानदंड एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्रदान करेंगे।

राष्ट्रीय वयोश्री योजना का उद्देश्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू की गयी राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों के वृद्धजनो को जीवन सहायक उपकरण उप्लब्श कराना है। आप सभी जानते हैं की बढ़ती उम्र का साथ-साथ चलने-फिरने में परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में अधिकतर वृद्धजनो को उनके बच्चो के द्वारा वृद्धावस्था में सहारा दिया जाता है जबकि कुछ वृद्धजन बेसहारा छोड़ दिए जाते हैं। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय वयोश्री योजना की शुरुआत की गयी है। इस योजना तहत वह सभी वृद्धजन जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं उन्हें मुफ्त में व्हीलचेयर और अन्य सहायक उपकरण मुहैया कराया जायेगा। केंद्र सर्कार की इस बहुउद्देष्य Rashtriya Vayoshri Yojana का मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब वर्ग से आने वाले बुजुर्गों को लाभ पंहुचाना है जो बढ़ती उम्र के साथ चलने-फिरने में दिक़्क़्कतों को सामना कर रहे हैं। इस योजना के तहत बेसहारा वृद्ध नागरिको को सहारा दिया जायेगा।

राष्ट्रीय वयोश्री योजना के मुख्य तथ्य

  • इस योजना के तहत, गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों, और गरीब लोगों को केंद्र सरकार द्वारा व्हीलचेयर और अन्य सामान जैसे जीवन सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे।
  • राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2021 के तहत पात्र वरिष्ठ नागरिकों को उनकी विकलांगता / कमजोरी के अनुसार मुफ्त उपकरण वितरित किए जाएंगे। एक ही व्यक्ति में कई विकलांगता / कमजोरी के मामले में, प्रत्येक विकलांगता / कमजोरी के लिए अलग-अलग उपकरणदिए जाएंगे।
  • ये उपकरण वरिष्ठ नागरिकों को उम्र से संबंधित शारीरिक समस्याओं से निपटने और परिवार के अन्य सदस्यों पर उनकी निर्भरता को कम करने में मदद करेंगे, जिससे उन्हें बेहतर जीवन जीने का अवसर मिलेगा।
  • 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में वरिष्ठ नागरिकों की आबादी 10.38 करोड़ है। 70 प्रतिशत से अधिक वरिष्ठ नागरिक ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं। वृद्धावस्था में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक अक्षमताओं से पीड़ित हैं। इस राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2023 के माध्यम से इन सभी बुजुर्गों की मदद करना सरकार का मुख्य उद्देश्य है।

Highlights of Rashtriya Vayoshri Yojana

योजना का नामराष्ट्रीय वयोश्री योजना
आरम्भ की गईप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा
लाभार्थीवृद्धजन
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यवृद्धजनों के जीवन सहायक उपकरण उपलब्ध कराना
श्रेणीकेंद्र सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटwww.alimco.in/

Rashtriya Vayoshri Yojana जीवन सहायक उपकरणों की सूची

इस योजना के तहत लाभार्थी परिवार को बिलकुल मुफ्त में उपकरण उपलब्ध कराये जायेंगे। प्रत्येक लाभार्थी परिवार को उपकरणों की संख्या परिवार में लाभार्थी सदस्यों की संख्या पर निर्भर करेगी। प्रत्येक लाभार्थी को डॉक्टर से जांच के बाद ही उपकरण उपलब्ध कराये जायेंगे। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत दी जाने वाले उपकरण इस प्रकार हैं।

पीएम स्वनिधि योजना

  • वॉकिंग स्टिक
  • एल्बो कक्रचेस
  • ट्राइपॉड्स
  • क्वैडपोड
  • श्रवण यंत्र
  • व्हील चेयर
  • कृत्रि मडेंचर्स
  • स्पेक्टल्स

राष्ट्रीय व्योश्री योजना के अंतर्गत लाभार्थी होने वाले नागरिकों की राज्यवार एवं वर्ष वार कुल संख्या

सीरियल नंबरराज्य/केंद्र शासित प्रदेशलाभार्थियों की संख्या
2017-182018-19
1आंध्र प्रदेश27202682
2अरुणाचल प्रदेश384
3Bihar1665261
4छत्तीसगढ़31
5Delhi14801384
6Goa2407
7Gujraat2760
8Haryana1611563
9हिमाचल प्रदेश76118
10झारखंड2196
11कर्नाटका1316
12Karela687275
13लक्ष्यदीप528
14Madhya Pradesh398010959
15महाराष्ट्र31263217
16मेघालय18225469
17पुडुचेरी1529
18Punjab804
19Rajasthan4210
20सिक्किम1814
21तमिल नाडु1152
22तेलंगाना1473
23त्रिपुरा795
24Uttar Pradesh40802807
25Uttrakhand11001537
कुल लाभार्थियों की संख्या3406936870

Rashtriya Vayoshri Yojana पात्रता मानदंड

  • केवल 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनो के द्वारा ही इस योजना का लाभ लिया जा सकता है।
  • बीपीएल/एपीएल श्रेणी से आने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को ही इस योजना का लाभ दिया जायेगा।
  • भारत के स्थायी निवासी नागरिको के द्वारा ही इस योजना का लाभ लिए जा सकता हैं, अन्य देशो के नागरिक इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं हैं।

राष्ट्रीय व्योश्री योजना के अंतर्गत कवर किए गए जिले

  • कुल 325 जिलों का चयन राष्ट्रीय व्योश्री योजना के कार्यवन्त के लिए किया जायेगा।
  • आवेदक की पहचान के लिए मूल्यांकन शिविर 135 जिलों में पुरे किये जा चुके है।
  • सरकार के द्वारा 77 वितरण शिविर आयोजित किए गए है। जिसके अंतर्गत बीपीएल श्रेणी के 70939 वरिष्ठ नागरिक लाभवंती हुए है।

राष्ट्रीय वयोश्री योजना आवश्यक दस्तावेज

  • पहचान का प्रमाण
    • आधार कार्ड
    • ड्राइविंग लाइसेंस
    • राशन कार्ड
    • पासपोर्ट
  • वृद्धा पेंशन लिए जाने की स्थिति में सम्बंधित दस्तावेज
  • शाररिक अक्षमता की स्थिति में प्रमाण पत्र या मेडिकल रिपोर्ट

राष्ट्रीय वयोश्री योजना – Rashtriya Vayoshri Yojana ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

आपके द्वारा ऊपर दिए गए पात्रता मानदंडों को पूरा किये जाने की स्थिति में आप राष्ट्रीय वयोश्री योजना (Rashtriya Vayoshri Yojana) के तहत ऑनलाइन मोड में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको न्याय और सामाजिक कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
राष्ट्रीय वयोश्री योजना
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको Vayoshri Registration के बटन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
Rashtriya Vayoshri Yojana Application Form
  • इस पेज पर आपको एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा। आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सभी जानकारियां जैसे: – नाम, आवासीय पता, जिला, राज्य, तहसील आदि की जानकारियों को दर्ज कर देना है।
  • सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद आपको चित्र में दिए गए कॅप्टचा कोड को दर्ज करके “Submit” के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आपका निम्न चरणों का पालन किये जाने की स्थिति में आप राष्ट्रीय वयोश्री योजना (Rashtriya Vayoshri Yojana) के तहत रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

आवेदन की स्थिति की जांच कैसे करे?

आप अपने आवेदन की स्थिति भी देख सकते हैं, इसके लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें।

  • सबसे पहले आपको न्याय और सामाजिक कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “Track & View” के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
  • अब इस पेज पर दिए गए बॉक्स में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरें और फिर सर्च के बटन पर क्लिक करें।
  • सर्च का बटन दबाने के बाद आपका एप्लीकेशन स्टेटस आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा।

Contact Us

हमने अपनी पोस्ट के माध्यम से, राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। अगर इसके बाद भी आपको किसी तरह की समस्या आ रही है, तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अपनी सभी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं यां आप निचे दी गयी कांटेक्ट डिटेल्स के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

  • “भारतीय कृत्रिम अंग विनिर्माण निगम,
  • जीटी रोड, कानपुर – 209217”
  • फोन नंबर: 91-512-2770873, 2770687, 2770817
  • फैक्स: 91-512-2770617, 2770051, 2770123
  • टोल-फ्री नंबर: 1800-180-5129
  • वेबसाइट: http://www.alimco.in
  • ई-मेल आईडी: alimco@alimco.in

Leave a Comment