टोल प्लाजा रेट | टोल प्लाजा रेट लिस्ट | SMS के द्वारा टोल टैक्स की जानकारी | टोल प्लाजा रेट व अन्य जानकारी घर बैठे जाने
आजकल की दौड़ भाग भरी जिंदगी में हमें व्यावसायिक कार्यो से रोजाना एक शहर से दूसरे शहर के चक्कर लगाने पड़ते है। हाइवे व् अन्य बड़े राजमार्गो पर हमें टोल टैक्स जमा करना होता है। टोल प्लाजा रेट व अन्य जानकारी जानने की जरूरत हमें तब पड़ती है जब टोल नाके पर घोषित टैक्स के अलावा कुछ ज्यादा पैसे वसूल लिए जाते है। हम आपको बताएँगे की आप कैसे एक SMS की मदद से टोल टैक्स की जानकारी प्राप्त कर सकते है। जब हम अपने वाहन से व्यावसायिक या अन्य कार्यो से एक शहर से दूसरे शहर जाने की प्लानिंग करते हैं तो हम सामान्यतः दूरी के हिसाब से सिर्फ पेट्रोल या डीजल के खर्च का हिसाब ही लगाते हैं। हम इसमें टोल नाके पर लिए जाने वाले टोल टैक्स को जोड़ना भूल जाते है। यदि ऐसे समय में टोल पर आपसे नॉर्मल टैक्स के अलावा कुछ ज्यादा पैसे वसूल लिए जाये तो आपकी सारी प्लानिंग ख़राब हो जाती है।
Table of Contents
SMS के द्वारा टोल प्लाजा रेट की जानकारी कैसे जाने?
आप आसानी से अपनी यात्रा के दौरान {वाहन के अनुसार} मार्ग में पड़ने वाले टोल प्लाजा रेट की जानकारी एसएमएस के द्वारा प्राप्त कर सकते है।
- सामान्य रूप से टोल प्लाजा रेट जानने के लिए अपने मोबाइल से 56070 पर एसएमएस भेजें।
- अपने यात्रा मार्ग में पड़ने वाले टोल प्लाजा पर लागू टोल रेट जानने के लिए TIS < Toll Plaza ID टाइप कर एसएमएस कर दे।
- किसी राज्य के विशेष टोल प्लाजा की सूची और आईडी जानने के लिए TIS < State Code> < NH No. > टाइप कर उपरोक्त नंबर पर एसएमएस कर दे।
- राज्य का कोड व्हिकल रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर दो करैक्टर का होना चाहिए जैसे कि दिल्ली के लिए DL, हरियाणा के लिए HR, तेलंगाना के लिए TS आदि।
इस प्रकिया को फॉलो करने पर टोल प्लाजा के टोल रेट एसएमएस के द्वारा आपके मोबाइल पर आ जायेंगे।

डेस्कटॉप/ लैपटॉप द्वारा टोल प्लाजा रेट व अन्य जानकारियां कैसे प्राप्त करे?
आप डेस्कटॉप/ लैपटॉप के द्वारा भी आधिकारिक वेबसाइट लॉगिन करके भी यात्रा से पहले टोल प्लाजा रेट की जानकारी हासिल कर सकते है। इसके लिए आपको उन दो शहरों की जानकारी जिनके बीच सफर करना है तथा इंटरनेट से जुड़े कंप्यूटर अथवा मोबाइल फ़ोन की आवश्यकता होगी।
- सबसे पहले आपको भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।

- वेबसाइट के होमपेज पर आपको मेन्यू बार में Toll Plaza सेक्शन में On Map के लिंक पर क्लिक कर देना है।
- अब लोडिंग के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा जहा भारत के नक़्शे में आपको सभी टोल प्लाजा की स्थिति दिखाई देगी।

- आप मैप के ऊपर दी गयी जानकारी के द्वारा Public Funded, BOT, OMT, Bridges आदि टोल प्लाजा की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

- आप नक़्शे में दिए गए प्रतीको पर क्लिक करके उस स्थान से संबंधित टोल प्लाजा रेट सहित उसके स्थान, उस पर हुए खर्च, अब तक इक्कट्ठा राजस्व, टोल प्लाजा रेट लागू होने की तारीख, चित्र, नजदीक उपलब्ध सुविधाएं आदि जानकारियाँ पा सकते हैं।

- वेबसाइट के बाएं ओर आपको दो विकल्प दिए जायेंगे आप इन दो विकल्पों के द्वारा अपने टोल प्लाजा की जानकारी प्राप्त कर सकते है। विकल्प इस प्रकार है:-
- Search Toll Plaza
- Toll Plaza Between Two Stations

- अपने यात्रा के दौरान पड़ने वाले टोल प्लाजा की जानकारी तथा टोल टैक्स की जानकारी के लिए “Toll Plaza Between Two Stations“ लिंक पर क्लिक कर दे।
- अब आपको अपनी यात्रा के प्रारंभिक चरण तथा गंतव्य की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। आप यह प्रकिया धीमी गति से करे क्योकि आपको वेबसाइट द्वारा आपके लिखे जा रहे नाम से मिलता जुलता नाम, डाटाबेस से दिखाया जाता रहेगा। जिससे आप आसानी से स्थान का चुनाव कर सकते है।

- अपनी यात्रा के स्थानों की जानकारी उपलब्ध कराने के बाद अब आपको अपने वाहन का चुनाव करना होगा। आप कार/ जीप से ले कर 7 या अधिक एक्सेल वाली गाड़ी का चयन कर सकते है। इसके बाद आप Search पर क्लिक कर दे।
- इसके बाद आपके सामने नक़्शे के माध्यम से मार्ग में पड़ने वाले टोल प्लाजा की स्थिति की जानकारी आ जाएगी।

- आप टोल प्लाजा प्रतीक पर क्लिक करके अपने वाहन के अनुसार टोल टैक्स की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

इसके साथ ही आप यात्रा मार्ग में पड़ने वाले लाइव ट्रैफिक की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है।
अपने मोबाइल फ़ोन पर लाइव ट्रैफिक की जानकारी कैसे प्राप्त करे?
आप अपने मोबाइल फ़ोन के द्वारा भी आधिकारिक वेबसाइट लॉगिन करके भी यात्रा से पहले यात्रा मार्ग में पड़ने वाले ट्रैफिक की स्थिति की जाँच कर सकते हैं। इस सुविधा से आप अधिक ट्रैफिक होने की स्थिति में नए मार्ग से यात्रा कर समय से गंतव्य तक पंहुचा सकते हैं।
- सबसे पहले आपको भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको मेन्यू बार में Toll Plaza सेक्शन में ON Map के लिंक पर क्लिक कर देना है।
- अब लोडिंग के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा जहा भारत के नक़्शे में आपको सभी टोल प्लाजा की स्थिति दिखाई देगी।
- वेबसाइट के बाएं ओर आपको दो विकल्प दिए जायेंगे आप इन दो विकल्पों के द्वारा अपने टोल प्लाजा की जानकारी प्राप्त कर सकते है। विकल्प इस प्रकार है:-
- Search Toll Plaza
- Toll Plaza Between Two Stations
- अपने यात्रा के दौरान पड़ने वाले टोल प्लाजा की जानकारी तथा टोल टैक्स की जानकारी के लिए “Toll Plaza Between Two Stations“ लिंक पर क्लिक कर दे।
- अब आपको अपनी यात्रा के प्रारंभिक चरण तथा गंतव्य की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। आप यह प्रकिया धीमी गति से करे क्योकि आपको वेबसाइट द्वारा आपके लिखे जा रहे नाम से मिलता जुलता नाम, डाटाबेस से दिखाया जाता रहेगा। जिससे आप आसानी से स्थान का चुनाव कर सकते है।
- अपनी यात्रा के स्थानों की जानकारी उपलब्ध कराने के बाद अब आपको अपने वाहन का चुनाव करना होगा। आप कार/ जीप से ले कर 7 या अधिक एक्सेल वाली गाड़ी का चयन कर सकते है। इसके बाद आप Search पर क्लिक कर दे।
- इसके बाद आपके सामने यात्रा विवरण सेक्शन में यात्रा के दौरान पड़ने वाले स्थानों की जानकारी दिखाई देगी। यहाँ आपको स्थान का चयन करने सामने दिए गए (Live Traffic) के लिंक पर क्लिक कर देना है।

- अब आपको गूगल मैप पर रिडायरेक्ट कर दिया जायेगा, आप गूगल मैप में यात्रा मार्ग में पड़ने वाले ट्रैफिक की स्थिति देख सकते हैं।

यहाँ आप गूगल मैप में दिए गए चिन्हों के अनुसार यात्रा मार्ग में पड़ने वाले Live ट्रैफिक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
मोबाइल ऐप के द्वारा टोल प्लाजा रेट व अन्य जानकारियां कैसे प्राप्त करे?
आप एंड्राइड मोबाइल ऐप के प्रयोग द्वारा भी यात्रा से पहले ही यात्रा को दौरान पड़ने वाले टोल प्लाजा पर टोल टैक्स रेट की जानकारी हासिल कर सकते है। इसके लिए आपको दिए गए चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको सर्च बार में “Sukhad Yatra” टाइप करके Enter प्रेस कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने कुछ रिजल्ट आ जायेंगे। आपको दिए गए चित्र के अनुसार “सुखद यात्रा” ऐप पर क्लिक करके ऐप को अपने मोबाइल फ़ोन में इनस्टॉल कर लेना है।

- इसके बाद आप आसानी से ऐप में बताये गए दिशा-निर्देशों के अनुसार टोल प्लाजा रेट व अन्य जानकारिया प्राप्त कर सकते है।
यह भी पढ़े – कॉमन सर्विस सेंटर ऑनलाइन कैसे खोले, पूरी जानकारी
हम उम्मीद करते हैं की आपको टोल प्लाजा रेट टोल टैक्स की जानकारी से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।
यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।
पूछे गए प्रमुख प्रश्नो के उत्तर
यदि आपने 12 घंटो के लिए भुगतान किया है तो आप 12 घंटो में कितनी ही बार टोल प्लाजा से आते है तो आपको कोई टोल देने की आवश्यकता नहीं है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा एक आरटीआई के जवाब से कहा गया की यदि किसी वाहन को टोल प्लाजा पर 3 मिनट से अधिक देरी हो रही है तो वह वाहन टोल देने के लिए बाध्य नहीं है। इसी को टोल प्लाजा “3 मिनट का नियम” का नाम दिया गया है।
यदि आप टोल प्लाजा पर बिना समय व्यर्थ करे अपनी यात्रा जारी रखना चाहते हो तो आप FASTag का प्रयोग कर सकते है। FASTag रजिस्ट्रेशन तथा रिचार्ज की प्रकिया आपको अगले लेख में दी जाएगी।
आप आसानी से ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से FASTag Recharge कर सकते है। FASTag Recharge से सम्बंधित अधिक जनकारी के लिए यहाँ क्लिक करे।