UP Jansunwai Portal/APP, Complaint Status | उत्तर प्रदेश जनसुनवाई

UP Jansunwai Portal | जनसुनवाई आवेदन | जनसुनवाई का निस्तारण कैसे देखें | शिकायत स्थिति यूपी | UP Jansunwai APP

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा UP Jansunwai Portal 2023 की शुरुआत कर दी गयी है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के कोई भी नागरिक अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकता है। इस पोर्टल के माध्यम से से सम्बंधित विभाग द्वारा आपकी समस्या का निवारण निर्धारित समय के अनुसार किया जायेगा। यह एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसके माध्यम से राज्य का कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत को शासन स्तर पर पंहुचा सकता है। यूपी जनसुनवाई ऑनलाइन पोर्टल पर नागरिको द्वारा दर्ज की गई शिकायतों का सम्बंधित विभाग द्वारा शीघ्र निवारण किया जायेगा। इस लेख में हम आपको उत्तर प्रदेश जनसुनवाई के ऑनलाइन शिकायत,प्रवासी पंजीकरण के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

Table of Contents

Jansunwai – यूपी जनसुनवाई पोर्टल क्या है?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे है, जिससे आम नागरिको को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। परन्तु दुःख की बात है की उत्तर प्रदेश आपराधिक घटनाओ के मामले में देश के अन्य राज्यों से काफी आगे है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिकायत निवारण प्रणाली UP Jansunwai Portal को शुरू किया गया है। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली की आधिकारिक वेबसाइट (jansunwai.up.nic.in) के द्वारा आप आसानी से किसी भी प्रकार की आपराधिक, अवैध वसूली तथा भष्टाचार से सम्बंधित शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते है। आप इस पोर्टल की सहायता से उन सरकारी कर्मचारी या कर्मचारियों की शिकायत दर्ज करा सकते है जो अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वाहन नहीं करते हैं।

E-Ganna Mobile App: ई गन्ना मोबाइल ऐप, यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर कैसे देखें?

Uttar Pradesh Jansunwai Portal/APP

हम जानते हैं कि देश में कोरोना वायरस के कारण हुए लॉक-डाउन की वजह से उत्तर प्रदेश के कई प्रवासी मजदूर किसी अन्य राज्य में फंसे हुए हैं। ऐसे में वो कहीं दूसरे राज्य में या अपने राज्य में आना-जाना नहीं कर पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में उनको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को देखते हुए UP जनसुनवाई पोर्टल की शुरुआत की गयी है, जिसके माध्यम से आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश का कोई भी नागरिक jansunwai.up.nic.in Portal पर रजिस्ट्रेशन कर सकता है। इस पोर्टल पर 5 मई को दोपहर से रजिस्ट्रेशन की शुरुआत कर दी गयी है। इस पोर्टल पर किये जाने वाले पंजीकरण को यात्रा की अनुमति नहीं माना जायेगा। सक्षम स्तर से आज्ञा मिलने पर आवेदक को सुचना द्वारा सूचित कर दिया जायेगा। यह सुविधा मंगलवार 5 मई को दोपहर से जनसुनवाई पोर्टल के एण्ड्राइड एप पर भी उपलब्ध करा दी गयी है।

यूपी जन सुनवाई पोर्टल

हम जानते हैं कि आपराधिक मामलो में उत्तर प्रदेश देश के अन्य सभी राज्य से बहुत आगे है। राज्य सरकार द्वारा पूरी कोशिश की जा रही है कि आपराधिक घटनाओं पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाये। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP Jansunwai Portal की शुरुआत की गयी है। इस पोर्टल से सम्बंधित विभाग द्वारा व्यक्ति की कम-से-कम समय के अंतर्गत समस्या का निवारण किया जायेगा। उत्तर प्रदेश के नागरिक घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से जनसुनवाई पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा आपकी समस्या का निवारण किया जायेगा और आप अपनी समस्या का समय से समाधान प्राप्त हो जायेगा। कोई भी नागरिक पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के बाद अपनी शिकायत की स्थिति को जाँच सकता है। इस पोर्टल के माध्यम से आप किसी भी सरकारी कर्मचारी की भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Objective of UP Jansunwai Portal

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा विभागीय अधिकारियो से जुड़ी समस्याओ का निराकरण के लिए यूपी जनसुनवाई पोर्टल को लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के लोगो को विभागीय अधिकारियो और दफ्तरों में सामना की जा रही परेशानियो और समस्याओ का समाधान किया जायेगा। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार लोगो की समस्याओ को हल करने का कार्य करेगी।

jansunwai.up.nic.in, जनसुनवाई ऑनलाइन शिकायत दर्ज करे

राज्य के जिन नागरिको का किसी सरकारी विभाग के माध्यम से कोई कार्य नहीं हो पा रहा है और आपको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो आप jansunwai.up.nic.in Portal पर जाकर अपनी शिकायत को दर्ज कर सकते हैं। शिकायत दर्ज करने के बाद उस सरकारी विभाग पर कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। उत्तर प्रदेश के नागरिक ही इस पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने पर सम्बंधित विभाग द्वारा कम से कम समय के अंतर्गत आपकी समस्या का निवारण किया जायेगा, जब तक आपकी शिकायत का निवारण नहीं हो जाता, तब तक आप ऑनलाइन जनसुनवाई पोर्टल पर जाकर UP Jansunwai Complaint Status देख सकते हैं। इस जनसुनवाई कि सुविधा को आगे बढ़ाते हुए सरकार ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 को शुरू किया है।

उत्तर प्रदेश जनसुनवाई स्टैट्स

प्राप्त सन्दर्भ24990197
लंबित सन्दर्भ381241
संदर्भित संदर्भ24608635

उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के संबध में दिशा-निर्देश

  • सूचना का अधिकार से सम्बंधित मामलों में शिकायत स्वीकार नहीं की जाएगी।
  • मा० न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण के मामले में शिकायत स्वीकार नहीं की जाएगी।
  • यदि आप किसी प्रकार का सुझाव देते हैं तो यह भी मान्य नहीं होगा।
  • आर्थिक सहायता या नौकरी दिए जाने की मांग की जाती है, तो यह शिकायत स्वीकार नहीं किया जायेगा।
  • सरकारी सेवकों के सेवा सम्बन्धी प्रकरण (स्थानांतरण सहित) जब तक कि उन्होंने विभाग में उपलब्ध विकल्पों का उपयोग न कर लिया हो तब तक शिकायत स्वीकार नहीं की जाएगी।

UP Jansunwai Portal शिकायतों के प्रकार

उत्तर प्रदेश के नागरिक अभी सिर्फ तीन शिकायते दर्ज करा सकते है जो हमने निम्न प्रकार दी हुई है इन शिकायतों को ध्यान से पढ़े और अपनी शिकायत जनसुनवाई ऑनलाइन पंजीकरण करा कर दर्ज करवा सकते है-

  • शासकीय योजनाओ के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए शिकायत कर सकते हैं।
  • जनसाधारण की समस्या से जुडी शिकायत कर सकते हैं।
  • जनता की मांगो से जुडी शिकायत भी आप इस पोर्टल पर कर सकते हैं।

Highlights of UP Jansunwai Portal

योजना का नामउत्तर प्रदेश जनसुनवाई
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा
विभागउत्तर प्रदेश लोक शिकायत विभाग
लाभार्थीराज्य के लोग
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन अथवा फोन के माध्यम से
उद्देश्यनागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण
लाभसमस्याओं का निस्तारण
श्रेणीउत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटjansunwai.up.nic.in/

जनसुनवाई पोर्टल उत्तर प्रदेश | Jansunwai Portal | शिकायत पंजीकरण

उत्तर प्रदेश के जो भी निवासी जनसुनवाई पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण कराना चाहते है उनको दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको यूपी जनसुनवाई-समाधान आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा। 
उत्तर प्रदेश जनसुनवाई
  • उत्तर प्रदेश जन-सुनवाई समाधान आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर आपको “शिकायत पंजीकरण” सेक्शन पर क्लिक करना होगा
उत्तर प्रदेश जनसुनवाई
  • अब आपसे जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत योग्य विषयो की शिकायत के लिए सहमति मांगी जाएगी। यहाँ आपको “में सहमत हु” बॉक्स पर क्लिक करके सबमिट करना होगा।
उत्तर प्रदेश जनसुनवाई
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट पर पंजीकरण के लिए “ऑनलाइन पंजीकरण पटल” खुल जायेगा। यहाँ आपको मोबाइल या ईमेल के माध्यम से कैप्चा कोड डालकर “ओटीपी भेजे” पर क्लिक करना होगा।
उत्तर प्रदेश जनसुनवाई
  • अब आपके पंजीकृत मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा जिसे आप निर्धारित स्थान प् दर्ज कर “सबमिट करे” लिंक पर क्लिक कर दे, यहाँ अब एक जनसुनवाई शिकायत पंजीकरण का पेज खुल जायेगा यहाँ आपको अपनी शिकायत सही-सही दर्ज करनी होगी।
jansunwai.up.nic.in Portal
  • इसके बाद आप अपने द्वारा दर्ज जानकारी की जांच कर “सन्दर्भ सुरक्षित करे” लिंक पर क्लिक कर दे। इस प्रकार आपका ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण पूरा हो जायेगा।

आपको शिकायत पंजीकरण का नंबर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की सहायता से प्रदान किया जायेगा। इस पंजीकरण नंबर की सहायता से आप अपनी शिकायत की स्थिति की जाँच कर सकते है।

UP Jansunwai Complaint Status | शिकायत की स्थिति जाने

जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करते समय प्राप्त हुए शिकायत पंजीकरण संख्या के माध्यम से आप दिए गए चरणों के द्वारा ऑनलाइन शिकायत की स्थिति (Jansunwai Complaint Status) चेक कर सकते हो: –

  • सबसे पहले आपको जनसुनवाई-समाधान आधिकारिक वेबसाइट पर “शिकायत की स्थिति” सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप नए पेज पर शिकायत पंजीकरण संख्या, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी तथा कॅप्टचा कोड भरकर “सब्मिट करे” पर क्लिक कर दे
Jansunwai Complaint Status
  • अब आपके सामने आपके शिकायत पंजीकरण की स्थिति आपकी मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।

यूपी जनसुनवाई शिकायत का निवारण में देरी पर क्या करे

यदि उत्तर प्रदेश एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (जनसुनवाई) के द्वारा आपकी समस्या का एक निर्धारित समय में समाधान नहीं किया जाता तो आप सम्बंधित अधिकारियो को अपनी शिकायत के सम्बन्ध में  पुनः कार्यवाही लिए अनुस्मारक भेज सकते है। इस प्रकिया के लिए आपको दिए गए चरणो का पालन करना होगा: –

  • सबसे पहले आपको जनसुनवाई-समाधान आधिकारिक वेबसाइट पर “अनुस्मारक भेजें” सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। यहाँ आपको अपनी शिकायत पंजीकरण संख्या दर्ज कर “खोजे” पर क्लिक करना होगा
Jansunwai Complaint Reminder
  • अब आपके द्वारा दर्ज कराई गयी शिकायत की स्थिति आपको आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी। यहाँ से आप दर्ज की गई शिकायत पर हुई कार्यवाही की जानकारी ले सकते हैं।

अपडेट – यदि जनसुनवाई शिकायत निवारण पोर्टल पर आपकी समस्या का समाधान नहीं किया जाता तो आप 3 माह के अंदर अपनी शिकायत के सम्बन्ध में निस्तारित सन्दर्भों पर फीडबैक दे सकते है। यहाँ आपके द्वारा दी गई रेटिंग के अनुरूप आपकी शिकायत पर उच्चाधिकारी स्तर से पुनर्विचार किया जायेगा।

जनसुनवाई-समाधान अपना फीडबैक दर्ज करे

उत्तर प्रदेश जनसुनवाई-समाधान आधिकारिक वेबसाइट पर अपना फीडबैक दर्ज कराने के लिए आपको दिए गए आसान से चरणों का पालन करना है: –

  • सबसे पहले आपको जनसुनवाई-समाधान आधिकारिक वेबसाइट पर “आपकी प्रतिक्रिया” सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर निस्तारित सन्दर्भों पर फीडबैक पेज खुल जायेगा। यहाँ आपको शिकायत पंजीकरण संख्या, मोबाइल नंबर तथा कॅप्टचा कोड भरते हुए अपना फीडबैक दर्ज करना होगा। इसके बाद आप अपने द्वारा दर्ज फीडबैक की जांच कर “दर्ज करे” पर क्लिक कर दे
Feedback
  • इस प्रकार आपका फीडबैक दर्ज कर लिए जायेगा जिसपर सम्बंधित उच्चाधिकारी स्तर की कार्यवाही आपके द्वारा दिए गए एक या दो स्टार रेटिंग के आधार पर होगी।

UP Jansunwai App | जनसुनवाई मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

दोस्तों उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नागरिको की सुविधा के लिए एक ऐप भी लांच किया गया है। इस ऐप को उपयोग हेतु बहुत ही सरल बनाया आप इस ऐप के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।

  • जनसुनवाई ऐप डाउनलोड करने के लिए आप सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाये।
  • अब सर्च बार में “jansunwai” सर्च करें।
Jansunwai Mobile App
  • आप पहले लिंक पर क्लिक कर ऐप इंसटाल कर ले। अब आप जनसुनवाई पोर्टल की सभी सुविधाएं इस ऐप की सहायता से प्राप्त कर सकते है।

नोट : ध्यान रहे आपको “IGRS FOR OFFICER” वाले लिंक पर क्लिक नहीं करना है। यह मुख्यमंत्री कार्यालय के कर्मचारियों के लिए बनाया गया ऐप है।

उत्तर प्रदेश से अन्य राज्यों में जाने हेतु प्रवासी पंजीकरण

UP Migrant Registration
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी का विवरण जैसे- मोबाइल नंबर, ई मेल आईडी और कैप्चा कोड आदि दर्ज करके “OTP भेजे” के बटन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP आ जायेगा।
  • अब आपको निर्धारित स्थान पर OTP दर्ज कर देना है। इसके बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी का विवरण जैसे- नाम, पता आदि दर्ज करके “सबमिट” के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आपका उत्तर प्रदेश से अन्य राज्यों में जाने हेतु ऑनलाइन मोड में पंजीकरण पूरा हो जायेगा।

अन्य राज्यों से उत्तर प्रदेश में आने हेतु प्रवासी पंजीकरण

  • सबसे पहले आपको जनसुनवाई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “प्रवासी पंजीकरण” के सेक्शन से “प्रवासी पंजीकरण अन्य राज्यों से उत्तर प्रदेश में आने हेतु” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी का विवरण जैसे- मोबाइल नंबर, ई मेल आईडी और कैप्चा कोड आदि दर्ज करके “OTP भेजे” के बटन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP आ जायेगा।
  • अब आपको निर्धारित स्थान पर OTP दर्ज कर देना है। इसके बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी का विवरण जैसे- नाम, पता, आधार नंबर आदि दर्ज करके “सबमिट” के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आपका अन्य राज्यों से उत्तर प्रदेश में आने हेतु ऑनलाइन मोड में पंजीकरण पूरा हो जायेगा।

ई पास डाउनलोड करे, आवेदन की स्थिति जांचे

  • सबसे पहले आपको जनसुनवाई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “प्रवासी पंजीकरण” के सेक्शन से “आवेदन की स्थिति/डाउनलोड स्वीकृत ई पास” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी का विवरण जैसे- आवेदन संख्या, मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड आदि दर्ज करके “सबमिट करें” के बटन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने ई पास और आवेदन की स्थिति प्रदर्शित हो जाएगी।

अधिकारी लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको जनसुनवाई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको अधिकारी लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा।
  • अब इस पेज में आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालना होगा।
  • सभी जानकारी डालने के बाद आपको साइन इन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • आपके द्वारा साइन इन के विकल्प पर क्लिक करते ही आप अधिकारी लॉगइन हो जाएगे |

पोर्टल हेतु सुझाव दर्ज करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आ जाएगा।
  • अब आपको पोर्टल हेतु सुझाव के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा |
  • इस पेज में आपको आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और सुझाव भरना होगा।
  • इसके बाद आपको सुरक्षित करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप इस विकल्प क्लिक करेंगे तो आपका पोर्टल हेतु सुझाव दर्ज जाएगा ।

नागरिको के लिए मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना है ।
  • अब आपको नागरिकों के लिए एंड्रॉयड एप्लीकेशन के विकल्प पर क्लिक कर है।
  • इसके बाद आपके सामने गूगल प्ले स्टोर खुल कर आ जाएगा। अब आपको इंस्टॉल के विकल्प पर क्लिक करना देना है।
  • आपके द्वारा इंस्टॉल के विकल्प पर क्लिक करने बाद मोबाइल ऐप  में डाउनलोड होने लगेगा।

Helpline Number

हमारी वेबसाइट माध्यम से आपको उत्तर प्रदेश जनसुनवाई से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि इसके बाद भी आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आप ई मेल आईडी – jansunwai-up@gov.in के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं-

Leave a Comment