यूपी कर्फ्यू ई-पास ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | UP Curfew ePass Online Application

यूपी कर्फ्यू ई-पास ऑनलाइन | UP COVID Travel Pass | UP Lockdown Curfew Pass | उत्तर प्रदेश कर्फ्यू ई-पास रजिस्ट्रेशन | UP Curfew E Pass in Hindi

कोरोना संक्रमण के चलते देश भर में लॉकडाउन की स्थिति उत्पन्न हो गई है। भारत के राज्य उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। परंतु अभी भी कुछ ऐसे क्षेत्र भी हैं जिन्हें लॉकडाउन के दौरान बंद नहीं किया जा सकता। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इन आवश्यक सेवा प्रदाताओं के लिए UP Covid Pass जारी करने की व्यवस्था की है। फिलहाल राज्य सरकार ने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है जिसमें लोग Uttar Pradesh Curfew e Pass प्राप्त करके राज्य में एक स्थान से दूसरे स्थान पर विचरण कर सकते हैं। तो यदि आप भी कोरोना वायरस कर्फ्यू में किसी विशेष कारण से बाहर जाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपना UP Curfew E Pass बनवाना होगा। यह पास उन सभी नागरिकों के लिए आवश्यक है जो राज्य में जरूरी सेवाएं पहुंचा रहे हैं जैसे किराना, दूध, रसायनज्ञ आदि। सभी सरकारी कर्मचारी एनजीओ कर्मचारी तथा स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी भी अपने लिए यह पास बनवा सकते हैं।

Uttar Pradesh Curfew e Pass 2021

कोरोना वायरस की पहली लहर के बाद दूसरी लहर ने भी उत्तर प्रदेश राज्य में अपनी पकड़ को मजबूत कर लिया है। इसके साथ ही देश के कई राज्यों में इस की तीसरी लहर भी देखने को मिल रही है। वायरस के इस बढ़ते हुए प्रकोप के कारण उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को पूरे राज्य में लागू कर दिया है। जैसे पिछले वर्ष यह कर्फ्यू लागू किया गया था उसी प्रकार इस साल भी इस कर्फ्यू के दौरान कुछ आवश्यक सर्विस करने वाले व्यक्तियों के लिए बाहर जाने की छूट है। कोरोना संक्रमण के चलते बाहर जाना बहुत ही खतरनाक हो सकता है परंतु लॉकडाउन में फंसे लोगों तक आवश्यक सुविधाएं जैसे भोजन, स्वास्थ्य सेवाएं आदि पहुंचाना बहुत आवश्यक है। इन आवश्यक सेवाओं को प्रदान करने के लिए आवश्यक सेवाओं से जुड़े व्यक्तियों को बाहर निकलना भी होगा जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बाहर आने जाने के लिए UP Covid Pass जारी किए हैं। Uttar Pradesh Curfew e Pass के लिए आवेदन करना बहुत कठिन नहीं है और यदि आप यह आवेदन करना चाहते हैं तो आप संबंधित दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एक बार आपकी UP Curfew E Pass के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने पर संबंधित अधिकारी आपके सभी दस्तावेजों की जांच करेगा और इसके बाद आपके आवेदन को स्वीकृति प्रदान करेगा। स्वीकृति मिलने के बाद आपको एसएमएस के द्वारा आपके UP Lockdown Curfew Pass जारी करने की सूचना मिल जाएगी।

यूपी राज्य फसल सहायता योजना

Highlights of UP Covid Pass

योजना का नामउत्तर प्रदेश कर्फ्यू ई-पास
विभागआपदा प्रबंधन विभाग, उत्तर प्रदेश
आरम्भ की गईउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के सेवा प्रदाता
टोल फ्री नंबर1076
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन
लाभबिना किसी बाधा के सर्विस पहुंचाने में मदद
श्रेणीउत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटhttp://164.100.68.164/upepass2/

Corona Kavach App: COVID-19 से यूं बचाएगा कोरोना कवच ऐप, गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

UP Curfew E Pass Application

राज्य के जो भी लोग UP Covid Pass बनवाना चाहते हैं उनके लिए राज्य सरकार ने एक अधिकारिक वेबसाइट लांच की है। इस अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आप अपने Uttar Pradesh Curfew e Pass के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसी पास की सुविधा केवल उन लोगों के लिए उपलब्ध है जो विशेष सेवा प्रदान करते हैं। इस पास की मान्यता केवल 14 अप्रैल तक ही होगी। सभी आवश्यक सेवाओं के सेवा प्रदाता वेबसाइट के माध्यम से UP Curfew E Pass प्राप्त कर सकते हैं। इस आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण के बाद, किसी भी आवश्यक सेवाओं की पेशकश करने वाले व्यक्ति या समूह को बाहर निकलने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी, वे अपनी सेवाओं को बिना किसी परेशानी के जनता के लिए सुलभ बना सकेंगे।

UP Lockdown Curfew Pass  का उद्देश्य

देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। इस लॉकडाउन की स्थिति में प्रदेश के नागरिकों तक सभी आवश्यक सेवाओं को पहुंचाने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। यही कारण है कि यूपी में लॉकडाउन की घोषणा करने के बाद यूपी के मुख्यमंत्री जी ने सभी आवश्यक सेवाओं के लिए UP Covid Pass उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इस व्यवस्था के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति जैसे; किराना, दूध, केमिस्ट शॉप आदि से जुड़े व्यक्ति अपने Uttar Pradesh Curfew e Pass के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस UP Curfew E Pass की सहायता से यह सभी सेवा प्रदाता आम लोगों तक अपने सभी सुविधाएं एवं सेवाएं बिना किसी परेशानी के प्रदान कर पाएंगे। आम जनता लॉकडाउन के चलते अपने घरों से बाहर नहीं जा सकते और ऐसे में इन लोगों को घर बैठे इन सभी सुविधाओं की उपलब्धता कराने की जिम्मेदारी इन सभी लोगों की है जिन्हें राज्य सरकार द्वारा ईपास वितरित किए जाएंगे।

यूपी कर्फ्यू ई-पास के लाभ

उत्तर प्रदेश राज्य में मिलने वाले उत्तर प्रदेश कर्फ्यू ई-पास के कुछ मुख्य लाभ इस प्रकार हैं।

  • राज्य के उन सभी लोगों को UP Covid Pass प्रदान किए जाएंगे जो आम नागरिकों को विशेष सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं।
  • राज्य का कोई भी व्यक्ति उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने पास के लिए अप्लाई कर सकता है।
  • अब उत्तर प्रदेश के नागरिकों को अपना Uttar Pradesh Curfew e Pass बनवाने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी, वह घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल से अपने UP Curfew E Pass के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • पहले उत्तर प्रदेश के लोगों को अपना कोरोना वायरस पास बनवाने के लिए डीएम/ एसडीएम के दफ्तर जाना पड़ता था। परंतु अब यह सुविधाएं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ऑनलाइन कर दी गई हैं।
  • UP Lockdown Curfew Pass की ऑनलाइन सुविधा लोगों के समय को बचाएगी इसके साथ ही घर बैठे ही पास बनवाने से लोगों को कोरोना संक्रमण होने का डर भी कम होगा।
  • राज्य सरकार ने यूपी कर्फ्यू ई-पास बनवाने के लिए कोई फीस नहीं रखी है इसलिए आप यह पास निशुल्क बनवा सकते हैं।
  • उत्तर प्रदेश कर्फ्यू ई-पास की वैधता केवल लॉकडाउन के समय तक ही है।
  • UP Covid Pass को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य दैनिक जरूरतों की वस्तुओं को घर घर तक पहुंचाना है। इस क्रम में सभी आवश्यक सेवाओं जैसे किराना दूध एवं केमिस्ट शॉप आदि के लिए यह पास जारी किए गए हैं।
  • उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिक Uttar Pradesh Curfew e Pass के माध्यम से अपने घर बैठे ही सभी आवश्यक सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे।

यूपी लॉकडाउन के दौरान ईपास के लिए उपलब्ध जिले

उत्तर प्रदेश राज्य में लॉकडाउन के दौरान निम्नलिखित जिलों के लिए UP Curfew E Pass की सुविधा उपलब्ध है।

  • हापुड़
  • हरदोई
  • हमीरपुर
  • सोनभद्र
  • सुल्तानपुर
  • सीतापुर
  • सिद्धार्थनगर
  • सहारनपुर
  • संभल
  • संत कबीर नगर
  • श्रावस्ती
  • शाहजहांपुर
  • शामली
  • वाराणसी
  • ललितपुर
  • लखनऊ
  • रायबरेली
  • रामपुर
  • मैनपुरी
  • मेरठ
  • मुरादाबाद
  • मुज़फ्फरनगर
  • मिजोरम
  • महोबा
  • महाराजगंज
  • मथुरा
  • मऊ
  • भदोही
  • बुलंदशहर
  • बिजनौर
  • बाराबंकी
  • बाघपत
  • बाँदा
  • बहरैच
  • बस्ती
  • बल्लिया
  • बरेली
  • बडौन
  • फ़िरोज़ाबाद
  • फर्रुखाबाद
  • फतेहपुर
  • प्रयागराज
  • प्रतापगढ़
  • पीलीभीत
  • डोरिअ
  • झांसी
  • जौनपुर
  • जालौन
  • चित्रकूट
  • चंदौली
  • गौतमबुद्धनगर
  • गोरखपुर
  • गोंडा
  • ग़ाज़ीपुर
  • ग़ाज़ियाबाद
  • खेरी
  • कौशाम्बी
  • कुशीनगर
  • कासगंज
  • कानपूर शहर
  • कानपूर देहात
  • कन्नौज
  • औरैया
  • एताह
  • उन्नाओ
  • इटावाः
  • आजमगढ़
  • आगरा
  • अलीगढ
  • अयोध्या
  • अम्बेडकर नगर
  • अमेठी
  • अमरोहा

यूपी कर्फ्यू ई-पास की विशेषताएं

UP Covid Pass की कुछ मुख्य विशेषताएं निचे दी गयी है, इसे ध्यान पूर्वक देखे। 

  • अब सभी किराना व्यापारी, दूध विक्रेता और केमिस्ट ऑनलाइन कर्फ्यू पास के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • Uttar Pradesh Curfew e Pass के माध्यम से, आवश्यक सेवा प्रदाताओं को घर-घर जाकर आवश्यक सेवाएं देने में कोई समस्या नहीं होगी।
  • किराना व्यापारी, दूध विक्रेता, और मेडिसिन से सम्बंधित लोगों को राज्य में सामान की होम डिलीवरी करने के लिए खुद को UP Curfew E Pass के लिए पंजीकृत करने की आवश्यकता होगी।
  • इसके साथ ही, नागरिकों की सुविधा के लिए राज्य सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5145 भी जारी किया गया है, जिस पर आप किसी भी प्रकार की सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए उठाए गए कदम

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं। यहां हम आपको राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कुछ प्रमुख कदम बता रहे हैं।

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अन्य राज्यों की तरह राहत पैकेज की घोषणा की है।
  • इसके साथ ही, राज्य सरकार द्वारा यूपी में दिहाड़ी कर रहे मजदूरों को 1000 रुपये की सहायता प्रदान की गई है।
  • यूपी सरकार ने आवश्यक सेवा प्रदाताओं को रोजाना 2-3 घंटे दुकानें खोलने का निर्देश दिया है।
  • सरकार ने राज्य के किसी भी परिवार केभूखे पेट न सोने के लिए गेहूं और चावल की व्यवस्था की है।

UP Covid Pass | ऑनलाइन पंजीकरण

राज्य में किराने / दूध / दवाई की सेवा प्रदान करने वाले व्यक्ति जो Uttar Pradesh Curfew e Pass के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश की कर्फ्यू पास की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
UP Curfew E Pass
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको अप्लाई पास के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा|
UP Curfew E Pass
  • इस पेज पर आपको एक बॉक्स दिखाई देगा जिसमें आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है।
  • इसके बाद अपने मोबाइल नंबर को ओटीपी के माध्यम से वेरीफाई करें और अगला पेज आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • यहां आप कर्फ्यू ई पास ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म देख सकते हैं। इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भरे जैसे आपका नाम, डेट ऑफ बर्थ, तहसील का नाम आदि।
  • सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट का बटन दबाएं। इस प्रकार आपकी पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी एवं कुछ समय में आप की जानकारी प्रोसेस होने के बाद आपका ई पास जारी कर दिया जाएगा।

UP Covid Pass आवेदन की स्थिति की जांच करने की प्रक्रिया

यदि आपने भी अपने Uttar Pradesh Curfew e Pass के लिए आवेदन किया है और अब आप आवेदन की स्थिति जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश कर्फ्यू ई पास की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “ट्रेक योर एप्लीकेशन” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
Uttar Pradesh Curfew E Pass
  • इस पेज पर आपको UP Curfew E Pass रजिस्ट्रेशन नंबर एवं रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • जानकारी भरने के बाद सर्च एप्लीकेशन का बटन दबाएं और संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगी।

यह भी पढ़े – COVID 19 Lockdown Helpline Number, State & Union Territories (UTs) Helpline Number

हम उम्मीद करते हैं की आपको उत्तर प्रदेश कर्फ्यू ई-पास से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।

यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।

7 thoughts on “यूपी कर्फ्यू ई-पास ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | UP Curfew ePass Online Application”

  1. My self chavi Arora. I am a backend executive at appfinz technologies. actually I am applying for an epass but unfortunately, my application got rejected several times. therefore it will be difficult for me to avail salary to my employees who are working for me. do you have any idea that how can i perform on this? because attendance sheets and salary sheets are kept in the office right now.

    Reply
  2. Hi
    I need some urgent numbers to get pass from lockdown….death happened and need to go urgently from Haryana to Kanpur….Nobody is there .. please support

    Reply

Leave a Comment