यूपी विवाह पजीकरण रजिस्ट्रेशन फॉर्म | Uttar Pradesh Vivah Registration in Hindi |UP Marriage Registration | विवाह पंजीकरण कैसे बनाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य में विवाह पंजीकरण को आसान बनाने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल को लांच किया है। आप स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के द्वारा आसानी से अपने विवाह बंधन को पंजीकृत करा सकते हैं। किसी जोड़े के विवाह बंधन में बढ़ने पर विवाहित जोड़े को धार्मिक एवं सामाजिक तौर पर मान्यता मिल जाती है परन्तु यह क़ानूनी रूप से मान्य नहीं होता है। किसी भी विवाहित दम्पति को सरकार द्वारा शुरू की गयी योजनाओ का लाभ लेने तथा राशन कार्ड के आवेदन के लिए अपने विवाह बंधन को रजिस्टर कराना अनिवार्य होता है। आप ऑनलाइन मोड में अपने विवाह को पंजीकृत कराकर UP Marriage Registration Certificate प्राप्त कर सकते हैं।
Table of Contents
यूपी विवाह पजीकरण 2022
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा उत्तर प्रदेश हिन्दू विवाह पंजीकरण नियमावली को संशोधित करके उत्तर प्रदेश विवाह पंजीकरण नियमावली 2017 कर दिया गया है। इस संशोधन के बाद अब सभी वर्गों के लोगों को विवाह पंजीकृत कराना अनिवार्य है। इस कदम से सरकार के पास विवाहित जोड़ो के आंकड़े उपलब्ध होंगे जिससे योजनाओ की शुरुआत तथा उनका कार्यान्वयन करना काफी आसान हो जायेगा।
आप उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं निबंधन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ओर जाकर Marriage Registration की प्रकिया को पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने सभी सम्बंधित दस्तावेजों के साथ स्टाम्प एवं निबंधन विभाग आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। वैवाहिक बंधन को पंजीकृत कराने की प्रक्रिया के ऑनलाइन किये जाने के बाद आपको अब UP Marriage Registration के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
Highlights of UP Marriage Registration
योजना का नाम | उत्तर प्रदेश विवाह पंजीकरण |
आरम्भ की गई | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा |
लाभार्थी | नवविवाहित दंपत्ति |
पंजीकरण प्रक्रिया | ऑनलाइन |
उद्देश्य | वैवाहिक बंधन को रजिस्टर करना |
लाभ | केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओ तक आसन पहुंच |
श्रेणी | उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | www.igrsup.gov.in/ |
विवाह पंजीकरण पोर्टल (IGRSUP) का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विवाह पंजीकरण नियमावली 2017 को अपनाये जाने के बाद हर व्यक्ति चाही वह किसी भी जाति , धर्म , संप्रदाय से सम्बन्ध रखता हो उसे विवाह का पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। इस पोर्टल की शुरुआत के बाद स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की सारी सुविधाएं ऑनलाइन कर दी गयी है। इससे नागरिको को सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी तथा पारदर्शिता आएगी।
इस आधार आधारित विवाह पंजीकरण प्रकिया में पहले से विवाहित जोड़ो को भी मैरिज सर्टिफिकेट जारी किया जा सकेगा। सके साथ ही आप अपनी संपत्ति पंजीकरण प्रमाण पत्र भी इस पोर्टल की सहायता से प्राप्त कर सकेंगे। इस विवाह एवं संपत्ति पंजीकरण पोर्टल की शुरुआत से नागरिको के समय एवं धन दोनों की बचत होगी।
IGRSUP पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा Marriage Registration के आलावा संपत्ति एवं रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर कुछ अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। यह पोर्टल मुख्य रूप से पांच प्रकार की सुविधाएं प्रदान करता है। यहाँ आपको सभी सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गयी है।
- विवाह पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र की सुविधा
- संपत्ति पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र की सुविधा
- सम्पति की ऑनलाइन खोज की सुविधा
- विलेखो की प्रामणित प्रति प्राप्त करने की सुविधा
- संपत्ति के सम्पूर्ण विवरण की जांच की सुविधा
उत्तर प्रदेश हिन्दू विवाह रजिस्ट्रेशन आवेदन हेतु दिशा–निर्देश
वह सभी आवेदक जो स्टाम्प और निबंधन विभाग के पोर्टल पर विवाह पंजीकरण कराने जा रहे हैं उन्हें दिए गए दिशा-निर्देशों को अनिवार्य रूप से पढ़ लेना चाहिए।
- यूपी विवाह पजीकरण के लिए दोनो पक्षकारो के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है। किसी एक पक्ष के विदेशी होने की स्थिति में पासपोर्ट का होना आवश्यक है।
- आवेदक के द्वारा विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में भरा जाना चाहिए।
- अपने निवास के पते में वही पता भरे जहा आप वास्तव में रह रहे है अथवा जहा के लिए आपने पंजीकरण आवेदन किया है।
- आपको विवाह पंजीकरण आवेदन फॉर्म में विवाह का स्थान व तिथि की जानकारी उपलब्ध करानी होगी।
- सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद आपको आवेदन पत्र संख्या व पासवर्ड दिया जायेगा। इस आवेदन पत्र संख्या व पासवर्ड को अपने पास सुरक्षित रख ले।
- आपके द्वारा आवेदन पत्र को पूर्ण रूप से सुरक्षित किये जाने के बाद जीकरण शुल्क ऑनलाइन जमा करे और भुगतान के पश्चात भुगतान रसीद का प्रिंट आउट ले कर अपने पास सुरक्षित रख ले।
- आपके द्वारा विवाह प्रमाण पत्र शुल्क का भुगतान करने के बाद विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र स्वजनित तैयार हो जाएगा।
- बताते चल की वर और वधु को स्वयं प्रमाणित शपथ भी अपलोड करना पड़ता है जिसका लिंक नीचे दिया हुआ है।
- आपके द्वारा उपलब्ध कराई गयी जानकारी एवं दस्तावेजों के गलत पाए जाने की स्थिति में आपका आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा।
पात्रता मानदंड एवं आवश्यक दस्तावेज
- केवल उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी ही आवेदन के लिए पात्र हैं।
- पहचान को प्रमाणित करने के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड अथवा ड्राइविंग लाइसेंस
- निवास प्रमाण पत्र के रूप में टेलीफोन अथवा बिजली का बिल
- पासपोर्ट साइज फोटो
- दंपत्ति का संयुक्त फोटो
- आयु का प्रमाण पत्र
- पति-पत्नी का अलग-अलग विवाह हलफनामा
IGRSUP | उत्तर प्रदेश विवाह पंजीकरण ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
आप नीचे दिए गए आसान से चरणों के द्वारा ऑनलाइन मोड में विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।

- वेबसाइट के होमपेज पर आपको विवाह पंजीकरण सेक्शन में “आवेदन करे” विकल्प पर क्लिक कर देना है।

- इसके बाद आपसे आधार आधारित विवरण यू० आई० डी० ए० आई० के आधार पर आधार कार्ड का विवाह पंजीकरण मे उपयोग करने हेतु अपकी अनुमति मांगी जाएगी। यहाँ आपको “हां” के चेक बॉक्स पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको वेबसाइट में लॉगिन कर लेना है, इसके लिए आपको अपने जनपद, तहसील तथा मोबाइल नंबर की जानकारी दर्ज कर देनी है।

- स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद जिनके पास आधार कार्ड है वह आधार कार्ड धारक “आवेदन आधार-आधारित” पर क्लिक करें और जिनके पास आधार कार्ड नहीं है वह “आवेदन कार्यालय आधारित” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर यूपी ऑनलाइन विवाह पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा। इस फॉर्म में आपको सभी आवश्यक विवरण और दस्तावेजों को निर्धारित स्थान में अपलोड कर देना है।

- अपने आवेदन पत्र में दर्ज जानकारी के स्वयं अवलोकन के पश्चात् आप “सुरक्षित करे” पर क्लिक कर दे। इस प्रकार आपकी यूपी विवाह पंजीकरण प्रक़िया पूरी हो जाएगी।
विवाह पंजीकरण का सत्यापन
वह सभी इच्छुक व्यक्ति जो अपने विवाह पंजीकरण का सत्यापन कराना चाहते हैं उन्हें दिए गए आसान से चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको विवाह पंजीकरण सेक्शन में “आधार आधारित विवाह पंजीकरण सत्यापन” विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। यहाँ इस पेज पर आपको प्रमाण पत्र क्रमांक, आवेदन संख्या तथा विवाह का दिनांक दर्ज करके “देंखे” बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको आपकी कम्प्यूटर और मोबाइल स्क्रीन पर आपके विवाह पंजीकरण आवेदन की स्थिति दिखाई देगी।
यह भी पढ़े – उत्तर प्रदेश राशन कार्ड न्यू लिस्ट, राशन कार्ड सूची में नाम देखे
हम उम्मीद करते हैं की आपको यूपी विवाह पजीकरण से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।
यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।