यूपी सप्लाई मित्र 2023: Supply Mitra Portal ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

UP Supply Mitra होम डिलीवरी पोर्टल रजिस्ट्रेशन कैसे करे और यू पी सप्लाई मित्र एप्लीकेशन फॉर्म व लाभ तथा विशेषताएं एवं मुख्य तथ्य क्या है

देशभर में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। जिसके कारण  नागरिकों को राशन और दैनिक जीवन की अन्य दूसरी सामग्री प्राप्त करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के नागरिकों के लिए एक पोर्टल की शुरुआत की है जिसका नाम UP Supply Mitra है। इस पोर्टल के द्वारा लॉकडाउन की स्थिति में राज्य के नागरिक घर पर बैठे ही राशन का सामान मंगवा सकते हैं। इसके अलावा आपूर्ति मित्रा पोर्टल (अन्नापूर्णा पोर्टल) पर नागरिक पके हुए खाद्य वितरण केंद्रों की जानकारी के साथ-साथ खाद्य पदार्थों की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और यू पी सप्लाई मित्र पोर्टल के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

UP Supply Mitra होम डिलीवरी पोर्टल

UP Supply Mitra Portal 8 अप्रैल सन् 2020 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा यूपी सप्लाई मित्र पोर्टल की शुरुआत की गई थी। इस पोर्टल को विकसित करने का मुख्य लक्ष्य लॉकडाउन में राज्य के नागरिकों को राशन का सामान एवं अन्य दैनिक जीवन की अन्य सामग्री घर बैठे ही मुहैया करवानी है। यू पी सप्लाई मित्र पोर्टल पर राज्य की होम डिलीवरी करने वाली सभी दुकानों का विवरण मौजूद होगा। इसके अलावा जिलेवार भोजन आदि प्रदान करने वाली स्वयंसेवी संगठनों का विवरण भी उपलब्ध होगा। लगभग 9415 होम डिलीवरी वाले दुकानदारों एवं 1218 भोजन वितरण करने वाले केंद्रों की सूचना भी इस पर दी गई है। supplymitra-up.com होम डिलीवरी पोर्टल पर भोजन वितरण एवं होम डिलीवरी करने वाली इच्छुक नागरिक संस्था एवं व्यापारी खुद अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यूपी सरकार के इस कदम से कोरोनावायरस संक्रमण के समय नागरिकों को अपना भरण पोषण एवं दैनिक जीवन यापन करने में बहुत अधिक सहायता प्राप्त होगी तो बहुत ही सराहनीय है।

यू पी सप्लाई मित्र पोर्टल का उद्देश्य

UP Supply Portal को विकसित करने का मुख्य उद्देश्य लॉकडाउन में राज्य के नागरिकों के भरण पोषण करने की सामग्री को होम डिलीवरी के माध्यम से पहुंचाना है। ताकि राज्य का कोई भी नागरिक भूखा ना रहे हैं। इस कोरोनावायरस संक्रमण के समय प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों की सहायता करने के लिए सभी प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के एक प्रवक्ता ने कहा है कि कोविड-19 महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों में सभी को भोजन प्रदान करना उत्तर प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और जिसके लिए प्रदेश द्वारा अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से बिना पैसों की चिंता किए स्वयंसेवी संगठनों से संपर्क करके अपनी आवश्यकताअनुसार सामग्री प्राप्त कर सकता है।

यू पी सप्लाई पोर्टल के कुछ मुख्य तथ्य

  • अगर कोई अपना नाम भोजन की होम डिलीवरी के लिए दुकानों की सूची में शामिल करना चाहता है। तो उसे कोरोनावायरस (COVID-19) लॉकडाउन के समय लोगों को राशन आइटम ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • UP Supply Portal के द्वारा होम डिलीवरी के लिए पास के किराने एवं राशन आइटम वितरण केंद्रों की पूरी जानकारी आसानी से ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
  • लगभग 9415 होम डिलीवरी वाले दुकानदार एवं 1218 भोजन वितरण करने वाले केंद्रों की सूची भी इस पोर्टल पर उपलब्ध की गई है। जिसमें आप खाद्य पदार्थ की होम डिलीवरी कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल पर जिलावार किराना,राशन, दैनिक उपयोग की वस्तुओं की होम डिलीवरी में संलग्न व्यापारियों एवं डिलीवरी करने वाले लोगों के नाम, मोबाइल नंबर, जनपद एवं स्थानीय क्षेत्र से संबंधित सभी सूचना भी उपलब्ध है।
  • यू पी सप्लाई मित्र पोर्टल पर भोजन वितरण एवं होम डिलीवरी करने के लिए इच्छुक नागरिक अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन खुद कर सकता है।

यूपी सप्लाई मित्र पोर्टल के तहत होम डिलीवरी की जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया

UP Supply Mitra Portal इस पोर्टल पर प्रदेश की सभी कॉलोनियों में होम डिलीवरी करने वाले किराना स्टोर, राशन की दुकानों, प्रोपराइटरो के नाम के साथ साथ उनके संपूर्ण संपर्क विवरण को भी सूचीबद्ध किया गया है। यूपी सप्लाई मित्र पोर्टल पर प्रदान की जाने वाली सेवाओं को हमने नीचे आपको प्रदान किया है। इसलिए हमारी जानकारी को नीचे तक अवश्य पढ़ें।

  • सबसे पहले आपको यू पी सप्लाई मित्र पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको मौजूदा 3 घटक एवं सेवाएं दिखाई देंगी।
  • अब आपको वितरक के नाम खोजने के लिए “अपने निकटवर्ती कृषि / राशन सामग्री की होम नोट करने वाले डेवलपर की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको यहां आपूर्तिकर्ता और वितरक विकल्प दर्ज करें और फिर जिला, वार्ड एवं सड़क का नाम का चयन करें। होम डिलीवरी सप्लाई मित्रा को ढूंढना जरूरी है जहां होम डिलीवरी की जानी है।
  • यदि आपको पके हुए भोजन की जानकारी प्राप्त करनी है तो आपको होमपेज पर “पके हुए भोजन केंद्रों की जानकारी प्राप्त करें“के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा। इस पेज पर  आपको निकटतम पके हुए भोजन वितरण केंद्रों की जांच करने के लिए जिला/नगर निगम/ ग्राम पंचायत का चयन करना है।
  • अगर आप के निकट कोई खाद्य वितरण केन्द्र नहीं है तो आप यूपी COVID-19 हेल्पलाइन नंबर 1076 एवं 1070 पर संपर्क करें और अपनी आवश्यकता के बारे में सूचित करें।

यू पी सप्लाई मित्र पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको यू पी सप्लाई मित्र पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको लिंक पर क्लिक करें के ऑप्शन में से किराना/राशन सामग्री की होम डिलीवरी सूची में अपनी दुकान/व्यापारिक फ़र्म का नाम सम्मिलित करने के लिए क्लिक करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे उपयोगकर्ता के प्रकार का चयन एवं अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
  • अब आपको सत्यापित करें के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप यू पी सप्लाई मित्र पोर्टल के तहत रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • इसी प्रकार से आपको पका हुआ भोजन अथवा खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने वालों में अपना नाम सम्मिलित करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके सत्यापित करें के बटन पर क्लिक करना है।

Leave a Comment