Jharkhand Voter List 2022 | Jharkhand Voter List Online | झारखण्ड मतदाता सूची | झारखण्ड वोटर लिस्ट डाउनलोड | CEO Jharkhand Voter List Online Download
जैसे की हम सब जानते है की आज के समय में भारतीय मूल के नागरिक इंटरनेट को ज़्यादा महत्व देते है। कियोकि इंटरनेट के माध्यम से किये जाने वाले कार्य से लोगो के समय एवं पैसे की बचत होती है। इन सब को देखते हुए झारखंड सरकार ने अपने राज्य के नागरिक के लिए झारखण्ड वोटर लिस्ट को ऑनलाइन जारी कर दिया है। राज्य के नागरिक को झारखंड वोटर लिस्ट ऑनलाइन देखने के लिए ‘सीईओ झारखंड’ नामक एक पोर्टल लांच किया गया है। यदि आप झारखंड के मतदाता है तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत लाभकारी साबित होगा। आपको हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से Jharkhand Voter List 2022 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। अतः आपसे निवेदन है की आप हमारे इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़े।
Table of Contents
Jharkhand Voter List 2022-23
देश में बढ़ती हुई डिजिटलीकरण की प्रक्रियाओं को देखते हुए झारखंड सरकार द्वारा अपने राज्य के नागरिकों के लिए झारखण्ड वोटर लिस्ट को ऑनलाइन कर दिया गया है। अब राज्य के नागरिक घर पर बैठकर ही ‘सीईओ झारखंड’पोर्टल के द्वारा इंटरनेट के माध्यम से अपना नाम झारखंड वोटर लिस्ट में देख सकते हैं। राज्य में पहले नागरिकों को अपना नाम वोटर लिस्ट में देखने के लिए सरकारी दफ्तर जाना पड़ता था। जिस कारण समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। लेकिन अब सरकार के इस कदम से राज्य के नागरिकों के समय एवं पैसे दोनों की बचत होगी तथा नागरिक मतदान करने के लिए जागरुक एवं प्रोत्साहित भी होंगे। क्योंकि जिन नागरिकों का नाम वोटर लिस्ट में उपस्थित होगा। वही मतदाता मतदान करने के पात्र माने जाएंगे।
झारखण्ड वोटर लिस्ट 2022 का उद्देश्य
Jharkhand Voter List 2022 को ऑनलाइन करने का मुख्य उद्देश्य राज्य में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देना है। इस योजना के माध्यम से झारखंड के नागरिक अपना नाम इंटरनेट के माध्यम से वोटर लिस्ट में देख सकते हैं तथा 18 वर्ष की आयु से अधिक के नागरिक वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। जिसके परिणाम स्वरूप नागरिकों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी। इसके अलावा झारखंड के मतदाताओं को ‘सीईओ झारखंड’की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से मतदान से संबंधित सभी जानकारी भी साझा करवाई जाएगी।
Highlights Of Jharkhand Voter List
योजना का नाम | झारखण्ड वोटर लिस्ट 2022 |
शुरू की गई | झारखंड सरकार द्वारा |
लाभार्थी | झारखंड के सभी नागरिक |
उद्देश्य | नागरिकों को वोटर लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध करवाना |
साल | 2022 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://ceo.jharkhand.gov.in/ |
झारखण्ड वोटर लिस्ट के लाभ एवं विशेषताएं
- झारखण्ड वोटर लिस्ट 2022 के द्वारा राज्य के सभी नागरिकों को वोटर लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जाएगी।
- इस ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए सीईओ झारखंड नामक पोर्टल विकसित किया गया है।
- इस पोर्टल के माध्यम से झारखंड के सभी नागरिक घर पर बैठकर इंटरनेट के माध्यम से अपना नाम वोटर लिस्ट में देख सकते हैं।
- सरकार के इस कदम से राज्य के नागरिकों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
- नागरिक मतदान करने के लिए जागरुक एवं प्रोत्साहित भी होंगे।
- झारखंड के मतदाताओं को ‘सीईओ झारखंड’की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से मतदान से संबंधित सभी जानकारी भी साझा करवाई जाएगी।
- इस पोर्टल के माध्यम 18 वर्ष की आयु से अधिक के नागरिक वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
झाझारखण्ड वोटर लिस्ट के तहत पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज
- आवेदनकर्ता को झारखंड का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष या 18 वर्ष से अधिक की होनी चाहिए।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना
वोटर आईडी कार्ड आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको सीईओ झारखंड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खोलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको ऑनलाइन एप्लीकेशन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको लॉगइन/रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको डोंट हैव ए अकाउंट रजिस्टर एस ए न्यू यूजर के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन पेज खुल कर आ जाएगा।
- इस पेज पर पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे- आपका नाम, ईमेल आईडी, पासवर्ड, आदि दर्ज करके रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको अपने क्रैडेशियलस दर्ज करके लॉगइन कर देना है।
- इसके बाद आपको फ्रेश कन्फ्यूजन/एनरोलमेंट के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपनी सिटीजनशिप एवं राज्य का चयन करना है। इसके बाद आपको नेक्स्ट के विकल्प के लिए कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा। इस पेज पर आपको निम्नलिखित जानकारियां दर्ज करनी है।
- ऐड्रेस डीटेल्स
- डेट ऑफ बर्थ डीटेल्स
- पर्सनल डीटेल्स
- एडीशनल इनफॉरमेशन
- डिक्लेरेशन
- आपके द्वारा सभी जानकारियां दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार से आप वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
अपना नाम झारखण्ड वोटर लिस्ट में सर्च करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको सीईओ झारखंड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खोलकर आ जाएगा।
- इसके बाद आपको डाउनलोड इलेक्टरल रोल के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको अपने राज्य का चयन करके गो के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब इसके बाद आप से पूछी गई सभी जानकारियां दर्ज करके व्यू के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको अपने कंप्यूटर स्क्रीन पर संबंधित जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
एप्लीकेशन ट्रैक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको सीईओ झारखंड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खोलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको ट्रेक यौर एप्लीकेशन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको ट्रेक एप्लीकेशन स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको लॉगइन क्रैडेंशियल्स दर्ज करके लॉगइन करना है।
- अब इसके बाद आपको अपनी रिफरेंस आईडी दर्ज करके ट्रैक स्टेटस के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।
अपने बूथ की जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको सीईओ झारखंड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खोलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको नो यौर बूथ के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खोलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।
इलेक्ट्रोल डेटाबेस सर्च करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको सीईओ झारखंड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खोलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको सर्च इलेक्टरल/ डाटाबेस वोटर स्लिप के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको सर्च कैटेगरी का चयन करना है। इसके बाद आपको अपनी सर्च कैटेगरी के अनुसार जानकारी दर्ज करके सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।
ग्रीवेंस दर्ज करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको सीईओ झारखंड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खोलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको सिटीजन सर्विसेज के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको साइन अप के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर एवं कैप्चा कोड दर्ज करके रजिस्टर के विकल्प के लिए कर देना है।
- इसके बाद आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करके अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगइन करना है। इसके बाद आपके सामने ग्रीवेंस फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- इस ग्रीवेंस फॉर्म मे पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार आप ग्रीवेंस दर्ज कर पाएंगे।
ग्रीवेंस स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको सीईओ झारखंड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खोलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको सिटीजन सर्विसेज के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको ट्रैक यौर कंप्लेंट के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपनी कंप्लेंट आईडी दर्ज करके शो स्टेटस के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।
PRGO डिटेल देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको सीईओ झारखंड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खोलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको PRGO डिटेल के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपसे पूछ गई सभी जानकारी दर्ज करके सो डिटेल्स के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
संपर्क विवरण
- Address-Cabinet (Election) Department Near Gaytri Mandir Old OPD, HEC Colony,Sector-2Dhurwa Ranchi 834004
- Ph.:0651-2440077/2444787/2444453
- Email: ceo_jharkhand@eci.gov.in