लाडली बहना आवास योजना एमपी 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन & फॉर्म

Ladli Behna Awas Yojana:- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार करने के लिए लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की गई। जिसके माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता हर महीने प्रदान की जाती है ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बेघर बहनो को पक्का वास् की सुविधा का लाभ प्रदान करने के लिए लाड़ली बहना आवास योजना को शुरू किया है इस योजना के माध्यम से लाड़ली बहनो पक्का आवास प्रदान किया जाएगा। जिससे उनके जीवन में सुधार आएगा। इस योजना के तहत राज्य की आर्थिक कमज़ोर बेघर बहने लाभ प्राप्त कर सकेंगी। तो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से Ladli Behna Awas Yojana Form से सम्बन्धी महत्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है जो आपको इस योजना का लाभ प्राप्त करने में सहायता करेगी। इसलिए आपसे निवेदन है कृप्या इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

Ladli Behna Awas Yojana 2023

Ladli Behna Awas Yojana 2023

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्य की लाड़ली बहनो के लिए 9 अगस्त 2023 को लाडली बहना आवास योजना को शुरू करने का एलान किया है इस योजना के माध्यम से बेघर लाड़ली बहनो को आर्थिक की सुविधा प्रदान की जाएगी। जिससे बहनो के जीवन स्तर में सुधार आ सके। राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अंत्योदय आवास योजना को अब Ladli Behna Awas Yojana 2023 के नाम से जाना जाएगा। पहले मुख्यमंत्री अंत्योदय आवास योजना के माध्यम से अंत्योदय परिवारों आवास का लाभ दिया जाता था लेकिन अब राज्य की सभी जाति, धर्म की आवासहीन महिलाओं को पक्का आवास बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य की उन सभी बहनो प्राथमिकता दी जाएगी जिन्हे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है।

MP ePravesh Portal

Highlight मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना

योजना का नामLadli Behna Awas Yojana Form
शुरू की गई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
लाभार्थी राज्य की लाडली बहना
उद्देश्यसभी वर्गों की आवासहीन बहनों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराना
राज्य मध्य प्रदेश
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट जल्द लॉन्च होगी

MP Ladli Behna Awas Yojana का उद्देश्य क्या है

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा Ladli Behna Awas Yojana 2023 को शुरू करने का उद्देश्य राज्य की बेघर लाड़ली बहनो को आवास की सुविधा प्रदान करना है।
  • इस योजना के माध्यम से वह सभी महिलाएं जिनके पास खुद का आवास नहीं है आसानी से आवास प्राप्त कर सकेगी।
  • जिन महिलाओं को किसी वजह से प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाभ नहीं मिला है उन्हें इस योजना के माध्यम से दिया जाएगा।
  • 23 लाख परिवार ऐसे है जिन्हे इस PMAY का लाभ नहीं मिला है।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर लाड़ली बहनो के जीवन स्तर में सुधार आएगा।

MP E District Portal 

मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना 2023 के लाभ एवं विशेषताएं जानिए

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्य की लाड़ली बहनो के लिए 9 अगस्त 2023 को लाडली बहना आवास योजना को शुरू करने का एलान किया है।
  • इस योजना के माध्यम से बेघर लाड़ली बहनो को आर्थिक की सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • जिससे लाड़ली बहनो के जीवन स्तर में सुधार आ सके।
  • एमपी लाडली बहना आवास योजना का लाभ विशेष रूप से महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।
  • Mukhymantri Ladli Behna Awas Yojana के माध्यम से लाड़ली बहनो को आवास बनाने के लिए प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के तहत प्रदान की जाने वाली धनराशि महिलाओं को उनके बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी।
  • राज्य की सभी जाति, धर्म की आवासहीन महिलाओं को पक्का आवास बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • जिन महिलाओं को किसी वजह से प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाभ नहीं मिला है उन्हें इस योजना के माध्यम से दिया जाएगा।
  • Ladli Behna Awas Yojana 2023 के तहत लाभ प्राप्त कर आर्थिक कमज़ोर परिवार आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेगे।
  • इस योजना को राज्य के सभी जिलों में संचालित किया जाएगा जिससे ज़्यादा से ज़्यादा पात्र नागरिक इसका लाभ ले सके।

Mukhyamantri Ladli Behna Awas Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदक को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना ज़रूरी है।
  • इस योजना का लाभ सिर्फ लाडली बहना योजना की महिलाएं पात्र होगी।
  • उमीदवार की आयु 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी ज़रूरी है।
  • सभी वर्ग की लाडली बहना इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र होगी।
  • लाभ्यर्थी महिला के नाम पर कोई पक्का मकान या प्लॉट नहीं होना चाहिए।
  • जिन महिलाओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ले लिया  इसका लाभ लेने के लिए पात्र नहीं है।

मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के लिए ज़रूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण

Ladli Behna Awas Yojana 2023 के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया

राज्य की जो इच्छुक महिलाएं लाड़ली बहना आवास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करना चाहती है उनकी जानकारी के लिए सूचित करदे आपको अभी कुछ समय इंतज़ार करना है क्योंकि राज्य सरकार द्वारा अभी इस योजना को शुरू करने का एलान किया है जैसे ही इस योजना के अंतर्गत आवेदन से सम्बन्धी जानकारी को साझा किया जाएगा। तो हम आपको अपने इस लेख के अम्ध्यम से अवगत करेंगे। इसलिए आपसे अनुरोध है कृप्या इस लेख के साथ अवश्य जुड़े रहे। ताकि आप हर नई अपडेट को प्राप्त कर सके।

Ladli Behna Awas Yojana MP Offline Apply

आवेदनकर्ता को सबसे पहले अपने नजदीकी ग्राम पंचायत या जनपद पंचायत पर जाना होगा।
इसके बाद आपको अब कार्यालय से जाकर फॉर्म प्राप्त करना होगा।
इस फॉर्म फॉर्म में आपसे से पूछी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
फिर उस फॉर्म को आपको वहीं पर सबमिट कर देना है.
इसके बाद आपको सचिव/ग्राम रोजगार सहायक द्वारा आवेदन की पावती दे दी जाएगी.

मध्यप्रदेश लाडली बहना आवास योजना हेल्पलाइन नंबर

आपको हमने अपने इस लेख के माध्यम से लाडली बहना आवास योजना से सम्बंधित जानकारी प्रदान करा दी है यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्य का सामना कर रहे हो तो आप MP Mukhyamantri Ladli Behna Awas Yojana Helpline Number के हेल्पलाइन पर सम्पर्क करके अपनी समस्त का समाधान कर सकते है। इसकी हेल्पलाइन नंबर 0755-2700800 है। इस पर कॉल करके आप इस योजना से जुड़ी अपने सवालों का उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment