हरियाणा अटल बिहारी वाजपेयी श्रमिक आवागमन योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन & स्टेटस

Atal Bihari Vajpayee Shramik Avagaman Yojana Online Apply | हरियाणा अटल बिहारी वाजपेयी श्रमिक आवागमन योजना ऑनलाइन आवेदन |

हरियाणा अटल बिहारी वाजपेयी श्रमिक आवागमन योजना की शुरुआत डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के द्वारा गुरुग्राम के लोक निर्माण विश्राम गृह में “द हरियाणा बिल्डिंग एंड अदर्स कंस्ट्रक्शन वर्कस वेल्फेयर बोर्ड” की 19वी बैठक में लिया था। इस योजना के तहत हरियाणा सरकार राज्य परिवहन मंत्रालय के सहयोग से निर्माण श्रमिकों को अपने घर तथा कार्य स्थल के स्थान के बीच मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी। अटल बिहारी वाजपेयी श्रमिक आवागमन योजना के तहत उन सभी श्रमिकों को लाभ पहुंचाया जायेगा जिनकी मजदूरी की रकम केवल उनके भरण-पोषण के लिए ही पर्याप्त है। Haryana Atal Bihari Vajpayee Shramik Avagaman Yojana 2023 की शुरुआत से अब वह सभी श्रमिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के द्वारा योजना का लाभ ले सकेंगे जिसके बाद उन्हें अपने जेब से बस यात्रा के लिए कोई भुगतान नहीं करना होगा। इस योजना की शुरुआत गुरुग्राम में निर्माण कार्य कल्याण बोर्ड की 19 वीं बैठक में उपमुख्यमंत्री द्वारा की गई थी।

किसान मित्र योजना 

Atal Bihari Vajpayee Shramik Avagaman Yojana

इस बैठक में बोर्ड के सदस्य  सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री ओम प्रकाश यादव, श्रम और रोजगार राज्य मंत्री श्री अनूप धानक, श्रम विभाग के प्रमुख सचिव श्री विनीत गर्ग और श्रम आयुक्त श्री विजय सिंह दहिया आदि उपस्थित थे। इस मोके पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि Atal Bihari Vajpayee Shramik Avagaman Yojana 2023 पर आने वाले श्रमिकों का यात्रा शुल्क राज्य सरकार द्वारा चुकाया जायेगा। अटल बिहारी वाजपेयी श्रमिक आवागमन योजना क्या है?, इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?, हरियाणा निर्माण कार्य कल्याण बोर्ड की 19 वीं बैठक में लिए गए फैसले क्या है? आदि सवालों के जवाब आपको इस लेख में देने के प्रयास किया जायेगा। इसके साथ ही योजना में आवेदन के लिए श्रमिकों की पात्रता मानदंड तथा अवसाहयक दस्तावेजों के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

हरियाणा रोज़गार मेला ऑनलाइन पंजीकरण

हरियाणा BOCW श्रमिक आवागमन योजना का उद्देश्य

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा अटल बिहारी वाजपेयी श्रमिक आवागमन योजना 2023 के अंतर्गत निर्माण श्रमिकों के लिए मुफ्त बस पास योजना शुरू करने की घोषणा की है। हरियाणा में निर्माण श्रमिक मुख्य रूप से खराब श्रेणी में हैं और उन्हें अभी भी इतनी अधिक मजदूरी नहीं मिल पाती है। उनकी दैनिक मजदूरी के साथ, वे केवल अपने घर का खर्च ही चला पाते हैं, लेकिन अपने घर से दूर काम के स्थान पर जाने के लिए, उन्हें बस पर जाना पड़ता है और उसका किराया भी देना होता है। 

इस स्थिति में श्रमिकों को दैनिक जीवन के खर्चो को वहन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अब राज्य सरकार ऐसे मजदूरों को हरियाणा रोडवेज बस पास मुफ्त देगी ताकि उन्हें अपनी जेब से बस यात्रा के लिए कोई राशि न देनी पड़े। हरियाणा भवन और अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड (BOCW) की 19 वीं बैठक में , निर्माण श्रमिकों के लिए इस अटल बिहारी वाजपेयी श्रमिक अवमान योजना को लागू करने का निर्णय लिया गया।

हरियाणा निर्माण कार्य कल्याण बोर्ड की 19 वीं बैठक के फैसले

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने निर्माण कार्य कल्याण बोर्ड की 19 वीं बैठक में निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक फैसले लिए है जिनमे निर्माण श्रमिकों की पेंशन बढ़ाना तथा योजनाओ तक पहुंच आसान बनाना शामिल है। हरियाणा राज्य सरकार के अंतर्गत डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला द्वारा निर्माण श्रमिकों के कल्याण के कल्याण को लिए गए निर्णयों का विवरण इस प्रकार है: –

  • निर्माण श्रमिकों की पेंशन राशि बढ़ाना तथा उनकी राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओ तक पहुंच आसान बनाना।
  • महिला श्रमिको को स्वछता अभियान के तहत सेनेटरी नैपकिन का वितरण तथा उनकी बेटियों की शादी के लिए दो किस्तों में 1,01,000 रु की राशि प्रदान करना।
  • निर्माण श्रमिकों की विधवाओं को मिलने वाली पेंशन में 750रू की बढ़ोतरी जिससे उन्हें मिलने वाली पेंशन राशि  2,000 रू से बढ़कर 2,750 रूपये हो जाएगी।
  • हर मजदूर तक सस्ता भोज उपलब्ध कराने के लिए अंत्योदय अहार योजना के तहत गुरुग्राम में पायलट प्रोजेक्ट के तहत मोबाइल वैन का प्रयोग किया जायेगा। यहाँ से श्रमिक सस्ती दर पर भोज प्राप्त कर सकेंगे।

यदि आप एक श्रमिक है तो आप अटल बिहारी वाजपेयी श्रमिक आवागमन योजना 2023 के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पात्रता मानदंडों तथा आवश्यक दस्तावेजों का विवरण नीचे लेख में दिया गया है।

अटल बिहारी वाजपेयी श्रमिक आवागमन योजना की विशेषताएं

  • इस योजना के आरम्भ होने से पंजीकृत श्रमिक निशुल्क कार्य स्थल से घर तक मुफ्त बस यात्रा कर सकेंगे।
  • सभी आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक आवेदन कर मुफ्त यात्रा कर सकेंगे जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधर होगा।
  • इसके साथ ही 19 वि बैठक में फेसलो से सभी पेंशन श्रमिकों को अधिक पेंशन लाभ प्राप्त हो सकेगा।

Atal Bihari Vajpayee Shramik Avagaman 2023 पात्रता मानदंड

इस योजना के तहत मुफ्त यात्रा करने के लिए योजना का लाभ लेने हेतु आपको दिए गए पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। इसके साथ ही हम यहाँ आपको उन आवेदकों के बारे में बताएँगे जो इस योजना का लाभ नहीं ले सकते।

  • इस योजना में केवल हरियाणा के स्थाई श्रमिक ही आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
  • केवल कम मजदूरी प्राप्त करने वाली निर्माण श्रमिक ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • इसके साथ ही बोर्ड द्वारा पंजीकृत वह सभी श्रमिक जो ठेकेदारों के साथ काम करते है वह भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • केवल वही श्रमिक इस योजना का लाभ ले सकते हैं जो यह प्रमाणित कर सके की वह कम से कम 90 दिनों से निर्माण श्रमिक के रूप में कार्य कर रहे है।

आवश्यक दस्तावेज

हरियाणा अटल बिहारी वाजपेयी श्रमिक आवागमन योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन हेतु आपको दिए गए दस्तावेजों आवश्श्यकता होगी।

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • श्रमिक सत्यापन पत्र

अटल बिहारी वाजपेयी श्रमिक आवागमन योजना, ऑनलाइन आवेदन

हरियाणा राज्य सरकार द्वारा अभी तक इस योजना के आवेदन से सम्बंधित सटीक जानकारी प्रदान नहीं की गई है। यहा हम आपको योजना के आवेदन के सम्बन्ध में सामान्य जानकारी प्रदान कर रहे है। हरियाणा परिवहन मंत्रालय द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी श्रमिक आवागमन योजना के आवेदन के सम्बन्ध में अपडेट मिलने पर हम उसे वेबसाइट में अपडेट कर देंगे।

  • सबसे पहले आपको परिवहन मंत्रालय, हरियाणा आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट के होमपेज खुल जायेगा।
Atal Bihari Vajpayee Shramik Avagaman Yojana
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “Atal Bihari Vajpayee Shramik Avagaman Yojana” आवेदन के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको एक आवेदन फॉर्म दिखाई देगा। आपको यहाँ इस आवेदन फॉर्म में सभी पूछी गयी जानकारी दर्ज करनी होंगी।
  • इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को निर्धारित स्थान में उपलोड करके अपने द्वारा दर्ज जानकारी की जांच कर बाद आप फॉर्म को सबमिट कर दे।

Leave a Comment