Chhattisgarh Krishak Unnati Yojana List: हमारे देश के पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के किसानों से ₹3100 क्विंटल की दर से धान खरीदने की गारंटी दी थी। जिसे पूरा करने के लिए अब राज्य में छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के तहत किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान के मूल्य के मान से अंतर की राशि प्रदान की जाएगी।
![Chhattisgarh Krishak Unnati Yojana](https://indiascheme.com/wp-content/uploads/2024/03/image-29.png)
अगर आप छत्तीसगढ़ के किसान हैं और धान की खेती करते हैं, तो फिर हमारी यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होने वाली है। क्योंकि इस पोस्ट में हम आपको छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना से जुड़ी हर एक महत्वपूर्ण बात बताएंगे। तो आईए जानते हैं इस योजना का लाभ किन किसानों को मिलेगा। साथ ही यह भी जानते हैं कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कैसे करें और छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना लिस्ट कैसे देखें?
Table of Contents
Chhattisgarh Krishak Unnati Yojana List 2024
छत्तीसगढ़ में 12 मार्च 2024 को Krishak Unnati Yojana List की शुरुआत की गई है। राज्य के किसानों के हित में फसल उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाने के लिए, फसल की लागत में कमी करने के लिए इस लिस्ट को शुरू किया गया है। छत्तीसगढ़ कृषक उन्नत योजना लिस्ट के तहत किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान के मूल्य के मान से अंतर की राशि दी जाएगी।
- खरीफ सीजन की धान खरीद, जो 1 नवंबर से 4 फरवरी के बीच हुई थी, इसमें 24 लाख से अधिक किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर लगभग 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।
- सामान्य ग्रेड धान के लिए एमएसपी 2,183 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान के लिए 2,203 रुपये प्रति क्विंटल था। अब कृषक उन्नति योजना लिस्ट के तहत किसानों को एमएसपी से अंतर की राशि 917 रुपये प्रति क्विंटल धान इनपुट सहायता के रूप में दी गई है।
- इस वर्ष धान बेचने वाले 24.72 लाख से अधिक किसानों को 13,289 करोड़ रुपये की अंतर राशि मिली है
- इसके अलावा 2,829 से अधिक धान बीज उत्पादकों को बीज निगम के माध्यम से 31 करोड़ रुपये से अधिक की अंतर राशि भी दी जाएगी।
छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना लिस्ट के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Chhattisgarh Krishak Unnati Yojana List |
किसके द्वारा | छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
उद्देश्य | किसानों की आय, फसल उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ाने तथा फसल की कास्ट लागत में कमी करना |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
वर्ष | 2024 |
आवेदन प्रकृय | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लांच की जाएगी |
CG Krishak Unnati Yojana List 2024 का उद्देश्य
इस लिस्ट के द्वारा छत्तीसगढ़ के किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान का दाम मिलेगा। किसानों की आय, फसल उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ावा मिल सके और फसल की कास्ट लागत में कमी आ सके। छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना लिस्ट छत्तीसगढ़ के किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर मनाएंगे और अन्य किसानों को धान की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
Chhattisgarh Krishak Unnati Yojana List 2024 के लाभ
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने राज्य के किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना लिस्ट का शुभारंभ किया है।
- इस लिस्ट के द्वारा सरकार धान की फसल खरीद पर किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से 19257 रुपए का भुगतान करेगी।
- यह राशि किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।
- राज्य के 24 लाख से अधिक किसानों के इसका लाभ मिलेगा।
- छत्तीसगढ़ के किसानों को अंतर की राशि 970 रुपए प्रति क्विंटल दी जाएगी।
- इस लिस्ट के माध्यम से किसानो को एक साथ राशि मिल कर उनकी आय में वृद्धि हो सकेगी।
- राज्य के अन्य किसान भी इस लिस्ट के माध्यम से धान की खेती करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना लिस्ट के लिए पात्रता
- केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी किसान ही CG Krishak Unnati Yojana List में आवेदन करने के पात्र हैं।
- धान खेती कर रहे किसानों को ही योजना में आवेदन करने का पात्र माना जायेगा।
- लाभार्थी का बैंक का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- भूमि से जुड़े कागजात
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक का खाता
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना लिस्ट 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?
- Chhattisgarh Krishak Unnati Yojana List में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको कृषि विभाग कार्यालय जाना होगा।
- वहां जाकर आपको कृषक उन्नति योजना का आवेदन फॉर्म लेना होगा।
- अब आवेदन फॉर्म लेने बाद आपको उसमें पूछी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करना होगा।
- अब इस आवेदन फॉर्म वापस वहीं जमा कर देना होगा जहां से अपनी प्राप्त किया था।
- इस तरह आप ऊपर दी गई प्रक्रिया को बनाकर Krishak Unnati Yojana List में आवेदन कर सकते हैं।
FAQ’s
छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना को किसने शुरू किया है ?
Chhattisgarh Krishak Unnati Yojana को मुख्यमंत्री विष्णु देव साई जी में शुरू किया है।।
छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना लिस्ट क्यों शुरू की गयी है
राज्य के किसानों की आय, फसल उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ाने तथा फसल की कास्ट लागत में कमी करने के लिए छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना लिस्ट को शरू किया गया है।
छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना लिस्ट में किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से कितने रुपए का भुगतान किया जाएगा?
धान की फसल खरीद पर किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से सरकार द्वारा 19257 रुपए का भुगतान किया जाएगा।
Chhattisgarh Krishak Unnati Yojana List के अंतर्गत कितने लाख किसान लाभांवित होंगे
छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना लिस्ट के तहत 24 लाख से अधिक किसान लाभांवित होंगे