Bihar Corona Sahayata App, बिहार कोरोना सहायता ऐप कैसे डाउनलोड करें

केंद्र समेत बिहार सरकार द्वारा इस आपदा से निपटने के लिए अनेको कार्य किये जा रहे हैं। इसी क्रम में बिहार की नीतीश कुमार साकार द्वारा कोरोना तत्काल सहायता ऐप (Bihar Corona Sahayata App) को लॉन्च किया है। कोरोना तत्काल सहायता ऐप उन सभी लोगो की सहायता का कार्य करेगा जो दूसरे राज्यों में लॉक-डाउन की वजह से फसें हुए हैं।

बिहार कोरोना सहायता Yojana App

इस समय कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पुरे देश में 21 दिनों का लॉक-डाउन चल रहा है। इसी को देखते हुए बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग के दूसरे राज्यों में फंसे हुए दिहाड़ी मजदूरों और अन्य व्यक्तियों को  1000 रुपये की सहायता प्रदान करने की योजना बनायीं है।

कोरोना संक्रमण: जाने केंद्र सरकार ने छोटे और माध्यम उद्योगों के लिए क्या राहत देने की घोषणा की है।

इस मोबाइल ऐप की सहायता से आप ऑनलाइन मोड में पंजीकरण कराकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। सभी पंजीकृत आवेदकों के बैंक खातों में तत्काल प्रभाव से 1000 / – रुपये ट्रांसफर करने की बात कही गयी है। यहाँ इस लेख में हम आपको ऑनलाइन मोड में पंजीकरण तथा आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

Download Bihar Corona Sahayata App

बिहार इस समय दूसरे राज्यों में फंसे हुए लोगो को आर्थिक मदद पहुंचाने के मामले में पहला राज्य बन गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के उन लोगों की मदद के लिए आगे आए जो दूसरे राज्यों में मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते थे परन्तु कोरोना महामारी के चलते घर नहीं आ सकते।

ऐसे सभी व्यक्ति अब ऑनलाइन मोड में कोरोना तत्काल सहायता ऐप (Bihar Corona Sahayata App) के माध्यम से मदद प्राप्त कर सकते हैं। इस ऐप में पंजीकृत सभी आवेदकों को जो तालाबंदी के कारण दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं, आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

Bihar Corona Sahayata App डाउनलोड करे

आप गूगल प्ले स्टोर की सहायता से आसानी से Bihar Corona Sahayata App को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको दिए गए आसन से चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले Google Play स्टोर पर जाये।
  • यहाँ सर्च बॉक्स में “Corona Sahayata App” टाइप करके Enter प्रेस कर दे।
  • आपको कुछ रिजल्ट दिखाए जायेंगे। यहाँ पहले रिजल्ट पर क्लिक करके ऐप को डाउनलोड कर ले।

आप दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी कोरोना सहायता ऐप (Corona Sahayata App) को डाउनलोड कर सकते हैं।

Direct Link: – डाउनलोड आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप

Corona Sahayata App

Direct Link: – डाउनलोड कोरोना सहायता मोबाइल ऐप

आवश्यक दस्तावेज

आपको कोरोना सहायता ऐप (Corona Sahayata App) पर आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए पंजीकरण करने की आवश्यकता है। इसके लिए आपको दिए गए दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • पहचान का प्रमाण
    • आधार कार्ड
    • वोटर आईडी कार्ड
    • राशन कार्ड की कॉपी
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाते की जानकारी
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

बिहार कोरोना सहायता App का प्रयोग कैसे करे?

आप दिए गए चरणों के द्वारा बिहार कोरोना सहायता ऐप (Corona Sahayata App) पर पंजीकरण करा सकते हैं।

  • आपके द्वारा ऐप को डाउनलोड किये जाने के बाद आपको ऐप को ओपन कर लेना है।
  • इसके बाद आपको कोरोना सहायता ऐप में अपनी भाषा का चयन करके निर्धारित स्थान में अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर देना है।
  • आपके मोबाइल नंबर को सत्यापित करने के लिए आपके मोबाइल पर एक OTP भेजा जायेगा जिसे आपको दिए गए स्थान में दर्ज करके अपने आपको ऐप में पंजीकृत कर लेना है।
  • अब अगले पेज पर आपको कुछ विवरण प्रस्तुत करने की आवश्यकता है। यहाँ आपसे जो जानकारी मांगी जाये उसे ध्यान से सही-सही भर दे।
  • सभी पूछी गयी जानकारी के दर्ज कर देने के बाद आप अपना एक स्पष्ट फोटोग्राफ दिए गए स्थान में अपलोड कर दे।
  • आपके आवेदन के सही प्रकार से सफलतापूर्वक पंजीकरण पूर्ण होने पर आपको पंजीकरण संख्या प्रदान की जाएगी।

हेल्पलाइन डेस्क

बिहार सरकार द्वारा इस ऐप को लांच करने के अतिरिक्त एक हेल्पलाइन नंबर भी लांच किया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके आप मदद प्राप्त कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर: – 8292825106, 8986294256

यह भी पढ़े – PM CARES FUND: Official Website & Account Details, पीएम केयर में दान कैसे करें?

हम उम्मीद करते हैं की आपको बिहार कोरोना सहायता ऐप (Corona Sahayata App) से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।

यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।

पूछे गए प्रश्नों के उत्तर

बिहार सरकार द्वारा शुरू किये गए ऐप का नाम क्या है?

सरकार द्वारा लॉक-डाउन की स्थिति में दूसरे राज्यों में फंसे हुए लोगो की सहायता के लिए Corona Sahayata App की शुरुआत की है।

इन ऐप में पंजीकरण के पश्चात् आवेदक को कितनी सहायता राशि दी जाएगी?

ऐप में पंजीकरण करा चुके सभ आवेदकों को 1000 रूपये सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

कोरोना सहायता Yojana App को कैसे डाउनलोड किया जा सकता है?

आप इस एप्लिकेशन को इस पेज पर दिए गए लिंक से या बिहार आपदा प्रबंधन वेबसाइट की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

कोरोना सहायता ऐप में पंजीकरण के पश्चात् लाभार्थी को सहायता राशि कैसे भेजी जाएगी?

सभी पंजीकरण आवेदकों को DBT मोड के माध्यम से सहायता राशि का वितरण किया जायेगा।

5 thoughts on “Bihar Corona Sahayata App, बिहार कोरोना सहायता ऐप कैसे डाउनलोड करें”

  1. Lockdown karne se corona virus ke pairnts kam hona chahiye nahi to lockdown karne se koi faida nahi aur lockdown me hi ghar ghar jake check up karna chahiye jis ghar me corona virus type ke agar koi pairnts mile to use check up karna chahiye aur lockdown me to kahi admi na aa raha hai na kahi ja raha hai to pairnts kaha se aaa rahe hai rahi bat kahi aur se aaane ke liye to use check up ho raha hai jo ghaw me hai unka keya

    Reply
  2. Nahi to sirf bahr se aane walo ko check up hoga to yahi malum chalega ki jo admi ghar gaya hai oh health hai kaun janta hai ki ghaw me kaun health hai aur kaun na isi liya mere anurodh hai ki check up ho to ..ghar ghar ke kone kone me ho ..muhaiyra agar ghaw me ek admi ko corona ho jaye to keya malum ki use khasi hai ya sardi ya ulti ya diaria huaa hai uske ek ek ghar me ho jayega aur aas pass hoga tab muhala me tab pure ghaw me to pure parkhand me isi liye ghaw me bhi check up hona chahiye jis corona virus laxan ko check up karna jaruri hai

    Reply

Leave a Comment