Dr Bhimrao Ambedkar Arthik Kalyan Yojana :- देश के आर्थिक रूप से पिछड़े तबके के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर अनेक प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती रहती है ताकि पिछड़े समुदाय के नागरिकों को सामाजिक एवं आर्थिक मदद प्रदान करके उनका विकास किया जा सके। आज हम आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऐसी ही योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका नाम डॉ भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना है। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति के नागरिकों को उनके पहले से ही स्थापित उद्योगों के उपकरण या कार्यशील पूंजी के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यदि आप मध्य प्रदेश राज्य से संबंध रखते हैं और Dr Bhimrao Ambedkar Arthik Kalyan Yojana से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही लेख पढ़ रहे हैं। क्योंकि आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण स्कीम से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातों से अवगत कराने जा रहे हैं।
Table of Contents
Dr Bhimrao Ambedkar Arthik Kalyan Yojana 2023
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा राज्य में संत रविदास जयंती पर डॉ भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत अनुसूचित समुदाय के नागरिकों को पूर्व में स्थापित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम श्रेणी के उद्योगों के कम लागत के उपकरण या कार्यशील पूंजी के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। सरकार द्वारा लाभार्थी को लगभग 1 लाख रुपए तक का ऋण प्रदान किया जाएगा। यह ऋण की राशि अनुसूचित जाति के नागरिकों के उद्योगों की कार्यशील पूंजी की कमी को पूरा करने में कारगर साबित होगी। जिससे राज्य के पूर्व में स्थापित उद्योगों को फिर से एक बार उर्जा प्राप्त होगी। Dr Bhimrao Ambedkar Arthik Kalyan Yojana 2023 के माध्यम से राज्य के पिछड़े तबके के नागरिकों के रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और राज्य में बेरोजगारी दर में गिरावट आएगी।
![भीमराव आंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना](https://indiascheme.com/wp-content/uploads/2022/02/dr-bhimrav-ambedkar-aarthik-kalyan-yojana-mp-min-1.jpg)
डॉ भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना का उद्देश्य
Dr Bhimrao Ambedkar Arthik Kalyan Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश के अनुसूचित जाति के नागरिकों को उनके पहले से ही स्थापित सूक्ष्म, लघु और मध्यम श्रेणी के उद्योगों के लिए 1 लाख तक का ऋण उपलब्ध करवाना है। यह ऋण उद्योगों के कम लागत के उपकरण या कार्यशील पूंजी के लिए प्रदान किया जाएगा। ताकि अनुसूचित जाति के नागरिकों के उद्योगों में होने वाली कार्यशील पूंजी की कमी को दूर करके उन्हें दोबारा से उर्जा प्रदान की जा सके। इस योजना के द्वारा अनुसूचित जाति के नागरिकों की बेरोजगारी की समस्या दूर होगी और साथ ही वह विकास की ओर अग्रसर होंगे।
Key Highlights Of Dr Bhimrao Ambedkar Arthik Kalyan Yojana 2023
योजना का नाम | डॉ भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के अनुसूचित जाति के नागरिक |
उद्देश्य | ऋण के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान करना |
ऋण की राशि | ₹100000 |
साल | 2023 |
राज्य | मध्य प्रदेश |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन एवं ऑफलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | जल्द ही लांच की जाएगी |
डॉ भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना 2023 के लाभ एवं विशेषताएं
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा राज्य में संत रविदास जयंती पर डॉ भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना को आरंभ किया गया है।
- प्रदेश के अनुसूचित वर्ग के नागरिकों को उनके पहले से ही स्थापित सूक्ष्म, लघु और मध्यम श्रेणी के उद्योगों के कम लागत के उपकरण या कार्यशील पूंजी के लिए इस योजना के माध्यम से ₹100000 तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।
- इस योजना के द्वारा उद्योगों की कार्यशील पूंजी की कमी को दूर किया जा सकेगा। जिससे उद्योग विकास की ओर अग्रसर होगा।
- इस ऋण की राशि के द्वारा अनुसूचित जाति के नागरिकों के उद्योगों को दोबारा से उर्जा प्रदान की जाएगी।
- Dr Bhimrao Ambedkar Arthik Kalyan Yojana के द्वारा पात्र लाभार्थी के उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। जिससे राज्य में रोजगार के नए-नए अवसर उत्पन्न होंगे।
- मुख्यमंत्री जी का यह निर्णय बहुत ही सराहनीय है क्योंकि इसके माध्यम से अनुसूचित जाति के नागरिकों के रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और उनकी जीवन शैली में एक सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
![भीमराव आंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना](https://indiascheme.com/wp-content/uploads/2022/02/Bhimrao-Arthik-kalyan-2022-4.jpg)
डॉ भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना के तहत पात्रता
- आवेदनकर्ता को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- अनुसूचित जाति के नागरिक ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।
- आवेदक का सूक्ष्म,लघु या मध्यम उद्योग पहले से ही स्थापित होना चाहिए।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
डॉ भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना के तहत आवेदन कैसे करें?
मध्य प्रदेश सरकार ने डॉ भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना की अभी केवल घोषणा की गई है। सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन से संबंधित कोई भी जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। जैसे ही मध्य प्रदेश सरकार द्वारा Dr Bhimrao Ambedkar Arthik Kalyan Yojana 2022 के तहत आवेदन से संबंधित कोई भी जानकारी साझा की जाती है तो हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से सूचित कर देंगे। इसलिए आपसे अनुरोध है कि हमारे इस लेख के साथ जुड़े रहे।