MP Dwar Praday Yojana 2023: द्वार प्रदाय योजना आवेदन फॉर्म

MP Dwar Praday Yojana :- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में शुरू की जाने वाली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी तथा लाभ आमजन तक पहचानने के लिए MP द्वार प्रदाय योजना की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा शुरू की गई द्वार प्रदाय योजना को नागरिको तक घर बैठे सुविधाओं तथा सेवाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। यह योजना नागरिको को घर बैठे विभिन्न योजनाओं व सेवाओं का लाभ दिलाने के साथ-साथ उन्हें योजनाओ तक पहुंच आसान बनाने और उन्हें प्राप्त करने में आने वाली परेशानियों को कम करने का भी कार्य करेगी।

Madhya Pradesh Balram Talab Yojana

MP Dwar Praday Yojana 2023

द्वार प्रदाय योजना मध्यप्रदेश 2023 (Madhya Pradesh Dwar Praday Yojana) को मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा इंदौर में पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है। यह योजना सार्वजनिक सेवा वितरण गारंटी अधिनियम के तहत शुरू की गयी है, जिसके माध्यम से प्रदेश सरकार आय, जाति, निवास, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्रों के अवेदन घर बैठे स्वीकार करेगी। जब कोई नागरिक सेवा पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करेगा तो वह होम डिलीवरी के विकल्प का चुनकर आवेदन कर सकता है। होम डिलीवरी सुविधा का चुनाव करने पर सम्बंधित सेवा प्रदाता को यह सुविधा 24 घंटो के अंदर अनिवार्य रूप से आवेदक को उपलब्ध करानी होगी। इंदौर में पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई इस योजना में एक ऐप के माध्यम से भी सेवाओं का लाभ लिया जा सकेगा। यहाँ इस लेख में हम आपको इस योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली सेवाओं व पंजीकरण की जानकारी प्रदान करेंगे।

Dwar Praday Yojana

मध्य प्रदेश द्वार प्रदाय योजना के प्रमुख तथ्य

योजना का नाममध्य प्रदेश द्वार प्रदाय योजना
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा
लाभार्थीराज्य के लोग
आवेदन की प्रक्रियालोक सेवा केन्द्रों के बारे
उद्देश्यराज्य के लोगों को घर बैठे 5 सेवाएं प्रदान करना
लाभघर बैठे ऑनलाइन मोड में सेवाओं का लाभ
श्रेणीराजस्थान सरकारी योजनाएं

आपकी सरकार आपके द्वार योजना कार्यक्रम

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लोगो तक बेहतर तरीके से योजनाओ का लाभ पहुंचाने के लिए मध्य प्रदेश द्वार प्रदाय योजना 2023 (MP Dwaar Praday Yojana 2023) के तहत लोक सेवा केन्द्रो की संख्या 326 से बढ़ाकर 426 कर दी गई है। अभी आप केवल इंदौर में रहते हुए होम डिलीवरी के रूप में द्वार प्रदाय योजना का लाभ ले सकेंगे। निम्न सभी सेवाओं तक लोगों की लोक केन्द्रों तथा “इंदौर 311 ऐप” के माध्यम से पहुंच को आसान बनाया गया है-

  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • मृत्यु प्रमाण पत्र
  • खसरा-खतौनी की नकल

इन सभी सेवाओं तक लोगों की लोक केन्द्रों तथा “इंदौर 311 ऐप” के माध्यम से पहुंच को आसान बनाया गया है।

एमपी द्वार प्रदाय योजना प्रमाण पत्र

मध्य प्रदेश राज्य के वे नागरिक जो मध्य प्रदेश द्वार प्रदाय योजना 2023 (Madhya Pradesh Dwar Praday Yojana) के तहत इन 5 सेवाओं का लाभ उठाना चाहते है, तो उन्हें सबसे पहले लोक सेवा केंद्र पर ऑनलाइन आवेदन कर करना होगा। होम डिलीवरी सुविधा के माध्यम से प्रमाण पत्र आवेदन करने के 24 घंटो के अंदर आपके घर पहुंचा दिया जाएगा। इस मध्य प्रदेश द्वार प्रदाय योजना 2023 प्रमाण पत्र के अंतर्गत सभी सेवाओं जैसे निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, खसरा खतौनी की नक़ल, जन्म प्रमाण पत्र आदि को केवल 50 रूपये के भुगतान पर राज्य लोगो को वितरित किया जायेगा, जिससे कि राज्य के नागरिकों का पैसा और समय दोनों की ही समान रूप से बचत हो सकेगी।

द्वार प्रदाय योजना मध्य प्रदेश का उद्देश्य

हम जानते हैं कि राज्य के नागरिकों को सरकारी योजनाओं तथा सेवाओं का लाभ उठाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं जिसके कारण नागरिकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है और और उनके समय की बह हानि होती है। इन सभी परेशानियों को देखते हुए मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने द्वार प्रदाय योजना मध्यप्रदेश 2023 की शुरुआत की है। इस मध्य प्रदेश द्वार प्रदाय योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य यह है कि मध्य प्रदेश के नागरिकों को घर बैठे सरकारी सेवाओं जैसे- आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, खसरा-खतौनी की नकल आदि का लाभ प्रदान किया जायेगा। इस योजना के ज़रिये लोगों की सोच और दृष्टिकोण में एक क्रांतिकारी बदलाव आएगा।

MP Dwar Praday Scheme 2023 की विशेषताएं

  • इस योजना की शुरुआत के बाद स्थानीय लोगो को योजनाओ और सेवाओं का लाभ लेने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
  • इंदौर इस समय पुरे प्रदेश में स्वछता के मामले में शीर्ष पर है, इसी को ध्यान में रखते हुए यहाँ से MP Dwaar Praday Yojana 2023 को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है।
  • द्वार प्रदाय योजना मध्यप्रदेश 2023 का लाभ लेने के लिए लोगो को 50 रूपये सेवा शुल्क के रूप में देना अनिवार्य होगा।
  • अब मध्य प्रदेश के स्थानीय निवासियों को इन सभी सेवाओं का लाभ लेने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
  • मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा इंदौर नगर निगम में इस योजना की शुरुआत के साथ ‘इंदौर 311 ऐप” भी लांच किया है।
  • इस योजना की सहायता से स्थानीय निवासी घर बैठे 5 प्रकार के प्रमाण पत्र होम डिलीवरी के रूप में 24 घंटो के भीतर प्राप्त कर सकेंगे।

द्वार प्रदाय योजना प्रमाण पत्र पंजीकरण कैसे करे?

यदि आप Madhya Pradesh Dwar Praday Yojana के तहत घर बैठे एक निश्चित समय में योजनाओ व सेवाओं का लाभ उठाना चाहते है, तो आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र में जानकारी व लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको उपरोक्त सेवाओं में से किसी के भी आवेदन के समय “होम डिलीवरी” विकल्प का चयन करना होगा। आप मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा इंदौर में लांच किये गए मोबाइल ऐप माध्यम से भी सेवाओं का त्वरित लाभ प्राप्त कर सकते है। इस ऐप का नाम  ‘इंदौर 311 एप” रखा गया है, और  इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद लोग आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र और विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे।

Leave a Comment