राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, gramswaraj.nirdpr.in लॉगिन

ई ग्राम स्वराज लर्निग अभियान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Rashtriya Gram Swaraj Abhiyan PIB Portal Registration, gramswaraj.nirdpr.in Portal Login

ग्राम स्वराज ई-लर्निंग पोर्टल सर्टिफिकेट कोर्स की सूची देखने के चरणों की जानकारी आपको इस लेख में दी जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान और पंचायती राज के सहयोग से gramswaraj.nirdpr.in पर Gram Swaraj Abhiyan Portal लॉन्च किया है। इस पोर्टल की सहायता से लोग ग्राम स्वराज पोर्टल ऑनलाइन कोर्स पंजीकरण / लॉगिन कर सकते हैं।

आप सभी इस ऑनलाइन पोर्टल की सहायता से ऑनलाइन मोड में Gram Swaraj Abhiyan Portal पर उपलब्ध कराई गयी ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स सूची की जांच कर सकते है। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत शुरू किया गया यह पोर्टल ग्रामीण विकास पर लोगो को सीखने की सुविधा प्रदान कराएगा और संपूर्ण पाठ्यक्रम की सूची एक क्लिक पर उपलब्ध होगी, जिससे किसी को भी कोर्स की जानकारी के लिए अन्य स्थान पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

ग्राम स्वराज ई लर्निंग पोर्टल

ग्राम स्वराज अभियान पोर्टल के अंतर्गत पंचायती राज, कौशल विकास, आजीविका, सामाजिक लेखा परीक्षा आदि जैसे विभिन्न विषयों पर NIRDPR से सम्बंधित 43 ऑनलाइन पाठ्यक्रमों का संग्रह उपलब्ध है। इन सभी कोर्सेस को ग्राम स्वराज ई-लर्निंग पोर्टल पर आसानी से एक्सेस किया जा सकता है। इसके साथ ही आप कही से भी यह सभी जानकारी जुटा सकते हैं। यह पोर्टल नागरिको को एनआईआरडीपीआर परिसर में आयोजित होने वाले चयनित प्रशिक्षण और कार्यशालाओं में शामिल होने का अवसर भी प्रदान करता है।

जो भी नागरिक इस अभियान में शामिल होना चाहते है, वह Gram Swaraj Abhiyan Portal पर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद ही पंजीकरण अभ्यर्थी सूचीबद्ध विषयों से जो कोर्स सीखना चाहते हैं, उसे चुन सकते हैं। ग्रामीण भारत में परिवर्तन की लहर को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किये गए ग्राम स्वराज पोर्टल पर पंजीकरण करके आप सभी विषयो में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ इस लेख में हम आपको ग्राम स्वराज ई-लर्निंग पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण तथा लॉगिन की जानकारी प्रदान करेंगे। इसके आलावा हम आपको इस पोर्टल पर उपलब्ध सर्टिफिकेट कोर्स की भी सूची प्रदान करेंगे।

Highlights of Gram Swaraj Abhiyan Portal

योजना का नामराष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान
आरम्भ की गईग्रामीण विकास संस्थान और पंचायती राज विभाग
लाभार्थीग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक
पंजीकरण की प्रक्रियाऑनलाइन
लाभई लर्निंग की सुविधा
श्रेणीकेंद्र सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटgramswaraj.nirdpr.in

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज पोर्टल ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया कैसे करे?

यदि आप इस पोर्टल की सहायता से ऑनलाइन पाठ्क्रम पंजीकरण कराकर लॉगिन करने की पूरी प्रक्रिया जानना चाहते हैं तब आपको दिए गए आसान से चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको राष्ट्रीयग्राम स्वराज पोर्टल आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
ग्राम स्वराज अभियान
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको मेन्यू में सबसे ऊपर दिए गए “Register” के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने दिए गए चित्र के अनुसार ऑनलाइन पाठ्यक्रम पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा।
ग्राम स्वराज अभियान
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी का विवरण दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आप आपके द्वारा दर्ज की गयी सभी जानकारी की भली-भाति जांच के पश्चात् “Create My New Account” पर क्लिक कर दे।
  • इसके बाद आप पोर्टल पर सफलतापूर्वक पंजीकृत हो जायेंगे, जिसके बाद आप आसानी से लॉगिन कर सकते हैं।

ग्राम स्वराज ई-लर्निंग पोर्टल सर्टिफिकेट कोर्स की सूची

पंचायती राज विभाग द्वारा ग्रामीण विकास के उद्देश्य से शुरू किये गए इस पोर्टल पर हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में लगभग 43 पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इन सभी पाठ्यक्रमों में पंचायत शासन और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह पोर्टल बड़ी से बड़ी संख्या में लाभार्थियों को एक साथ प्रशिक्षण प्रदान करने का कार्य करेगा।

  • पंचायती राज
  • स्थानीय शासन: परिचय
  • पंचायती राज संस्थाओं की शक्तियां और कार्य
  • स्थानीय शासन में महिलाएँ
  • पंचायत प्रबंधन
  • स्थानीय शासन का परिचय
  • पंचायती राज संस्थाओं की शक्तियाँ और कार्य
  • स्थानीय शासन में महिलाएँ
  • पंचायत प्रबंधन
  • भागीदारी योजना
  • ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP)
  • पंचायत नेतृत्व विकास
  • सतत ग्रामीण विकास
  • hay पंचायतों को सक्षम बनाना
  • सामाजिक जवाबदेही और सामाजिक लेखा परीक्षा
  • सामाजिक अधिकारिता और समावेशी विकास
  • अनुसूचित क्षेत्रों में शासन
  • सहभागी प्रणाली
  • Gram Panchayat Vikas Yojana ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी)
  • पंचायत नेतृत्व विकास
  • सतत ग्रामीण विकास
  • पंचायतो की ई-सक्षमता
  • सामाजिक जवाबदेही और सामाजिक लेखा परीक्षा
  • सामाजिक सशक्तिकरण और समावेशी विकास
  • अनुसूचित क्षेत्रों में शासन
  • दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना
  • Kaushal Panjee (कौशल पंजी)
  • खुदरा बिक्री सहायक
  • डीडीयू-जीकेवाई एसओपी कोर्स: स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर
  • कौशल दिश: पीआरएन पंजीकरण प्रक्रिया
  • गलत कौशल: DDU-GKY पर ओरिएंटेशन
  • डीडीयू-जीकेवाई परियोजना पंजीकरण प्रक्रिया
  • Kaushal Pravesh : Induction To DDU-GKY
  • कौशल पानजी – अंग्रेजी
  • डीडीयू-जीकेवाई के पीआईए के लिए व्यावसायिक मार्गदर्शन और परामर्श कौशल
  • ESOP प्रमाणन के लिए प्रक्रिया
  • एसआरएलएम के लिए पीएफएमएस
  • पीआईए के लिए पीएफएमएस
  • Kaushal Bharat – DDUGKY ERP
  • कौशल प्रवीण: प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण
  • प्लेसमेंट प्रक्रिया
  • कंप्यूटर कौशल
  • RASQ / 0104: फैसिलिटेटर गाइड
  • जलवायु परिवर्तन
  • सतत आजीविका और जलवायु परिवर्तन के प्रति अनुकूलन
  • जैव विविधता
  • जैव विविधता शासन
  • दूरस्थ शिक्षा सेल
  • सतत ग्रामीण विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (PGDSRD)

यह भी पढ़े – प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान ऑनलाइन आवेदन फॉर्म @pmgdisha.in/

हम उम्मीद करते हैं की आपको राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।

यदि अभी भी आपके पास इस अभियान से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।

पूछे गए प्रश्नों के उत्तर

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान क्या है?

इस अभियान में ग्रामीण नागरिको को उनके पसंदीदा विषय में ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध कराये जाते है।

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान पर उपलब्ध पाठ्यक्रम कितने हैं?

इस पोर्टल पर विभिन्न विषयों में 43 से अधिक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।

1 thought on “राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, gramswaraj.nirdpr.in लॉगिन”

Leave a Comment