Haryana Har Hith Store Yojana :- हरियाणा सरकार द्वारा अपने राज्य में समय-समय पर कई ऐसी योजनाएं शुरू की जाती है।जिनके माध्यम से उद्यमिता को बढ़ावा दिया जाए और राज्य में रोजगार के नए-नए अवसर उत्पन्न किए जा सके। आज हम आपको इन योजनाओं में से एक योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम हरियाणा हर हित स्टोर योजना है। इस योजना के तहत राज्य के नागरिकों को रिटेल स्टोर खोलने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। अगर आप भी हरियाणा राज्य के निवासी हैं और इस योजना के तहत रिटेल स्टोर खोलना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। क्योंकि हमारा यह लेख आपको इस योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे कि इसके उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में अवगत कराएगा। यह सभी जानकारियां आपको Haryana Har Hit Store Yojana का लाभ प्राप्त करने में बहुत ही सहायता प्रदान करेगी।
Table of Contents
Haryana Har Hith Store Yojana
हरहित कृषि उद्योग निगम लिमिटेड द्वारा Haryana Har Hith Store Yojana को शुरू किया गया है। इस योजना को प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में कार्यान्वित किया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत नागरिकों को एग्रो रिटेल स्टोर खोलने के लिए कौशल प्रशिक्षण, आईटी समर्थन, लॉजिस्टिक सेवा, उत्पादों की खरीद, इन स्टोर फिट आउट आदि सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इस योजना के तहत खोले जाने वाले स्टोरो में लगभग 2000 खाद्य पदार्थ, व्यक्तिगत देखभाल एवं घरेलू देखभाल से संबंधित उत्पाद लॉन्च किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 1500 और शहरी क्षेत्र में लगभग 500 स्टोर पूरे प्रदेश में स्थापित किए जाएंगे। नागरिकों को इन रिटेल स्टोरो को स्थापित करने के लिए फ्रेंचाइजी लेने होगी। इस योजना के द्वारा उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद प्राप्त हो सकेगा।
हरियाणा हर हित स्टोर योजना 2023 के तहत प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में फ्रेंचाइजी के माध्यम से रिटेल आउटलेट की स्थापना की जाएगी। जिस गांव में 3000 या इससे अधिक की आबादी होगी वहां पर 200 वर्ष का रिटेल आउटलेट खोलने का प्रावधान रखा गया है और नगर पालिका समितियां या परिषद के ऐसे वार्ड जिनकी संख्या 10,000 से भी अधिक है वहां पर भी यह आउटलेट खोलने का प्रावधान रखा गया है। विभाग द्वारा इन निर्धारित संख्या को बढ़ाया एवं घटाया भी जा सकता है।
हरियाणा हर हित योजना का उद्देश्य
इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य हरियाणा में उद्यमिता को बढ़ावा देना एवं रोजगार के नए-नए अवसर उत्पन्न करना है। ताकि राज्य में उत्पादन क्षमता में वृद्धि की जा सके और उपभोक्ताओं को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध करवाया जा सके। हरियाणा हर हित स्टोर योजना के द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम, स्टार्ट अप, एफपीओ एवं महिला स्वयं सहायता समूह को मजबूती प्रदान की जा सकेगी। साथ ही राज्य में बेरोजगारी दर में भी कमी आएगी। हरियाणा सरकार का इस योजना को शुरू करने का निर्णय बहुत ही सराहनीय है क्योंकि इसके माध्यम से राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में भी रिटेल आउटलेट खोले जाएंगे जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र का विकास होगा।
Key Highlights Of Haryana Har Hith Store Yojana 2023
योजना का नाम | हरियाणा हर हित स्टोर योजना |
शुरू की गई | हरियाणा सरकार द्वारा |
लाभार्थी | हरियाणा के नागरिक |
उद्देश्य | उद्यमिता को बढ़ावा देना एवं रोजगार के नए-नए अवसर उत्पन्न करना |
साल | 2023 |
राज्य | हरियाणा |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन एवं ऑफलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://harhith.com/hi/ |
हरियाणा हर हित स्टोर योजना 2023 के लाभ
- इस योजना के द्वारा राज्य में उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।
- नागरिकों को यह स्टोर खोलने के लिए ना तो रॉयल्टी ना कोई फ्रेंचाइजी फीस अदा करनी है।
- स्टोर की बिक्री पर औसतन 10% मार्जिन प्राप्त किया जा सकेगा।
- नागरिकों को बैंकों से मुद्रा लोन दिलवाने में भी सहायता प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के तहत उपभोक्ता कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद प्राप्त कर सकेंगा।
- आईटी एवं स्टोर ब्रांडिंग में भी सहायता प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के तहत स्टोर से संबंधित प्रशिक्षण एवं व्यवसायिक कौशल विकास भी प्रदान किया जाएगा।
- स्टोर संचालक को मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग समर्थन भी प्रदान किया जाएगा।
- ग्राहकों को ओर अधिक ऑफर एवं छुट भी प्रदान की जाएगी।
फ्रेंचाइजी पाटनर के पात्रता मानदंड(ग्रामीण, छोटा शहर तथा बड़ा शहर)
- 21 से लेकर 35 वर्ष तक के आवेदकों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित की गई है।
- आवेदक कम से कम 12वीं कक्षा पास होना चाहिए।
- आवेदक को कभी दोषी ना ठहराया गया हो और ना ही उस पर कोई आपराधिक मामला दर्ज हो।
- सरकारी परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की वित्तीय देनदारी आवेदन पर शेष ना हो।
- आवेदक उसी गांव या वार्ड का मूल निवासी हो।
- स्टोर ग्राउंड फ्लोर पर होना चाहिए।
- ग्रामीण क्षेत्र में 200 वर्ग फुट की दुकान होनी चाहिए एवं छोटे शहरी क्षेत्र में 200 से 800 वर्ग फुट की दुकान होनी चाहिए एवं बड़े शहरी क्षेत्र में 800 से अधिक वर्ग फुट की दुकान हुई चाहिए ।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- दुकान एवं वाणिज्यिक स्थापना का लाइसेंस
- पैन कार्ड
- आइटीआर फाइलिंग
- ट्रेड लाइसेंस
- बिजली मीटर कनेक्शन
- जीएसटी नंबर
नियुंतम स्टॉक ऑर्डर मूल्य
- बड़ी शहरी फ्रेंचाइजी-₹25000
- छोटी शहरी फ्रेंचाइजी-₹10000
- ग्रामीण फ्रेंचाइजी–₹10000
फ्रेंचाइजी पार्टनर्स को मिलने वाला लाभ
फ्रेंचाइजी पार्टनर का मार्जिन:
फ्रेंचाइजी पार्टनर्स को इस योजना के तहत 10% मार्जिन की गारंटी प्रदान की जाती है। इसका अर्थ है कि अगर प्रतिमाह फ्रेंचाइजी पार्टनर ने 150000 रुपए की बिक्री की है तो उसे ₹15000 की राशि प्रदान की जाएगी। बिक्री मिश्रण में राष्ट्रीय ब्रांडों की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत होनी जरूरी है। फ्रेंचाइजी बिक्री एवं मार्जिन बढ़ाने के लिए फ्रेंचाइजी पार्टनर द्वारा विचार योजना एवं छूट दी जा सकती है।
आईटी सपोर्ट:
आईटी की आधारभूत संरचना स्थापित करने के लिए फ्रेंचाइजी पार्टनर को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही 5 वर्षों के लिए ₹100000 प्रति आउटलेट संगत सॉफ्टवेयर के साथ डिस्प्ले, हैंड हेल्ड पीओएस मशीन प्रदान करने के लिए प्रति आउटलेट निवेश किया जाएगा। स्टोर संचालक को पीओएस मशीन प्राप्त करने के लिए फ्रेंचाइजी पार्टनर द्वारा 500 रुपए प्रतिमाह या एकमुश्त राशि ₹30000 का भुगतान किया जाएगा। इसके बाद मशीन का मालिकाना हक फ्रेंचाइजी पार्टनर को प्रदान किया जाएगा ।
ऋण सहायता:
ऋण प्रदान करने के लिए सभी शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को सूचीबद्ध बैंकों की सूची उपलब्ध करवाई जाएगी। लाभार्थी द्वारा इस योजना के तहत प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से ऋण प्राप्त किया जा सकता है। ऋण की प्राप्ति करने के लिए आवेदकों को बैंकों द्वारा निर्धारित किए गए पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। अगर कोई आवेदक बैंक द्वारा प्रदान किए गए मानदंडों को पूरा नहीं करता है तो उन्हें फ्रेंचाइजी प्रदान नहीं की जाएगी।
ब्रांडिंग, विज्ञापन तथा डिजिटल मार्केटिंग सुपोर्ट:
विज्ञापनों के लिए लीफलेट, डांगलर्स, पोस्टर जैसी प्रचार सामग्री HAICL द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही ब्रांड एवं उत्पादों के प्रचार के लिए सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों के माध्यम से प्रचार किया जाएगा।
इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधा:
लाभार्थी को इंफ्रास्ट्रक्चर की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। 200 वर्ग फुट के आउटलेट के लिए 12 वॉल रैंक, 1 गंडोला,1 ग्लो साइन बोर्ड एवं 1 कैश काउंटर प्रदान किया जाएगा। इनकी कीमत 75000 हजार से लेकर ₹100000 तक की है।
लॉजिस्टिक सुविधा:
फ्रेंचाइजी पार्टनर को लॉजिस्टिकल सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके माध्यम से ग्राहकों को समय पर डोर स्टेप डिलीवरी की जा सकेगी। यह डिलीवरी 48 से 72 घंटे के बीच की होगी।
उपभोक्ता हर हित स्टोर पर क्या-क्या उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं?
- खाद धन, तेल और मसाले
- बेकरी, केक और डेयरी
- स्नैक्स और प्रोसेस्ड फूड
- व्यक्तिगत उपयोग के उत्पाद
- दैनिक उपयोग के घरेलू उत्पाद
- पेय पदार्थ
पूर्ण निर्मित दुकान में कुल निवेश
निवेश का विवरण | बड़ा शहरी क्षेत्र | लघु शहरी क्षेत्र | ग्रामीण क्षेत्र |
व्यापार सहायता शुल्क | 30000 रुपए | 30000 रुपए | ₹30000 |
वापसी योग्य सुरक्षा जमा राशि | 50000 रुपए | 25000 रुपए | 10000 रुपए |
स्टॉक भरना | 18 लाख रुपए से 2000000 रुपए | 500000 रुपए से लेकर 900000 रुपए | 200000 रुपए |
स्टोर पिक्चर | ₹600000 से ₹800000 | 300000 रुपए से लेकर 400000 रुपए | 75000 रुपए से लेकर 100000 रुपए |
कुल निवेश | 24.80-28.80 लाख | 24.80-28.80 लाख | 3.15-3.40 लाख |
दुकान में अनुमानित कुल निवेश
निवेश का विवरण | धनराशि |
स्टॉक भरना | 200000 रुपए |
स्टोर पिक्चर | 75000 रुपए से लेकर 100000 रुपए |
वापसी योग्य सुरक्षा जमा राशि | 10000 रुपए |
व्यापार सहायता शुल्क | 30000 रुपए |
फैब्रिकेटेड दुकान+ स्टोर फिशर | 4 से 5 लाख रुपए |
कुल निवेश | 6.40-7.40 लाख |
हरियाणा हर हित स्टोर योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको हरियाणा हर हित स्टोर योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
![Haryana Har Hith Store Yojana](https://indiascheme.com/wp-content/uploads/2022/03/har-hith-yojana-768x364-11-1.png)
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
![Haryana Har Hith Store Yojana](https://indiascheme.com/wp-content/uploads/2022/03/har-hith-yojana-1-768x499-22-2.png)
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- इस फॉर्म में आपको निम्नलिखित जानकारियां दर्ज करनी है।
- फैमिली आईडी
- नाम
- मोबाइल नंबर
- ईमेल एड्रेस
- डिस्ट्रिक्ट
- अब आपको जनरेट ओटीपी के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको प्राप्त हुए ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में दर्ज कर देना है।
- अब आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार से आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
लॉगिन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको हरियाणा हर हित स्टोर योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको लॉगइन करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
![Haryana Har Hith Store Yojana](https://indiascheme.com/wp-content/uploads/2022/03/har-hit-yojana-2-768x367-1-3.png)
- इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
- अब आपको जेनरेट ओटीपी के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको प्राप्त हुए ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में दर्ज कर देना है।
- अब आपको सबमिट ओटीपी के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार से आप लॉगइन कर सकते हैं।
संपर्क कैसे करें?
- सबसे पहले आपको हरियाणा हर हित स्टोर योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट पेज पर आपको कांटेक्ट अस के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
![Haryana Har Hith Store Yojana](https://indiascheme.com/wp-content/uploads/2022/03/har-hith-store-yojana-768x466-33-5.png)
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस, सब्जेक्ट एवं मैसेज दर्ज कर देना है।
- इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार से आप संपर्क कर सकते हैं।
उत्पाद सूची कैसे देखें?
- सबसे पहले आपको हरियाणा हर हित स्टोर योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको उपभोक्ता के लाभ के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको उत्पाद सूची के विकल्प पर क्लिक करना है।
![Haryana Har Hith Store Yojana](https://indiascheme.com/wp-content/uploads/2022/03/har-hith-store-yojana-4-768x517-14.png)
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- आप इस पेज पर उत्पाद सूची देख सकते हैं।
Helping Information
- मुख्य कार्यालय :हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड, बे नं. 15-20, सेक्टर-4, पंचकुला ( हरियाणा ) – 134112
- ईमेल: harhithretail@gmail.com
- फ़ोन नंबर: 9517 9517 11