हरियाणा महिला समृद्धि योजना एप्लीकेशन फॉर्म, Mahila Samridhi Yojana Registration

Haryana Mahila Samridhi Yojana :- इस योजना के तहत महिलाओ को अपना स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा 6000 रूपये का ऋण 5% वर्ष ब्याज दर पर दिया जायेगा। आप Mahila Samridhi Yojana Registration की प्रकिया को अंत्योदय सरल पोर्टल पर पूरा कर सकते हैं। वह सभी महिलाएं जो आर्थिक रूप से तंगी जा सामना कर रही हैं और स्वारोजगार करना चाहती है वह इस योजना के तहत आवेदन कर सकती है। इस लेख में हम आपको इस योजना के ऑनलाइन आवेदन, पात्रता मानदंड एवं आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

Haryana Mahila Samridhi Yojana 2023

हरियाणा महिला समृद्धि योजना (MSY) के लिए हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम विभाग  (HSFDC) ने विज्ञापन जारी किया है। इस MSY 2023 योजना के अनुसार हरियाणा राज्य की अनुसूचित वर्ग की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 5 प्रतिशत की दर से 60000 रूपये तक का ऋण प्रदान करेगी। इस योजना के अतिरिक्त हरियाणा सरकार ने क नई माइक्रो क्रेडिट फाइनेंस (ऋण योजना) भी शुरू की है। Haryana Mahila Samridhi Yojana के तहत लाभ लेने के लिए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाओ को अंत्योदय सरल पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया को पूरा करना होगा।

सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय, भारत सरकार ने महिला व्यापारियों को प्रोत्साहन देने के लिए और उनके व्यापार को प्रोत्साहन देने के लिए एक स्ट्रेटजी पॉलिसी हरियाणा महिला समृद्धि योजना को लागु किया गया है। महिला सशक्तिकरण को देखते हुए, इस योजना को देशभर में कई तरह के चैनल पार्टनर द्वारा लागू किया गया है, जिससे महिलाओं को व्यापार करने लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। वह सभी महिलाएं जो इस योजना का लाभ लेना चाहती है उन्हें अपना बैंक में खाता खुलवाना होगा।

महिला समृद्धि योजना हरियाणा प्रमुख तथ्य

योजना का नाममहिला समृद्धि योजना
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा
लाभार्थीराज्य की SC वर्ग की महिलाएं
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यरोजगार के अवसरों की प्राप्ति
लाभआय के अवसर
श्रेणीहरियाणा सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटsaralharyana.gov.in/#

महिला समृद्धि योजना Advertisement

अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं के कल्याण के लिए HSFDC ने हरियाणा महिला समृद्धि योजना (MSY) के लिए एक विज्ञापन योजना भी जारी की है। हरियाणा सरकार की इस योजना के तहत सरकार द्वारा अनुसूचित वर्ग की महिलाओं को 5% की ब्याज दरों पर 60000 रूपये तक का ऋण प्रदान किया जायेगा, जिसके कारण महिलाएं अपना स्वरोजगार या व्यापार कर पाएंगी।

हरियाणा महिला समृद्धि योजना का उद्देश्य

राज्य में बहुत से ऐसी महिला है जो अपना खुद का व्यसाय शुरु करना चाहती है लेकिन अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह अपना खुद का व्यसाय शुरु नहीं कर पाती है। इन सब परेशानियों को देखते हुए राज्य सरकार ने हरियाणा महिला समृद्धि योजना को शुरु किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की प्रत्येक महिलाओ को अपना खुद का व्यसाय शुरु करने के लिए सरकार के द्वारा उन्हें Rs.60000 रूपये का लोन 5% वार्षिक ब्याज दर पर प्रदान किया जायेगा। इस योजना के माध्यम से राज्य की अनुसूचित पिछड़े वर्ग की महिलाओ को आत्मनिर्भर एवं सक्शत बनाना है।

हरियाणा महिला समृद्धि योजना के लाभार्थी

अनुसूचित वर्ग की महिलाएं पात्रता मानदंड की पूर्ति के अधीन ऋण ले सकती हैं, ऐसा बाद में अनुभाग द्वारा बताया गया है। ये ऋण हरियाणा महिला समृद्धि योजना के तहत निम्न उद्देश्यों के लिए ले सकते हैं-

  • ब्यूटी पार्लर
  • बुटीक
  • कॉस्मेटिक की दुकान
  • डेयरी फार्मिंग
  • चूड़ी की दुकान
  • सिलाई की दुकान
  • कपड़े की दुकान
  • चाय की दुकान
  • पापड़ बनाने की
  • टोकरी बनाने की
  • कोई अन्य व्यवहार्य व्यवसाय

हरियाणा महिला समृद्धि योजना (MSY Scheme) की विशेषताएं और फायदे

  • इस योजना के तहत हरियाणा सरकार राज्य की अनुसूचित जाति (SC) श्रेणी की महिलाओ को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर रही है।
  • इस योजना के माध्यम से लाभार्थी की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा जिससे वह आत्मनिर्भर बनेंगे।
  • गरीबी से पीड़ित परिवारों को स्वरोजगार करने का मौका हरियाणा महिला समृद्धि योजना 2022 के माध्यम से मिल जायेगा।
  • हरियाणा सरकार की महिला समृद्धि योजना रोज़गार के नए अवसर पैदा करने में सहयोग करती है।
  • महिलाओं के बीच उद्यमशीलता को बढ़ावा इसी MSY योजना के माध्यम से ही मिलेगा।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा।
  • हरियाणा महिला समृद्धि योजना में आवेदन करने के लिए न्यूनतम दस्तावेजों की ही आवश्यकता होगी।
  • इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए आवेदन करने वाली महिलाओ का बैंक में खाता होना अनिवार्य है।
  • यदि योग्य महिलाएं इस योजना के अंतर्गत आवेदन करती हैं तो महिलाओं में आत्म-विश्वास को बढ़ाया जा सकेगा।
  • एससी/एसटी वर्ग की वह महिलाएं जो आर्थिक तंगी से झुंझ रही है वह महिलाएं इस योजना के माध्यम से अपना खुद का कारोबार शुरू कर सकती हैं।

उम्मीद करियर पोर्टल

Haryana Mahila Samridhi Yojana 2023 पात्रता मानदंड

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको दिए गए पात्रता मानदंडों को अनिवार्य रूप से निम्न प्रकार पूरा करना होगा –

  • समाज के पिछड़े वर्गों के स्वयं सहायता समूह (SHG) और महिला उद्यमी ही इस लोन योजना का लाभ उठाने के पात्र होंगी।
  • वे आवेदक जो इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं, उनकी आयु 18 या उससे अधिक होना आवश्यक है।
  • यदि कोई आवेदक इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो वे BPL कैटेगरी का होना आवश्यक है।
  • जिन आवेदकों की वार्षिक आय 3 लाख रु. प्रतिवर्ष से कम है, वही आवेदक इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • यदि आवेदक का कोई आपराधिक रिकॉर्ड होता है तो वह इस योजना के पात्र नहीं होगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदन फॉर्म
  • पहचान प्रमाण – वोटर आईडी कार्ड
  • स्व–समूह सदस्यता आईडी कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक बहीखाता
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • निवास प्रमाण (बिजली बिल या राशन कार्ड में से कोई एक)

हरियाणा महिला समृद्धि योजना (MSY) ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

आपके द्वारा ऊपर दिए गए पात्रता मानदंडों को पूरा किये जाने की स्थिति में आप दिए गए चरणों के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।     

  • सबसे पहले आपको अंत्योदय सरल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
Haryana Mahila Samridhi Yojana
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “New User ? Register Here” पर क्लिक कर देना है। आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा।
हरियाणा महिला समृद्धि योजना
  • इस फॉर्म में आपको अपनी जानकारी का विवरण निम्न  दर्ज करना है जैसे-
    • Full Name
    • Email Id
    • Mobile No.
    • Password
    • State
    • Captcha code
  • इसके बाद आपको “Validate” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपका पंजीकरण सफल हो जायेगा।
  •  अब आपको “Login ID” और “Password” का उपयोग करके लॉगिन करना है। आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको “Apply For Services” पर क्लिक करके “View All Available Services” पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको सर्च बॉक्स में “Mahila Samridhi” टाइप करके HSFDC विभाग द्वारा  “Application for Mahila Samridhi Yojana(for Self Employment Income Generating Schemes only for Female Beneficiaries)” का चयन करें। इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
  • इस फॉर्म में आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी का विवरण दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आपका हरियाणा महिला समृद्धि योजना (Mahila Samridhi Yojana) के अंतर्गत आवेदन सफल हो जायेगा।

यह भी पढ़े – सरल हरियाणा पोर्टल

हम उम्मीद करते हैं की आपको हरियाणा महिला समृद्धि योजना से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।

यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।

Leave a Comment